मोदी को दोबारा पीएम बनाने के लिए देश कृत-संकल्पित : सैनी

बीकानेर,  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी ने शुक्रवार को कहा कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्रित्वकाल में पहली बार हिन्दुस्तान ने अपने अपमान का बदला दुश्मन की धरती पर पहुंचकर लिया। यह सब देश की जनता जानती है।
मोदी को दुबारा प्रधानमंत्री बनाने के लिए देश कृत-संकल्पित है। उन्होंने कहा कि जनता ऐसा पीएम चाहती है जो मजबूत हो ना कि महागठबंधन का मजबूर प्रधानमंत्री। बीकानेर दौरे पर आए सैनी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव में उत्साह से लगे हुए हैं। पार्टी सभी की सभी 25 सीटों पर चुनाव जीतेगी। पिछले चार वर्षों में भाजपा ने संगठन में बूथ को ताकत देने का विधिवत् रचना देने का कार्य किया है। जहां भी जाते हैं मतदान ठीक हो, मतदान करने वाले उस व्यक्ति तक पहुंचे इसलिए प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचकर प्रजातंत्र को मजबूत करने की दिशा में किया जाने वाला कार्य भाजपा कार्यकर्ता ही कर रहा है। इस दौरान बूथ, शक्ति केंद्र को भी मजबूत किया जा रहा है। सैनी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में हम केंद्र सरकार की उपलब्धियां, जो भी देश में विकास किया और देश का नाम आज विश्व में काफी ऊंचे ओहदे पर आ गया है उसे लेकर जनता के बीच जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राजस्थान मेें कांग्रेस की सरकार ने भाजपा सरकार द्वारा शुरु की गयी कई कल्याणकारी योजनाओं को बंद करने का काम किया है जो ठीक नहीं है। इसके अलावा कांग्रेस सरकार ने केंद्र सरकार द्वारा लागू की गयी योजनाएं आयुष्मान भारत, किसानों को 6 हजार रुपए देने की बात को लागू भी यहां लागू नहीं किया। जनता इन मामलों को लेकर कांग्रेस के खिलाफ है और भाजपा के साथ होकर 25 सीटें जीताएगी। एक सवाल के जवाब में सैनी ने कहा कि बीजेपी कार्यकर्ताओं की पार्टी है लेकिन इसमें पार्टी की रीति-नीति सर्वोपरि है। यह पूछे जाने पर की देवी सिंह भाटी अब पार्टी में नहीं है लेकिन उनके समर्थक पार्टी में ही है वो भाजपा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इस पर सैनी बोले हमारी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी है इसको कोई नुकसान नहीं पहुंचा सकता। सैनी ने कहा कि पार्टी में लोकतंत्र सर्वोपरि है। इस अवसर पर नोखा विधायक व देहात भाजपा अध्यक्ष बिहारी लाल विश्नोई, शहर अध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य, सहीराम दुसाद, एडवोकेट अशोक भाटी, मोहन सुराणा और प्रवक्ता मनीष सोनी, प्रवेश जोशी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.