हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बुधवार को पहुंचेंगे नाहन, स्वागत की जोरदार तैयारियां

नाहन । हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनने के बाद डॉ. राजीव बिंदल बुधवार को पहली बार गृह क्षेत्र नाहन पहुंचेंगे। उनके स्वागत को लेकर नाहन में जोरदार तैयारियां चल रही हैं। काला अम्ब से लेकर नाहन तक तोरणद्वार बनाए जा रहे हैं।बताया गया है कि डॉ बिंदल बुधवार सुबह दिल्ली से काला अम्ब पहुंचेंगे, जहां पर जिला भाजपा उनका स्वागत करेगी। इसके बाद वे नाहन के लिए रवाना होंगे। काला अम्ब से नाहन के बीच जगह-जगह कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उनका अभिनंदन करेंगे। सिरमौर भाजपा तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी है। जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष का काला अम्ब  से लेकर नाहन तक गर्मजोशी से स्वागत होगा। साथ ही उनका नागरिक अभिनंदन भी होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.