रंजीता मेहता ने विनोद तावड़े को राष्ट्रीय महामंत्री बनने पर दी बधाई

चंडीगढ़। भाजपा हरियाणा के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े को राष्ट्रीय महामंत्री बनाएं जाने पर हरियाणा भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता रंजीता मेहता ने बधाई दी। राष्ट्रीय महामंत्री बनने के बाद पहली बार चंडीगढ़ पहुंचे विनोद तावड़े का रंजीता मेहता ने बुक्के भेंट कर स्वागत किया। रंजीता मेहता ने कहा कि विनोद तावडे को राष्ट्रीय महामंत्री बनाएं जाने पर पार्टी को मजबूती मिलेगी और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा में सभी वर्गों को पूरा मान-सम्मान दिया जा रहा है। रंजीता मेहता ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने हर वर्ग के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं लागू की जिसका जनता को लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि विनोद तावड़े पिछले समय से भाजपा संगठन को मजबूत करने में अपना योगदान दे रहे हैं और उनकी कार्यशैली को देखते हुए पार्टी की ओर से उन्हें जिम्मेदारी मिली है। उन्होंने कहा कि उनकी नियुक्ति से हरियाणा के हर कार्यकर्ता का मान-सम्मान बढ़ा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.