पाकिस्तान ने एक अन्य हिन्दू जत्थे को दिया वीजा

अमृतसर/चंडीगढ़।  नई दिल्ली स्थित पाकिस्तान हाई कमीशन ने भारत के हिन्दुओं के एक ग्रुप को पाकिस्तान जाने के लिए वीजा स्वीकृति दे दी है।  यह हिन्दू जत्था  पाकिस्तान स्थित हिन्दू मंदिरों के दर्शन के लिए जा रहा है ,जो पाकिस्तान में 19 से 25 फरवरी तक रहेगा। इनमें से मुख्य मंदिर श्री कटासराज मंदिर शामिल है जो कि किला कटासराज के नाम से भी जाना जाता है और पाकिस्तान के पंजाब के चकवाल जिला में है। एक दिन पूर्व ही तीन हिन्दू जत्थे अटारी -वाघा सीमा से पाकिस्तान रवाना किये गए हैं। ये जत्थे भी पाकिस्तान में हिन्दू पवित्र धार्मिक स्थानों के दर्शनों  के लिए गए हैं। पाकिस्तान में 3 जत्थों में 43 सदस्यों का एक जत्था जगमल दास के नेतृत्व में 40 सदस्यों का जत्था पवन कुमार की रहनुमाई में और एक अन्य 48 सदस्यों का जत्था रवाना हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published.