Sunday, 25 October 2026
BREAKING
• किसानों को समय पर खाद, बीज, बिजली उपलब्ध कराने में भाजपा सरकार नाकाम : दुष्यंत चौटाला • अमित शाह के दबाव के बाद जागी भगवंत मान सरकार, PIT-NDPS एक्ट को लेकर तरुण चुघ का हमला • Mission 2027 : राहुल गांधी करेंगे पंजाब का दौरा, कांग्रेस ने तेज की तैयारी • "30 अक्टूबर को INDIA गठबंधन मॉक पार्लियामेंट में मॉक प्रस्ताव ही पास करेगा", अनिल विज ने विपक्ष पर कसा तंज • भांखरपुर फ्लाईओवर के निर्माण में हो रही देरी को लेकर विधायक रंधावा ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को लिखा पत्र • हम पंजाब को शिक्षा के केंद्र के रूप में विकसित कर रहे हैं: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान • पंजाब के किसानों को गेहूं के प्रमाणित बीजों पर दी जायेगी 50 प्रतिशत सब्सिडी: गुरमीत सिंह खुड्डियां • हर महिला के सम्मान और सुरक्षा के लिए पंजाब सरकार का मजबूत कदम; विधवा एवं निराश्रित महिलाओं को अब तक 729 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता जारी: डॉ. बलजीत कौर • दक्षिण कोरियाई पुरुष हॉकी टीम का मोहाली हवाई अड्डे पर ढोल, भांगड़ा और फुलकारियों के साथ गर्मजोशी से स्वागत • नशे के खिलाफ देशव्यापी बाइक रैली 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' के लिए रवाना, 31 अक्टूबर को परेड में होगी शामिल

राष्ट्रीय

नोएडा में श्रमिकों के विरोध प्रदर्शन से यातायात ठप, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Updated on Monday, April 13, 2026 21:19 PM IST

उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले में आज सोमवार को फैक्ट्री मजदूरों के प्रदर्शन ने अचानक हिंसक रूप ले लिया, जिसकी वजह से दिल्ली और नोएडा के बीच ट्रैफिक बुरी तरह से बाधित हो गया। हालात इतने बिगड़ गए कि पुलिस को ट्रैफिक डायवर्ट करना पड़ा और लोगों को वैकल्पिक रास्तों से जाने की सलाह दी गई।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, चिल्ला बॉर्डर से नोएडा की ओर जाने वाले रास्ते पर प्रदर्शन कर रहे मजदूरों ने जाम लगा दिया, जिससे नोएडा लिंक रोड पर भारी भीड़ लग गई। दिल्ली से नोएडा जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ऐसे में ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर लोगों से अपील की कि वे यात्रा से पहले प्लानिंग करें और इस रास्ते से बचें।

पुलिस ने सुझाव दिया कि नोएडा जाने के लिए लोग सराय काले खां से डीएनडी फ्लाईवे का इस्तेमाल करें या फिर एनएच-24 होते हुए कोंडली ब्रिज के रास्ते नोएडा मोड़ से एंट्री लें। इन वैकल्पिक रास्तों पर भी दबाव बढ़ा, लेकिन फिर भी कुछ हद तक ट्रैफिक को संभाला जा सका।

दरअसल, यह पूरा मामला सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर किए जा रहे प्रदर्शन से जुड़ा है। नोएडा के फेज-2 इलाके में पिछले तीन दिनों से हजारों मजदूर अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं। उनकी मांग है कि सैलरी बढ़ाई जाए और काम करने की स्थितियों में सुधार किया जाए। सोमवार को यह प्रदर्शन और तेज हो गया और बड़ी संख्या में मजदूर सड़कों पर उतर आए, जिससे कई इंडस्ट्रियल सेक्टरों में कामकाज भी प्रभावित हुआ।

सेक्टर-62 में तो हालात और भी ज्यादा खराब हो गए, जहां मजदूरों की भारी भीड़ के चलते लंबा जाम लग गया। पहले से ही बॉर्डर पर जाम लगा हुआ था, ऊपर से यहां की स्थिति ने ट्रैफिक व्यवस्था को पूरी तरह चरमरा दिया। हालात को काबू में करने के लिए पुलिस ने बड़ी संख्या में फोर्स तैनात की। प्रशासन की कोशिश है कि स्थिति को जल्द से जल्द सामान्य किया जाए और किसी तरह की अप्रिय घटना न हो।

