भाजपा नेता संजय टंडन व अवि भसीन के आश्वासन पर व्यापारी एकता मंच ने हड़ताल को समाप्त किया

चंडीगढ़। भाजपा के पूर्व अध्यक्ष संजय टंडन और अवि भसीन के आश्वासन पर व्यापारी एकता मंच ने अपनी 10 दिनों से चल रही भूख हड़ताल के अलावा प्रदर्शन को समाप्त कर दिया। व्यापारी एकता मंच का नेतृत्व कर रहे दीपक शर्मा ने बताया* कि आज भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं हिमाचल प्रदेश के सह-प्रभारी संजय टंडन जी ने व्यापारी एकता मंच के सदस्यों से बातचीत में आश्वासन देते हुए कहा कि उनकी बात व्यापारियों के मुद्दो को लेकर चंडीगढ़ प्रशासक एवं उच्च अधिकारियों से हुई है संजय टंडन जी ने बताया कि किसी भी व्यापारी को नोटिस नहीं दिया जाएगा| और सर्वे के नाम पर व्यापारियों को तंग नहीं किया जाएगा। 

सर्वे का तात्पर्य सिर्फ इतना है। कि प्रशासन को पता लग सके की इंडस्ट्री में कितने बदलाव हो चुके हैं| उसको देखते हुए प्रशासन के द्वारा पॉलिसी बनाई जाएगी| इसके साथ ही व्यापारी एकता मंच ने अपनी मांगों को रखते हुए  संजय टंडन जी को कहा कि हमारे पिछले 25 सालों से औद्योगिक क्षेत्र के मुद्दे लटके हुए हैं| जैसे लीज टू फ्री होल्ड, एफ.ए.आर, कन्वर्जन पॉलिसी और भी कई तरह की औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं को व्यापारी एकता मंच ने साझा किया| श्री संजय टंडन जी ने आश्वासन दिया कि आने वाले कुछ दिनों में इसके निवारण के लिए जल्दी से जल्दी पॉलिसी बनाई जाएगी| व्यापारी एकता मंच के सभी सदस्यों ने  इंडस्ट्रियल एरिया और चंडीगढ़ की अलग-अलग एसोसिएशन का धन्यवाद किया जिन्होंने व्यापारी एकता मंच को भूख हड़ताल में अपना समर्थन दिया था। वही दूसरी ओर भाजपा के बड़े नेता अवि भसीन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सभी के हितों को ध्यान में रखकर काम करती है। जहां तक बात व्यापारियों के हितों की है, भाजपा ने हर समय उनका साथ दिया है और भविष्य में भी उनके पक्ष में सहयोग देती रहेगी। अवि ने कहा कि व्यापारी होने के नाते अपनी मांगों को रखना भी हर व्यापारी का अधिकार है क्योकि व्यापारी रीड की हड्डी माना जाता है।  यह बात भाजपा, चंडीगढ़ के पूर्व इंडस्ट्री प्रकोष्ठ के स्टेट कन्वीनर अवि भसीन ने यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.