Saturday, 24 October 2026
BREAKING
• संयुक्त राष्ट्र दिवस पर भारत के विदेश मंत्री जयशंकर बोले, आज की दुनिया के मुताबिक बहुपक्षीय व्यवस्था में सुधार जरूरी • प्रधानमंत्री मोदी ने आईटीबीपी के 65वें स्थापना दिवस के अवसर पर सभी जवानों को दी बधाई • आरएमएल अस्पताल के 666 बेड वाले सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक को फायर सेफ्टी क्लीयरेंस • वित्त मंत्री सीतारमण ने नई दिल्ली में वित्तीय स्थिरता एवं विकास परिषद की 30वीं बैठक की अध्यक्षता की • गृह मंत्रालय 12 राज्यों में 60,000 स्वयंसेवकों का नागरिक सुरक्षा नेटवर्क तैयार करेगा • दिल्ली के 48 गांवों को मिलेगा ‘शहरी’ दर्जा, रेखा गुप्ता सरकार ने विकास की दिशा में लिया ऐतिहासिक निर्णय • आर्मी कमांडर्स कांफ्रेंस में भविष्य के युद्धों पर मंथन, ‘लैंड वॉरफेयर डॉक्ट्रिन’ जारी • भारत यूरोप को रक्षा सामान निर्यात करने वाला तीसरा सबसे बड़ा देश बना: रक्षा सचिव • दिवाली-छठ पर सुरक्षित यात्रा के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी, भीड़ प्रबंधन पर जीआरपी-आरपीएफ ने बनाई रणनीति • दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर बढ़ते ही क्यों लागू होता है 'ग्रैप' प्लान, जानिए किस स्टेज पर लगती हैं कौन-सी पाबंदियां

राष्ट्रीय

एमके स्टालिन ने सीएम पद से दिया इस्तीफा, राज्यपाल ने कार्यवाहक मुख्यमंत्री बने रहने को कहा

Updated on Tuesday, May 05, 2026 16:33 PM IST

चेन्नई : तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद डीएमके प्रमुख एम.के. स्टालिन ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को भेज दिया।

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन और उनके मंत्रिपरिषद का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। साथ ही उन्होंने स्टालिन से नई सरकार के गठन तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में पद पर बने रहने का अनुरोध किया है।

मंगलवार को लोक भवन से जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, राज्यपाल ने संवैधानिक परंपरा के तहत स्टालिन से तब तक कार्यभार संभालने को कहा है, जब तक नई सरकार शपथ नहीं ले लेती।

स्टालिन का इस्तीफा हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों में डीएमके नीत सेक्युलर प्रोग्रेसिव अलायंस (एसपीए) को मिली करारी हार के बाद आया है। सूत्रों के मुताबिक, जैसे ही चुनाव परिणामों से यह स्पष्ट हुआ कि गठबंधन बहुमत से काफी पीछे रह गया है, उसके तुरंत बाद इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया गया।

234 सदस्यीय तमिलनाडु विधानसभा में डीएमके गठबंधन को केवल 73 सीटें मिलीं, जो बहुमत के 118 के आंकड़े से काफी कम है। डीएमके ने 164 सीटों पर चुनाव लड़ा था, लेकिन वह लगभग 60 सीटों पर ही जीत दर्ज कर सकी, जिससे पार्टी को विपक्ष में बैठना पड़ा।

चुनाव में स्टालिन को व्यक्तिगत तौर पर भी बड़ा झटका लगा है। वे 2011 से प्रतिनिधित्व कर रहे अपनी पारंपरिक कोलाथुर सीट से चुनाव हार गए। उन्हें तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) के उम्मीदवार वी.एस. बाबू ने पराजित किया।

तमिलनाडु में किसी मौजूदा मुख्यमंत्री की चुनावी हार का यह दुर्लभ उदाहरण है। इससे पहले 1996 में पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता को भी हार का सामना करना पड़ा था।

