चंडीगढ़ की आवाज़ पार्टी के उम्मीदवार अविनाश शर्मा ने जानी सेक्टर 40 के लोगों की समस्याएं

चंडीगढ़ | आज दिन बुधवार को चंडीगढ़ की आवाज पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार अविनाश सिंह शर्मा ने सेक्टर 40 हाउसिंग बोर्ड के ईडब्लूएस फ्लैट में ‘सुनो सुनाओ मुद्दा बताओ अपना मेनिफेस्टो खुद बनाओ’ के अभियान के तहत लोगों से उनकी समस्यां जानी और उसका समाधान अपने घोषणापत्र  में देने की बात कही |  हाउसिंग बोर्ड निवासियों ने शर्मा का बढ़-चढ़कर स्वागत किया और कहा कि चंडीगढ़ की आवाज पार्टी ने ही उन्हें भाजपा के इशारे पर किरायेदार बनने से बचाया । अविनाश शर्मा ने ही 1996 में मिलें मालिकाना हक के दबे कागजात को उजागर कर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर कर चंडीगढ़ प्रशासन एवं चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड को नोटिस करवाया। आज़ तक कांग्रेस भाजपा के नेता जनता के मतो से जीतकर संसद में पहुंचकर पार्टी की आवाज बन जाते थे। अविनाश सिंह शर्मा संसद में पहुंचकर जनता की आवाज बनेंगे। अविनाश शर्मा ने कहा की उनके घोषणापत्र के आधार पर चंडीगढ़ के अंदर पीपल्स पार्लियामेंट का गठन किया जाएगा,  जनता अपने सांसद , मेयर और काउंसिलर हर तीन महीने में बुलाकर लेखा जोखा ले सकेगी । और पब्लिक आडिट शुरू करवाकर चंडीगढ़ में हो रहें भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाएंगे।शर्मा ने कहा कि 30 महीनो के अंदर अपने वादे पूरे नहीं किये तो वे त्यागपत्र दे देंगे | ये उन्होंने पंजीकृत शपथपत्र के माध्यम से अपने पार्टी कार्यालय में लगवा दिया है |

एक तरफ जहाँ अविनाश शर्मा सेक्टर के हाउसिंग बोर्ड में जनसम्पर्क अभियान चला रहे हैं तो वहीँ दूसरी ओर उनकी धर्मपत्नी पिंडों में घर घर जाकर अपने पति के लिए समर्थन मांग रही हैं | उन्होंने धनास पिंड में जनसम्पर्क अभियान चला कर लोगों से अपने पति के लिए काम के आधार पर वोट मांगे | वहां के लोगों ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया एवं घर-घर उनके साथ जाकर उन्हें भरोसा दिलवाया की इस बार जीत चंडीगढ़ की आवाज़ पार्टी की ही होगी | इस मौके पर मुख्य रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष कमल किशोर शर्मा, राजिन्द्र बजाज, मनोज कुमार, तिलक सिंह,डी पी सिंह आदि मौजूद थे  |

Leave a Reply

Your email address will not be published.