गौरतलब है कि रविवार को जिला प्रशासन ने मजदूरों और कंपनी प्रतिनिधियों के साथ बैठक की थी और उनकी मांगों पर विचार करने का भरोसा दिया था। जिलाधिकारी मेधा रूपम ने बताया कि मजदूरों की समस्याओं को दूर करने के लिए कुछ नए निर्देश जारी किए गए हैं। इनमें ओवरटाइम के लिए डबल सैलरी देना, हर हफ्ते एक दिन की छुट्टी सुनिश्चित करना और अगर छुट्टी के दिन काम कराया जाए तो उसका दोगुना भुगतान करना शामिल है।

इसके अलावा, सभी कंपनियों को हर महीने की 10 तारीख तक वेतन देना अनिवार्य किया गया है। बोनस का भुगतान नियमों के अनुसार करना होगा और सैलरी सीधे बैंक खाते में डालनी होगी। प्रशासन ने यह भी कहा है कि कर्मचारियों को सैलरी स्लिप देना जरूरी होगा और बिना वजह किसी तरह की कटौती नहीं की जा सकेगी। अगर कोई कंपनी नियमों का उल्लंघन करती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मजदूरों की शिकायतों के समाधान के लिए एक कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। प्रशासन ने मजदूरों से अपील की है कि वे शांति बनाए रखें, अफवाहों से दूर रहें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। फिलहाल स्थिति को काबू में करने की कोशिश जारी है।

Have something to say? Post your comment
नशे के खिलाफ देशव्यापी बाइक रैली 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' के लिए रवाना, 31 अक्टूबर को परेड में होगी शामिल

: नशे के खिलाफ देशव्यापी बाइक रैली 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' के लिए रवाना, 31 अक्टूबर को परेड में होगी शामिल

देवभूमि के स्वाभिमान पर एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे : सीएम धामी

: देवभूमि के स्वाभिमान पर एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे : सीएम धामी

‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने दिखाया भारतीय वायुसेना का दम, कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं: वायुसेना प्रमुख

: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने दिखाया भारतीय वायुसेना का दम, कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं: वायुसेना प्रमुख

प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी में नई कपड़ा विनिर्माण इकाई का उद्घाटन किया

: प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी में नई कपड़ा विनिर्माण इकाई का उद्घाटन किया

पीएम मोदी के ‘मन की बात’ से सामाजिक कार्यों और नवाचारों को मिलता है राष्ट्रीय मंच : नितिन नवीन

: पीएम मोदी के ‘मन की बात’ से सामाजिक कार्यों और नवाचारों को मिलता है राष्ट्रीय मंच : नितिन नवीन

मन की बात: पीएम मोदी ने ब्रेन रिसर्च में भारत की उपलब्धियों का उल्लेख किया, आईआईटी मद्रास की सराहना की

: मन की बात: पीएम मोदी ने ब्रेन रिसर्च में भारत की उपलब्धियों का उल्लेख किया, आईआईटी मद्रास की सराहना की

एशियन पैरा गेम्स में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने वाले भारतीय एथलीटों को पीएम मोदी ने दी बधाई, बताया गर्व का पल

: एशियन पैरा गेम्स में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने वाले भारतीय एथलीटों को पीएम मोदी ने दी बधाई, बताया गर्व का पल

रूस की संसद के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोदिन ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

: रूस की संसद के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोदिन ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

मन की बात: पीएम मोदी ने महर्षि वाल्मीकि और भाई परमानंद को किया याद, उनके जीवन को बताया प्रेरणास्रोत

: मन की बात: पीएम मोदी ने महर्षि वाल्मीकि और भाई परमानंद को किया याद, उनके जीवन को बताया प्रेरणास्रोत

युद्ध कहीं भी हो, शांति हर जगह खतरे में पड़ती है: चिन्मय अमृत महोत्सव ग्लोबल सम्मेलन में जयशंकर

: युद्ध कहीं भी हो, शांति हर जगह खतरे में पड़ती है: चिन्मय अमृत महोत्सव ग्लोबल सम्मेलन में जयशंकर

X