जननायक ताऊ देवीलाल की 108वीं जयंती पर विभिन्न कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

आम जनमानस को न्याय दिलाने व ऊपर उठाने के लिए चौ. देवीलाल ने की थी राजनीति : गोठड़ा
चौ. देवीलाल की संघर्ष की वो घूट्टी पिलाने की बदौलत किसान समाज हुआ जागरूक : विजय गोठड़ा

भिवानी। देश भर में जननायक के नाम से जाने जाने वाले पूर्व उपप्रधानमंत्री स्व. चौ. देवीलाल की 108वीं जयंती पर रविवार को समाज भलाई के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन का आयोजन किया गया। जयंती कार्यक्रम की शुरूआत ताऊ देवीलाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके की गई। उसके बाद गौशाला में गायों को हरा चारा एवं गुड खिलाया गया, चौ. देवीलाल सदन में रक्तदान शिविर लगाया गया, गांव निमिडीवाली के राजकीय स्कूल, गांव कितलाना के वाटर वर्कर्स सहित विभिन्न स्थानों पर 108 पौधों का रोपण किया गया, स्थानीय महम रोड स्थित गौशाला में गाय को हरा चारा एवं गुड खिलाया गया तथा अनाथाश्रम में भोजन वितरण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यकार्ताओं को दादरी रैली के लिए रवाना भी किया गया।
इस मौके पर जजपा जिला प्रधान विजय सिंह गोठड़ा ने कहा कि कुछ लोग इतिहास पढते हैं तो कुछ खुद इतिहास बन जाते हैं। स्व. चौ. देवीलाल ऐसी ही शख्सियत थी, जिन्हें लोग पूरा देश जनायक, ताऊ व किसान तथा कमेरे के मसीहा मानते है। गोठड़ा ने कहा कि जननायक ताऊ देवीलाल के साथ राजनीति शुरू करने वाले बहुत से नेता देश व अपने अपने प्रदेशों में बड़े नेता बने। देवीलाल ने राजनीति कभी अपने लिए नहीं, बल्कि जनमानस को न्याय दिलाने व उपर उठाने के लिए की तथा वे हमेशा जनता के बीच रहे। उन्होंने कहा कि चौ. देवीलाल किसान व कमेरे के मसीहा माने जाते हैं। चौ. देवीलाल ने बुजुर्गो को पेंशन जैसी बड़ी सौगात दी। जिसके चलते बुजुर्ग सम्मान से अपना जीवन व्यतीत कर पा रहे हैं। देश में सबसे पहले चौ. देवीलाल ने ही सभी 60 वर्ष के बुजुर्गों को 100 रूपये महीने पेंशन योजना शुरू की। किसानों का दस हजार रूपए तक का कर्जा माफ किया था। कृषि क्षेत्र की आवश्यकता अनुसार नहरी पानी उपलब्ध कराया। प्रत्येक गांव में सडक़ों को जाल बिछाया और हर सडक़ को शहरों के साथ जोड़ा गया, ताकि किसान अपनी उपज को आसानी से मंडियों में ला सके और उनकी सुविधा के लिए ट्रेक्टरों का टोकन टैक्स भी समाप्त किया।
जिला अध्यक्ष विजय गोठड़ा ने कहा कि चौ. देवीलाल ने अपने जीवनकाल में किसानों को जागरूक कर संघर्ष की वो घूट्टी पिलाई, जिसकी बदौलत किसान समाज जागरूक हुआ। देश के किसानों के लिए चौ. देवीलाल ऐसे अपराजित नायक रहे हैं, जिन्होंने अपना पूरा जीवन किसान, गरीब, मजदूर एवं सर्वहारा वर्ग के स्तर को ऊंचा उठाने में समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि देवीलाल की नीतियां ना केवल प्रदेश, बल्कि पूरे देश में उनसे प्रेरणा ली जाती है और उनके आधार पर जनहित की नीतियां भी बनी हैं।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव बलदेव घणघस, पूर्व विधायक डॉ. शिवशंकर भारद्वाज, प्रदेशाध्यक्ष स्थानीय निकाय ईश्वर मान, अवतार सांगवान, जितेंद्र शर्मा, जगदीश धनाना, राजेश भारद्वाज, यशवीर घणघस, पवन पुनिया, भूपेंद्र गोदारा, देवेंद्र नकीपुर, ओमी राजपूत, रामेश्वर चांग, निरंजन वाल्मिकी, आशु वाल्मिकी, गुड्डी लांग्यान, सेठी धनाना, संदीप भारद्वाज, प्रदीप गोयल, उमेद गौरीपुर, प्रो. कर्ण सिंह, मदन जूसवाला, सुमित श्योराण, दीपक सिवाड़ा, शंकर आहुजा सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.