Monday, 19 October 2026
BREAKING
• चिट्टे के खिलाफ हिमाचल सरकार का निर्णायक प्रहार, नशा तस्करों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति • भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा आज से नौ दिवसीय दौरे पर, दुर्गम क्षेत्रों में करेंगे संगठन की समीक्षा • राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल हजारों वर्ष पुरानी पहचान, आत्मीयता और स्वाभिमान का प्रतीक : नायब सिंह सैनी • पंचकूला में 2 नवंबर को होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण • हरियाणा दिवस पर जाट भवन की नई लिफ्ट का सांसद मनीष तिवारी करेंगे शुभारंभ • हरियाणाः प्राइवेट और पैरा मेडिकल कॉलेजों में तय शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर होगी कार्रवाई • अग्रवाल समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है : अशोक बुवानीवाला • किसान को उद्यमी बनाना हमारा उद्देश्य : धनखड़ • हरसिमरत कौर ने गृह मंत्री शाह को लिखा पत्र, नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या की सीबीआई जांच की मांग की • पंजाब: 'आप' ने अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपियों को सजा देने की मांग की

हिमाचल प्रदेश

भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा आज से नौ दिवसीय दौरे पर, दुर्गम क्षेत्रों में करेंगे संगठन की समीक्षा

Updated on Monday, October 19, 2026 20:34 PM IST

शिमला : भाजपा के प्रदेश प्रभारी एवं मथुरा से विधायक श्रीकांत शर्मा 19 से 27 अक्टूबर तक हिमाचल प्रदेश के नौ दिवसीय संगठनात्मक प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वह शिमला, रामपुर, किन्नौर, लाहौल-स्पीति, पांगी और कुल्लू का दौरा कर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें करेंगे। प्रवास के दौरान दुर्गम एवं जनजातीय क्षेत्रों में संगठन की स्थिति की समीक्षा करने के साथ बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रियता और संगठनात्मक समन्वय मजबूत करने पर विशेष जोर रहेगा।
भाजपा के प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार श्रीकांत शर्मा 19 अक्टूबर को शिमला स्थित प्रदेश भाजपा मुख्यालय में संगठनात्मक बैठकों में भाग लेंगे। इसके बाद रामपुर पहुंचकर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। 20 अक्टूबर को किन्नौर के भावानगर में निचार मंडल की बैठक में शामिल होंगे। 21 अक्टूबर को रिकांगपिओ में कल्पा और सांगला मंडलों की संयुक्त बैठक के बाद स्पीलो में मूरंग मंडल की बैठक करेंगे। 22 अक्टूबर को नाको में पूह मंडल की बैठक में भाग लेकर काजा रवाना होंगे।
 
 
23 अक्टूबर को काजा में स्पीति मंडल की बैठक होगी, जबकि 24 अक्टूबर को केलांग और उदयपुर मंडलों के कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें निर्धारित हैं। इसके बाद 25 अक्टूबर को चंबा जिले के दुर्गम पांगी क्षेत्र में मंडल स्तर की बैठक में शामिल होंगे। 26 अक्टूबर को पांगी से मनाली पहुंचने के बाद 27 अक्टूबर को कुल्लू में जिला भाजपा की पिछली तीन कार्यसमितियों के सदस्यों के साथ बैठक करेंगे।
 
 
प्रदेश प्रभारी का यह दौरा संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। विशेषकर किन्नौर, लाहौल-स्पीति और पांगी जैसे दूरदराज क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद कर स्थानीय स्तर पर संगठन की गतिविधियों, चुनौतियों और जरूरतों की जानकारी ली जाएगी। इन बैठकों के माध्यम से कार्यकर्ताओं के सुझावों और समस्याओं को नेतृत्व तक पहुंचाने के साथ संगठन को अधिक सक्रिय और प्रभावी बनाने पर चर्चा होगी।
 
 
Have something to say? Post your comment
चिट्टे के खिलाफ हिमाचल सरकार का निर्णायक प्रहार, नशा तस्करों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति

: चिट्टे के खिलाफ हिमाचल सरकार का निर्णायक प्रहार, नशा तस्करों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति

हिमाचल में 'रेजिडेंट डॉक्टर्स पॉलिसी-2025' में संशोधन, अब बिना परीक्षा-इंटरव्यू मिलेगी नियुक्ति; जानें किन्हें मिलेगा फायदा

: हिमाचल में 'रेजिडेंट डॉक्टर्स पॉलिसी-2025' में संशोधन, अब बिना परीक्षा-इंटरव्यू मिलेगी नियुक्ति; जानें किन्हें मिलेगा फायदा

Kangra: 2027 चुनावों में नौजवानों को भी मिलेगा अवसर : जयराम

: Kangra: 2027 चुनावों में नौजवानों को भी मिलेगा अवसर : जयराम

हिमाचल में इस वर्ष सेब कारोबार आधा, खरीद में भी 84 फीसदी की गिरावट

: हिमाचल में इस वर्ष सेब कारोबार आधा, खरीद में भी 84 फीसदी की गिरावट

कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

: कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

Shimla: नशे के खिलाफ प्रहार, 8,250 से अधिक गिरफ्तार, 37 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त

: Shimla: नशे के खिलाफ प्रहार, 8,250 से अधिक गिरफ्तार, 37 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त

​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

: ​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

: Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

: बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

X