Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• चिट्टे के खिलाफ हिमाचल सरकार का निर्णायक प्रहार, नशा तस्करों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति • भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा आज से नौ दिवसीय दौरे पर, दुर्गम क्षेत्रों में करेंगे संगठन की समीक्षा • राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल हजारों वर्ष पुरानी पहचान, आत्मीयता और स्वाभिमान का प्रतीक : नायब सिंह सैनी • पंचकूला में 2 नवंबर को होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण • हरियाणा दिवस पर जाट भवन की नई लिफ्ट का सांसद मनीष तिवारी करेंगे शुभारंभ • हरियाणाः प्राइवेट और पैरा मेडिकल कॉलेजों में तय शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर होगी कार्रवाई • अग्रवाल समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है : अशोक बुवानीवाला • किसान को उद्यमी बनाना हमारा उद्देश्य : धनखड़ • हरसिमरत कौर ने गृह मंत्री शाह को लिखा पत्र, नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या की सीबीआई जांच की मांग की • पंजाब: 'आप' ने अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपियों को सजा देने की मांग की

व्यापार

ईयू और अमेरिका से व्यापार समझौते विकास को देंगे दीर्घकालिक गति: आरबीआई

Updated on Saturday, February 21, 2026 18:19 PM IST

नई दिल्ली:वैश्विक चुनौतियों और भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था तेज विकास दर्ज कर रही है। शुक्रवार को जारी आरबीआई की ताजा बुलेटिन में कहा गया कि यूरोपीय संघ के साथ हालिया व्यापार समझौता और अमेरिका के साथ अंतरिम व्यापार समझौते का ढांचा भारत की विकास गति को लंबे समय तक मजबूत बनाए रखने में सहायक होगा।

नियंत्रित महंगाई से विकास को समर्थन

आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा के अनुसार नियंत्रित महंगाई दर से विकास को समर्थन देने की गुंजाइश मिलती है और वित्तीय स्थिरता भी बनी रहती है। उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था की उत्पादक जरूरतों को पूरा करने और विकास की रफ्तार बनाए रखने के लिए केंद्रीय बैंक प्रतिबद्ध है।

मजबूत संकेतक, 7.4% जीडीपी वृद्धि का अनुमान

उच्च आवृत्ति वाले आर्थिक संकेतक 2025-26 की तीसरी तिमाही और उसके बाद भी मजबूत विकास का संकेत देते हैं। वर्ष 2025-26 में वास्तविक जीडीपी वृद्धि दर 7.4% रहने का अनुमान है, जो पिछले वर्ष की तुलना में अधिक है। निजी उपभोग और स्थायी निवेश ने विकास को सहारा दिया, हालांकि आयात निर्यात से अधिक रहने के कारण शुद्ध बाहरी मांग कमजोर रही।

सेवा और विनिर्माण क्षेत्र से जीवीए वृद्धि को बल

आपूर्ति पक्ष पर सेवा क्षेत्र के मजबूत योगदान और विनिर्माण गतिविधियों में सुधार से 2025-26 में वास्तविक जीवीए वृद्धि 7.3% रहने का अनुमान है। कॉरपोरेट क्षेत्र के बेहतर प्रदर्शन और असंगठित क्षेत्र की मजबूती से विनिर्माण को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है, जबकि निर्माण क्षेत्र की वृद्धि दर भी मजबूत रहने की संभावना है।

कृषि और ग्रामीण मांग से आर्थिक गतिविधियों को सहारा

आगे 2026-27 में आर्थिक गतिविधियां मजबूत रहने की उम्मीद है। अच्छे जलाशय स्तर, मजबूत रबी बुवाई और बेहतर फसल स्थिति से कृषि क्षेत्र को समर्थन मिलेगा। बेहतर कृषि गतिविधियों और ग्रामीण श्रम बाजार में सुधार के चलते ग्रामीण मांग स्थिर बनी हुई है, जबकि घरेलू मांग के मजबूत रहने से सेवा क्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी।

Have something to say? Post your comment
कच्चे तेल के दबाव के बावजूद रुपया हुआ मजबूत, केंद्रीय बैंक के समर्थन से मुद्रा को मिला सहारा

: कच्चे तेल के दबाव के बावजूद रुपया हुआ मजबूत, केंद्रीय बैंक के समर्थन से मुद्रा को मिला सहारा

वैश्विक तनाव और महंगे कच्चे तेल का असर, गिरावट के साथ कारोबार करने लगा सेंसेक्स-निफ्टी

: वैश्विक तनाव और महंगे कच्चे तेल का असर, गिरावट के साथ कारोबार करने लगा सेंसेक्स-निफ्टी

शेयर बाजार की हालिया कमजोरी का संबंध आसान निकासी से है, लेकिन अर्थव्यवस्था की बुनियाद मजबूत : वित्त मंत्री सीतारमण

: शेयर बाजार की हालिया कमजोरी का संबंध आसान निकासी से है, लेकिन अर्थव्यवस्था की बुनियाद मजबूत : वित्त मंत्री सीतारमण

वैश्विक संकेतों से कीमती धातुओं में लौटी चमक, सोना 1.48 लाख रुपए के पार; चांदी में भी मजबूती

: वैश्विक संकेतों से कीमती धातुओं में लौटी चमक, सोना 1.48 लाख रुपए के पार; चांदी में भी मजबूती

नाशवान खाद्य पदार्थों को लेकर एफएसएसएआई सख्त, कारोबारियों के लिए जारी की नई एडवाइजरी

: नाशवान खाद्य पदार्थों को लेकर एफएसएसएआई सख्त, कारोबारियों के लिए जारी की नई एडवाइजरी

भारत की आर्थिक प्रगति जश्न मनाने लायक, अगले वर्षों में भी मजबूत विकास की संभावनाएं : शीर्ष अर्थशास्त्री

: भारत की आर्थिक प्रगति जश्न मनाने लायक, अगले वर्षों में भी मजबूत विकास की संभावनाएं : शीर्ष अर्थशास्त्री

होर्मुज पर हमले तेज, एक सप्ताह के भीतर 14 जहाज क्षतिग्रस्त

: होर्मुज पर हमले तेज, एक सप्ताह के भीतर 14 जहाज क्षतिग्रस्त

एआई से स्वास्थ्य सेवाएं होंगी अधिक सुलभ और प्रभावी, क्लिनिकल निर्णय लेने में भी मिलेगी मदद : एमईआईटीवाई सचिव

: एआई से स्वास्थ्य सेवाएं होंगी अधिक सुलभ और प्रभावी, क्लिनिकल निर्णय लेने में भी मिलेगी मदद : एमईआईटीवाई सचिव

अगला हफ्ता शेयर बाजार के लिए बेहद अहम, तिमाही नतीजे, एफआईआई निवेश और वैश्विक संकेत तय करेंगे दिशा

: अगला हफ्ता शेयर बाजार के लिए बेहद अहम, तिमाही नतीजे, एफआईआई निवेश और वैश्विक संकेत तय करेंगे दिशा

सोना इस हफ्ते तीन हजार रुपए और चांदी दस हजार रुपए से अधिक सस्ती हुई

: सोना इस हफ्ते तीन हजार रुपए और चांदी दस हजार रुपए से अधिक सस्ती हुई

X