मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी

हरिद्वार। भगवान भास्कर के दक्षिणायन से उत्तरायण में आने का पर्व मकर संक्रांति श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर देश के कई प्रांतों से आए श्रद्धालुओं ने हरकी पैड़ी ब्रह्मकुण्ड समेत गंगा के विभिन्न घाटों पर गंगा में डुबकी लगा पुण्य लाभ अर्जित किया। इस बार मकर संक्रांति पर्व दो दिन होने के कारण बुधवार को भी मनाया गया। सुबह सर्दी होने के कारण गंगा स्नान करने वालों की संख्या में कमी रही लेकिन दिन चढ़ने के साथ श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने लगी। स्नान के पश्चात लोगों ने मंदिरों में देव दर्शन किए और दान-पुण्य आदि कर्म किए। स्नान पर्व को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.