शिवालिक एनक्लेव वेलफेयर एसोसिएशन प्रधान ने दी सबको लोहड़ी की बधाई

डीएसपी ,मनीमाजरा थानाध्यक्ष व अन्य पुलिस अधिकारियों संग मनाया लोहड़ी पर्व
कई वेलफेयर एसोशिएशन ने एकत्र हो कर मनाया लोहड़ी पर्व
चंडीगढ़| पंजाब का प्रसिद्ध त्यौहार लोहड़ी के मौके आज शिवालिक एनक्लेव वेलफेयर एसोसिएशन प्रधान रामेश्वर दास शर्मा एवं स्थानीय वासी आर एम भल्ला, गुरदीप सिंह,अरुण शर्मा,लवजीत सिंह ने मानिमाजरा पुलिस के सादर निमंत्रण पर मनीमाजरा पुलिस स्टेशन में पुलिस अधिकारियों संग लोहड़ी पर्व मनाया | इस मौके मानिमाजरा की अन्य वेलफेयर एसोशिएशनो के प्रतिनिधियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई| नॉर्थ ईस्ट थानों के डीएसपी सुखविंदर सिंह सोंधी , मनीमाजरा थानाध्यक्ष जसपाल सिंह के अलावा कई पुलिस अधिकारियों ने निमंत्रित एसोसियेशनो से आए लोगों के साथ धूमधाम से लोहड़ी पर्व मनाया | इस मौके ऑल मनीमाजरा वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरपर्सन रामेश्वर गिरी एवं प्रधान एस एस परवाना सहित कई लोगों ने लोगों को लोहड़ी की बधाई दी|

Leave a Reply

Your email address will not be published.