खेलो इंडिया यूथ गेम्स में फरल के अर्जुन राणा ने नेशनल रोइंग
प्रतियोगिता में जीता रजत पदक
गांव में पहुंचने पर अर्जुन राणा का हुआ भव्य स्वागत
कैथल। भोपाल में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स में हरियाणा की टीम में शामिल अर्जुन राणा फरल ने रजत पदक जीता। खेलो इंडिया यूथ गेम्स में गांव फरल के अर्जुन राणा ने राष्ट्रीय रोइंग प्रतियोगिता में हरियाणा की तरफ से खेलते हुए रजत पदक झटक कर प्रदेश की झोली में डाला। यह प्रतियोगिता जीतकर अर्जुन राणा ने देश-भर में हरियाणा प्रदेश, कैथल जिले व अपने गांव फरल व अपने माता पिता का नाम रोशन किया। इस अवसर पर अर्जुन सिंह ने बताया कि वे गांव फरल के एक किसान परिवार से हैं, उनके पिता जयदेव राणा एक किसान हैं। उनके ताऊ रविन्द्र राणा उर्फ कप्तान व बलिंद्र राणा भी किसान हैं। विजेता खिलाड़ी अर्जुन राणा ने बताया कि वे 12 वीं की पढ़ाई के साथ-साथ छोटू राम स्पोर्ट्स क्लब जींद की ओर से रोइंग प्रतियोगिता के लिए तैयारी कर रहे हैं। इससे पूर्व वह जूनियर नेशनल, प्रदेश व जिला स्तर पर अनेक प्रतियोगिताओं में भाग ले चुके हैं। इसके अलावा वे 27 सितंबर से 10 अक्टूबर 2022 में गुजरात में आयोजित हुए राष्ट्रीय खेलो में भी भाग ले चुके हैं। अर्जुन सिंह ने कहा कि उनका लक्ष्य ओलंपिक खेलों में देश के लिए खेलना और गोल्ड मैडल लेकर आना है। जिसके लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि अब जो उन्हें मैडल मिला है। उसका श्रेय वे अपने खेल कोच चांद सिंह चहल, माता-पिता, भाई भूपेंद्र राणा को देना चाहते हैं।
गांव में पहुंचने पर किया गया भव्य स्वागत
विजेता खिलाड़ी अर्जुन सिंह के ताऊ रविंद्र राणा उर्फ कप्तान ने बताया कि उन्हें बड़ी खुशी है कि उनके भतीजे अर्जुन सिंह ने रोइंग प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीतकर प्रदेश के साथ-साथ गांव फरल का नाम भी रोशन किया है। उन्होंने कहा कि इसी खुशी में खिलाड़ी अर्जुन के स्वागत में एक समारोह का आयोजन किया गया जिसमें सभी ग्रामीणो ने बढ़-चढक़र भाग लिया। खुशी में पूरे गांव में रोड शो निकाला गया। फूल मालाओं व ढोल नगाड़े के साथ विजेता खिलाड़ी अर्जुन सिंह का भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर राजेन्द्र प्रसाद शर्मा पूर्व सहायक महाप्रबंधक सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक, पूर्व सरपंच कुलदीप तंवर, पूर्व सरपंच धर्मपाल राणा, कप्तान राणा, जयदेव राणा, बिजेंद्र राणा, रणदीप सिंह, बलविंद्र, अनुज, स. विक्रजीत सिंह, चंद्रपाल राणा, बबलू प्रधान, नरेंद्र राणा, श्रवण सिंह, बीरबल फौजी, जय सिंह, जयभगवान, श्री राम मोहना, प्रदीप नम्बरदार, प्रेम सिंह खेड़ी राय वाली, भूपेंद्र, पुष्पेंद्र, विकास, राजेन्द्र, सुभाष, बिट्टू, ऋषिपाल, कार्तिक राणा, अकर्ष शर्मा आदि गणमान्य उपस्थित रहे।