आसिफ चौधरी कांग्रेस अल्पसंख्यक यूथ विंग के चेयरमैन नियुक्त

चंडीगढ़। कांग्रेस की चण्डीगढ़ इकाई के अध्यक्ष एचएस लक्की ने मोहम्मद आसिफ चौधरी को आज चण्डीगढ़ काग्रेंस के अल्पसंख्यक विभाग के यूथ विंग का चेयरमैन नियुक्त किया। इस आशय का नियक्ति पत्र आज लक्की द्वारा सैक्टर 35 काग्रेंस भवन में एक सादे समारोह में चौधरी को सौंपा गया। चौधरी कई वर्षों से चंडीगढ़ में सामाजिक कार्यों में शामिल रहे हैं। वह एक गैर सरकारी संगठन “हिंद एकता मंच” के अध्यक्ष हैं, जो हर शुक्रवार को पीजीआई या सेक्टर 32 सरकारी मेडिकल कॉलेज के बाहर मरीज़ों के रिश्तेदारों के लिए लंगर चलाता है। चौधरी के साथ हिंद एकता मंच के 20 सदस्य भी पार्टी में शामिल हुए। चंडीगढ़ कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग के यूथ विंग के अध्यक्ष के रूप में चौधरी की नियुक्ति का धर्मवीर, विनोद शर्मा, अच्छे लाल गौड़, नसीब जाखड़, बीएम खन्ना, राजदीप सिद्धू और जाहिद परवेज खान सहित कई कांग्रेस नेताओं ने स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.