भगवंत मान पंजाब में आप के होंगे मुख्यमंत्री: कुलजीत सिंह रंधावा

डेराबस्सी । आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए भगवंत मान को *आप* पार्टी से मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किया है।पार्टी दिशनिर्देशों व चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन करते हुए कुलजीत सिंह रंधावा ने रंधावा फार्म बाकरपुर डेराबस्सी में पार्टी के सभी पदाधिकारियों के साथ इसका सीधा प्रसारण कार्यक्रम को देखा।उन्होंने पंजाब के लोगों की मांग को देखते हुए अरविंद केजरीवाल के फैसले पर खुशी व्यक्त की।उन्होंने कहा कि परम्परागत पार्टियों की आंतरिक गुटबाजी ने पंजाबियों को निराश किया है।अतः भगवंत मान के चेहरे से पंजाब में *आप* की प्रचंड जीत होना तय है। कुलजीत सिंह रंधावा ने विशेष रूप से पहुंचे सुभाष शर्मा,स्वीटी शर्मा व स्वर्णजीत कौर और उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए लड्डू बांटकर जश्न मनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.