Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज • खरड़ में पुलिस पार्टी से हाथापाई, ASI पर किया डंडे से हमला... 2 गिरफ्तार • विपक्ष को 'लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ' अभियान से मुंहतोड़ जवाब देगी BJP, नायब सरकार के 2 साल पूरे होने पर बोलीं डॉ. अर्चना गुप्ता • हरियाणा सरकार का बड़ा कदम: साल 2014 की नीतियों के तहत नियमित हुए कर्मचारियों का डेटा तलब, जानिए क्या है वजह • हरियाणा में सिंगापुर-स्वीडन से 9,500 करोड़ के निवेश पर सहमति, CM बोले- 5 जिलों में बनेंगे ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर, खुलेंगे हजारों रोजगार के रास्ते • ​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

हिमाचल प्रदेश

​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

Updated on Saturday, October 17, 2026 19:58 PM IST

चम्बा(हिन्द जनपथ ब्यूरो) : देश के भीतर आज एक अत्यंत विचित्र स्थिति उत्पन्न कर दी गई है। लोकतांत्रिक व्यवस्था के जरिए सत्ता हासिल करने में विफल रहने वाले लोग आज देश में ऐसा माहौल खड़ा करने का प्रयास कर रहे हैं जिससे प्रतीत होता है कि उनका लोकतंत्र पर से भरोसा ही समाप्त हो चुका है। यह बात नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने चम्बा में पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की मानसिकता और कार्यशैली में घोर हताशा व निराशा झलकती है।

उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी को यह अहसास हो चुका है कि वे लोकतांत्रिक तरीके से सत्ता में वापस नहीं आ सकते, इसलिए वे देश में अराजकता का माहौल बनाकर लोकतांत्रिक रूप से चुनी हुई सरकार को अस्थिर करने का प्रयास कर रहे हैं। सार्वजनिक जीवन में राहुल गांधी का आचरण और बयानबाजी यह दर्शाती है कि भारतीय संस्कृति और संवैधानिक मूल्यों के प्रति उनकी कोई निष्ठा नहीं है।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की सोच में नक्सली मानसिकता का प्रभाव परिलक्षित होता है और ऐसा लगता है जैसे वे बंगलादेश जैसे हालात भारत में पैदा करने की कल्पना कर रहे हों। संसद के भीतर और बाहर उनके व्यवहार से साफ है कि हताशा उनके दिलो-दिमाग पर इस कदर हावी हो चुकी है कि वे उससे बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। प्रदेश की सुक्खू सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय में तैनात अधिकांश उच्च और नजदीकी अधिकारी ऐसे हैं जिनकी विश्वसनीयता पर बड़े सवालिया निशान हैं और जिनके खिलाफ भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगते रहे हैं। लोग पूरी सरकार का संचालन कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के समय शुरू किए गए मैडीकल कॉलेज चम्बा के भवन का निर्माण चार साल बीतने के बावजूद अभी तक पूरा क्यों नहीं हो पाया, जिससे स्थानीय जनता को स्वास्थ्य लाभ और एमबीबीएस छात्रों को प्रशिक्षण की उचित सुविधा नहीं मिल पा रही है। उन्होंने कहा कि रोबोट खरीदकर रख दिए गए हैं, लेकिन उन्हें संचालित करने की कोई व्यवस्था धरातल पर नहीं है। कभी सीमावर्ती इलाकों तक सीमित रहने वाला नशे का कारोबार आज हिमाचल प्रदेश के दूरदराज के गांवों तक पहुंच चुका है, लेकिन सरकार इसे रोकने में पूरी तरह विफल साबित हुई है।

उन्होंने सरकार पर राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार वित्तीय संकट का रोना रोकर कर्मचारियों को वेतन और पैंशनभोगियों को पैंशन समय पर नहीं दे पा रही है, लेकिन राजनीतिक लाभ के लिए नए जिले बनाने की घोषणाएं कर रही है। इस मौके पर राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन, विधायक विपिन परमार, डा. हंसराज, डा. जनकराज, पूर्व विधायक पवन नैय्यर, भाजपा जिला अध्यक्ष धीरज नरियाल आदि मौजूद रहे।

68 जिले भी बना लें, तब भी सत्ता से बाहर जाएगी कांग्रेस सरकार
जयराम ठाकुर ने कहा कि 68 विधानसभा क्षेत्रों में 68 जिले बना देने पर भी कांग्रेस सत्ता से बाहर जाने से नहीं बच सकती। अगर राजनीतिक मकसद से जिलों का गठन हुआ तो हम भाजपा सरकार आते ही इसको रिव्यू करेंगे। गलत तरीके और जनभावना के विपरीत विधानसभा क्षेत्रों को जोड़ तोड़ कर जिले बनाए तो कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री को ये महंगा पड़ेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही सुक्खू सरकार द्वारा राजनीतिक बदले की भावना से लिए गए सभी 5 वर्षों के फैसलों की व्यापक समीक्षा की जाएगी और जनहित के विपरीत लिए गए निर्णयों को रद्द किया जाएगा।

चम्बा में संगठनात्मक कमियों को किया जाएगा दूर
चम्बा जिले में बढ़ते टिकट दावेदारों व स्थानीय स्तर पर असंतोष के सवालों पर उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा एक लोकतांत्रिक पार्टी है जहां टिकट मांगने का अधिकार सभी को है, लेकिन अंतिम निर्णय पार्टी का केंद्रीय संसदीय बोर्ड व राष्ट्रीय नेतृत्व करता है। उन्होंने विश्वास जताया कि संगठनात्मक कमियों को दूर कर आगामी चुनावों में भाजपा चम्बा की सभी पांचों विधानसभा सीटों पर विजय प्राप्त करेगी।

Have something to say? Post your comment
Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

: Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

: बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

: सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

: पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

: Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

: 'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

: मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

गारंटियों में विफलता और नए शगूफे छोड़ जनता को छलने में जुटी सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

: गारंटियों में विफलता और नए शगूफे छोड़ जनता को छलने में जुटी सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

X