वी.एस. बाबू की जीत को राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि वह पहले डीएमके से जुड़े रहे हैं। उनकी जीत राज्य में मतदाताओं के बदलते रुझान और राजनीतिक परिदृश्य में बदलाव का संकेत देती है।

इस चुनाव में अभिनेता-राजनेता विजय के नेतृत्व में तमिलगा वेत्री कझगम सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, हालांकि वह बहुमत से दूर है। ऐसे में राज्य में सरकार गठन को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।

 

Have something to say? Post your comment
संयुक्त राष्ट्र दिवस पर भारत के विदेश मंत्री जयशंकर बोले, आज की दुनिया के मुताबिक बहुपक्षीय व्यवस्था में सुधार जरूरी

: संयुक्त राष्ट्र दिवस पर भारत के विदेश मंत्री जयशंकर बोले, आज की दुनिया के मुताबिक बहुपक्षीय व्यवस्था में सुधार जरूरी

प्रधानमंत्री मोदी ने आईटीबीपी के 65वें स्थापना दिवस के अवसर पर सभी जवानों को दी बधाई

: प्रधानमंत्री मोदी ने आईटीबीपी के 65वें स्थापना दिवस के अवसर पर सभी जवानों को दी बधाई

आरएमएल अस्पताल के 666 बेड वाले सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक को फायर सेफ्टी क्लीयरेंस

: आरएमएल अस्पताल के 666 बेड वाले सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक को फायर सेफ्टी क्लीयरेंस

वित्त मंत्री सीतारमण ने नई दिल्ली में वित्तीय स्थिरता एवं विकास परिषद की 30वीं बैठक की अध्यक्षता की

: वित्त मंत्री सीतारमण ने नई दिल्ली में वित्तीय स्थिरता एवं विकास परिषद की 30वीं बैठक की अध्यक्षता की

गृह मंत्रालय 12 राज्यों में 60,000 स्वयंसेवकों का नागरिक सुरक्षा नेटवर्क तैयार करेगा

: गृह मंत्रालय 12 राज्यों में 60,000 स्वयंसेवकों का नागरिक सुरक्षा नेटवर्क तैयार करेगा

दिल्ली के 48 गांवों को मिलेगा ‘शहरी’ दर्जा, रेखा गुप्ता सरकार ने विकास की दिशा में लिया ऐतिहासिक निर्णय

: दिल्ली के 48 गांवों को मिलेगा ‘शहरी’ दर्जा, रेखा गुप्ता सरकार ने विकास की दिशा में लिया ऐतिहासिक निर्णय

आर्मी कमांडर्स कांफ्रेंस में भविष्य के युद्धों पर मंथन, ‘लैंड वॉरफेयर डॉक्ट्रिन’ जारी

: आर्मी कमांडर्स कांफ्रेंस में भविष्य के युद्धों पर मंथन, ‘लैंड वॉरफेयर डॉक्ट्रिन’ जारी

भारत यूरोप को रक्षा सामान निर्यात करने वाला तीसरा सबसे बड़ा देश बना: रक्षा सचिव

: भारत यूरोप को रक्षा सामान निर्यात करने वाला तीसरा सबसे बड़ा देश बना: रक्षा सचिव

दिवाली-छठ पर सुरक्षित यात्रा के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी, भीड़ प्रबंधन पर जीआरपी-आरपीएफ ने बनाई रणनीति

: दिवाली-छठ पर सुरक्षित यात्रा के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी, भीड़ प्रबंधन पर जीआरपी-आरपीएफ ने बनाई रणनीति

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर बढ़ते ही क्यों लागू होता है 'ग्रैप' प्लान, जानिए किस स्टेज पर लगती हैं कौन-सी पाबंदियां

: दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर बढ़ते ही क्यों लागू होता है 'ग्रैप' प्लान, जानिए किस स्टेज पर लगती हैं कौन-सी पाबंदियां

X