हर देश के विकास के लिये विद्युतीकरण एक अति महत्वपूर्ण अंग : रणजीत वर्मा

चंडीगढ़ । कोरोना महामारी के दौरान प्राप्त अनुभव ने हमें काफी कुछ सिखाया। महामारी के खिलाफ सफल लड़ाई निवारक उपायों, प्रभावी चिकित्सा उपचार, समाज के समर्थन और अधिकतम आबादी को कवर करने के लिए घर घर मे खाने पीने का सामान पहुंचाना सरकार के अभियान के क्षेत्र में समन्वित प्रयासों के कारण संभव है। बिजली के बिना हर इंसान, उद्योग, वैज्ञानिक, यानी आज की तारीख में हर विकास अधुरा है।बिजली विभाग दिन रात काम करके हम सबको यह सुविधा उपलब्ध करवाता रहता है,  चाहे,  कोई महामारी फैली हो,  मगर यह लोग फिर भी सबके घरों को हमेशा रोशनी देता है,  बिजली के बिना इंसानी जीवन अब अंधकारमय लगता है। क्योंकि हम पुरी तरह बिजली पर आश्रित है।  जिसका श्रेय हर डिवीजन के सहायक कार्यकारी अभियंता को जाता है जो पुरी तरह अपनी  उप प्रभाग को नियंत्रण करता है। जिस उप प्रभाग में उद्योग ज्यादा हो,  वहां  सहायक कार्यकारी अभियंता की जिम्मेदारी और भी बढ जाती है  एनसीसीएचडब्ल्यूओ ने ऐसे योद्धाओं को ही सम्मानित करने का निर्णय लिया है ताकि उनका मनोबल बढाया जा सके।इसी संदर्भ मे राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जन कल्याण संगठन के राष्ट्रीय मुख्य सचिव  रंजीत वर्मा और राष्ट्रीय प्रभारी ( कानूनी प्रकोष्ठ)  एडवोकेट रविन्द्र भम्भु ने  बिजली विभाग के कर्मचारियों की सराहना करते हुये  मदन मोहन सहायक कार्यकारी अभियंता उप प्रभाग नंबर 5,  औद्योगिक क्षेत्र, फेस 1       को सम्मानित करके उनका मनोबल बढाया,  अक्सर अफसर लोग बहुत कम फोन उठाते है,  परंतु मदन मोहन को उपभोक्ता अगर रात भी फोन करे,  तो उनकी शिकायत सुनकर उसका निवारण करते है,  उनकी इसी अच्छाई ने हमें उन्हें सम्मानित करने पर मजबूर कर दिया।
Attachments area

Leave a Reply

Your email address will not be published.