जैवकि कचरे से खाद का अभिनव प्रयोग मुख्यमंत्री हाउस से

देहरादून । खेती में नए-नए प्रयोग के मामले में प्रदेश के मुख्यमंत्री काफी आगे हैंं। कम लागत में अधिक लाभकारी खेती कैसे हो इसके लिए होने वाले हर प्रयोग को मुख्यमंत्री प्रश्रय दे रहे हैं। इसी का प्रमाण है उत्तराखंड सिंचाई विभाग और वेस्ट वॉरियर्स संस्था ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास पर उत्पन्न होने वाले जैविक कचरे से खाद बनाने के लिए कंपोस्टिंग पिट बनाया, जहां अब जैविक कचरे से खाद बनाई जाएगी।
सब्जी, फल आदि से प्रतिदिन उत्पन्न होने वाले कचरे से अब एक बेहतरीन जैविक खाद बनाने की शुरुआत मुख्यमंत्री आवास पर हुई। यह प्रयास सभी क्षेत्र वासियों के लिए एक मिसाल होगा।
सिंचाई विभाग सचिव, भूपेंद्र कौर औलख के प्रयास से मुख्यमंत्री आवास पर तीन कम्पोस्टिंग पिट बनाए गए। अब स्रोत पर ही कचरे को अलग कर जैविक कचरे की खाद बनाने के साथ आ-जैविक कचरे को वेस्ट वॉरियर्स संस्था को पुनः रिसाइकिल के लिए दिया जाएगा।
सिंचाई विभाग ने वहां एक जागरुकता बोर्ड भी लगाया गया है जिससे वहां आने वाले लोगो को इस के बारे में संदेश भी मिल सकेगा। साथ ही प्लास्टिक हटाओ पर्यावरण बचाओ मुहिम के अंतर्गत मुख्यमंत्री ने कपड़े के थैलों का प्रचार एवं वितरण भी किया। साथ ही नागरिकों से कपड़े के थैलों के प्रयोग के लिए अपील भी की। इन थैलों को संस्था ने ही बनाया है। इस कार्यक्रम पर शैलेश बगोली (सचिव) शहरी विकास, मुकेश मोहन (प्रमुख अभियंता) सिचाई आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.