Monday, 19 October 2026
BREAKING
• राजनयिक संबंधों के 78 साल पूरे, उत्तर कोरिया ने कहा- रूस हमारा अहम दोस्त • फ्रांस में हिंसक प्रदर्शनों के बाद मैक्रों सख्त, कहा- नुकसान करने वालों से भरपाई कराई जाएगी • शेयर बाजार की हालिया कमजोरी का संबंध आसान निकासी से है, लेकिन अर्थव्यवस्था की बुनियाद मजबूत : वित्त मंत्री सीतारमण • मुंबई : एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हमले को लेकर 15 पुलिस टीमों का गठन, हमलावरों की तलाशी जारी • मुंबई: अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर अज्ञात हमलवारों ने की फायरिंग, ड्राइवर घायल • भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम चरण में, जल्द हो सकता है ऐलान: मार्को रुबियो • डोमेस्टिक क्रिकेट से मुझे फायदा हुआ, श्रीलंका के खिलाफ शतक लगाने के बाद बोले सलमान आगा • एकदिवसीय त्रिकोणीय सीरीज: सलमान आगा का शतक, पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया • दूसरा टी20: भारत की बेटियों का कमाल, सिर्फ 8.5 ओवरों में जिम्बाब्वे को धूल चटाकर रचा इतिहास • रावण दहन के साथ नशे, दहेज और जातीय भेदभाव से मुक्ति का लें संकल्प: मुख्यमंत्री योगी

व्यापार

Wipro का चौथी तिमाही का मुनाफा 1.89% घटकर 3,502 करोड़ रुपए पर

Updated on Friday, April 17, 2026 11:03 AM IST

नई दिल्लीः सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनी विप्रो का बीते वित्त वर्ष की चौथी (जनवरी-मार्च) तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 1.89 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,501.8 करोड़ रुपए रहा है। वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 3,569.6 करोड़ रुपए था। विप्रो ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में उसकी आमदनी 7.6 प्रतिशत बढ़कर 24,236.3 करोड़ रुपए हो गई। 

अक्टूबर-दिसंबर तिमाही की तुलना में मुनाफे और राजस्व में क्रमशः 12.2 प्रतिशत और 2.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में विप्रो का शुद्ध लाभ 13,197.4 करोड़ रुपये रहा जो 2024-25 तुलना में मामूली 0.47 प्रतिशत अधिक है। वहीं वित्त वर्ष 2025-26 का राजस्व 3.96 प्रतिशत बढ़कर 92,624 करोड़ रुपए रहा। 

विप्रो के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एवं प्रबंध निदेशक श्रीनि पलिया ने कहा, ''एआई में प्रगति ग्राहकों की प्राथमिकताओं को बदल रही है और हमारे लिए साझेदारी कर मूल्य-आधारित परिणाम देने के नए अवसर उत्पन्न कर रही है। एआई-प्रथम दुनिया में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए हम एआई 'नेटिव बिजनेस एंड प्लेटफॉर्म्स यूनिट' के जरिये 'सर्विसेज-एज-ए-सॉफ्टवेयर' मॉडल की ओर बढ़ रहे हैं। ओलम ग्रुप के साथ हमारा रणनीतिक समझौता भी बड़े स्तर पर अवसरों को भुनाने के लिए किए जा रहे निर्णायक निवेश को दर्शाता है।'' 

इस बीच, विप्रो के निदेशक मंडल ने 15,000 करोड़ रुपए की शेयर पुनर्खरीद योजना को मंजूरी दी है। यह कंपनी की कुल चुकता पूंजी का 5.7 प्रतिशत है। बीएसई पर बृहस्पतिवार को विप्रो का शेयर 0.19 प्रतिशत की बढ़त के साथ 210.20 रुपए पर बंद हुआ। वित्तीय नतीजों की घोषणा बाजार बंद होने के बाद की गई।  

Have something to say? Post your comment
शेयर बाजार की हालिया कमजोरी का संबंध आसान निकासी से है, लेकिन अर्थव्यवस्था की बुनियाद मजबूत : वित्त मंत्री सीतारमण

: शेयर बाजार की हालिया कमजोरी का संबंध आसान निकासी से है, लेकिन अर्थव्यवस्था की बुनियाद मजबूत : वित्त मंत्री सीतारमण

वैश्विक संकेतों से कीमती धातुओं में लौटी चमक, सोना 1.48 लाख रुपए के पार; चांदी में भी मजबूती

: वैश्विक संकेतों से कीमती धातुओं में लौटी चमक, सोना 1.48 लाख रुपए के पार; चांदी में भी मजबूती

नाशवान खाद्य पदार्थों को लेकर एफएसएसएआई सख्त, कारोबारियों के लिए जारी की नई एडवाइजरी

: नाशवान खाद्य पदार्थों को लेकर एफएसएसएआई सख्त, कारोबारियों के लिए जारी की नई एडवाइजरी

भारत की आर्थिक प्रगति जश्न मनाने लायक, अगले वर्षों में भी मजबूत विकास की संभावनाएं : शीर्ष अर्थशास्त्री

: भारत की आर्थिक प्रगति जश्न मनाने लायक, अगले वर्षों में भी मजबूत विकास की संभावनाएं : शीर्ष अर्थशास्त्री

होर्मुज पर हमले तेज, एक सप्ताह के भीतर 14 जहाज क्षतिग्रस्त

: होर्मुज पर हमले तेज, एक सप्ताह के भीतर 14 जहाज क्षतिग्रस्त

एआई से स्वास्थ्य सेवाएं होंगी अधिक सुलभ और प्रभावी, क्लिनिकल निर्णय लेने में भी मिलेगी मदद : एमईआईटीवाई सचिव

: एआई से स्वास्थ्य सेवाएं होंगी अधिक सुलभ और प्रभावी, क्लिनिकल निर्णय लेने में भी मिलेगी मदद : एमईआईटीवाई सचिव

अगला हफ्ता शेयर बाजार के लिए बेहद अहम, तिमाही नतीजे, एफआईआई निवेश और वैश्विक संकेत तय करेंगे दिशा

: अगला हफ्ता शेयर बाजार के लिए बेहद अहम, तिमाही नतीजे, एफआईआई निवेश और वैश्विक संकेत तय करेंगे दिशा

सोना इस हफ्ते तीन हजार रुपए और चांदी दस हजार रुपए से अधिक सस्ती हुई

: सोना इस हफ्ते तीन हजार रुपए और चांदी दस हजार रुपए से अधिक सस्ती हुई

कच्चे तेल का दाम 2027 तक कम होकर 80 डॉलर प्रति बैरल रहने की उम्मीद : रिपोर्ट

: कच्चे तेल का दाम 2027 तक कम होकर 80 डॉलर प्रति बैरल रहने की उम्मीद : रिपोर्ट

सरकार ने चीनी से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर लगाई रोक, कमजोर मानसून से उत्पादन प्रभावित

: सरकार ने चीनी से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर लगाई रोक, कमजोर मानसून से उत्पादन प्रभावित

X