Sunday, 25 October 2026
BREAKING
• सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन और स्वदेशी सहित पंच परिवर्तन से होगा सशक्त एवं संगठित भारत का निर्माण : प्रो. डॉ. वीर सिंह रांगड़ा • बनूटी में खेल महाकुंभ 2026 का आगाज, 10 हजार खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम • हिमाचल के आर्यन हरनोट सन टीवी नेटवर्क के सन नियो चैनल के नए शो ‘जान-ए-वफ़ा’ में  निभाएंगे नवाज़ का किरदार, भूमिका में दिखेगा अभिनय का नया अंदाज़ • कैलाश फेडरेशन के चेयरमैन बलदेव ठाकुर ने कर्मचारियों का 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार • अहसास ग्रुप के प्री-करवाचौथ समारोह में महिलाओं ने बिखेरे हुनर के रंग • मन की बात” परिवार मिलन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जैविक खेती बारे प्रेरित किया, किसान 25 प्रतिशत जमीन पर जैविक खेती करे : अनिल विज • जब हर नागरिक कहेगा कि देश के लिए मेरा भी योगदान है, तब भारत की प्रगति को कोई नहीं रोक सकता : नायब सिंह सैनी • विकसित भारत का सपना साकार करना है तो युवाओं को नशे से बचाना होगा : राज्यपाल • हरियाणा के सोनीपत में दर्दनाक सड़क हादसा, महिला समेत 3 की मौ*त • पंचकूला में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो आरोपियों को लगी गोली, पुलिसकर्मी भी घायल

हरियाणा

हरियाणा के सोनीपत में दर्दनाक सड़क हादसा, महिला समेत 3 की मौ*त

Updated on Sunday, October 25, 2026 20:16 PM IST

सोनीपत : हरियाणा के सोनीपत जिले में रविवार को एक सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि गोहाना की तरफ जाते समय कार दुर्घटना का शिकार हुई और तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में एक महिला भी शामिल है। यह हादसा सोनीपत के बड़वासनी गांव के पास हुआ। अधिकारियों ने बताया कि एक ब्रेजा गाड़ी में सवार होकर तीन लोग गोहाना की तरफ सीएनजी डलवाने जा रहे थे। गांव बड़वासनी से कुछ आगे उनकी गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान तेजबीर और कृष्ण के रूप में हुई, जो सोनीपत जिले के बड़वासनी गांव के रहने वाले थे, जबकि स्वीटी दिल्ली के नजफगढ़ की निवासी बताई जा रही है।


हादसे के बाद तीनों के शव सोनीपत के सरकारी अस्पताल पहुंचाए गए। इस हादसे पर पुलिस प्रवक्ता रवींद्र कुमार ने बताया कि बड़वासनी गांव के पास हुए सड़क हादसे में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हुई है। मृतकों की पहचान तेजबीर और कृष्ण निवासी बड़वासनी गांव तथा स्वीटी निवासी नजफगढ़, दिल्ली के रूप में बताई गई है। सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इससे पहले, फरीदाबाद में एक तेज रफ्तार कार ने एक साइकिल सवार को टक्कर मार दी। आरोप है कि टक्कर लगने के बाद व्यक्ति कार के नीचे फंस गया। करार चालक घायल की मदद करने के बजाय मौके से फरार हो गया। करीब 10 मिनट तक घायल कार के नीचे फंसा रहा। परिजनों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कार को धक्का देकर घायल को बाहर निकाला। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।


घायल की पहचान संजीव कुमार साह के रूप में हुई। उनकी पत्नी पुष्पा देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बिहार के मुंगेर जिले की रहने वाली हैं और परिवार के साथ सेक्टर-85 स्थित बीपीटीपी में रहती हैं। वह घरों में झाड़ू-पोंछा लगाने का काम करती हैं। शिकायत के अनुसार, 15 अक्टूबर की रात करीब 9.18 बजे उनके पति काम से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सी ब्लॉक में सफेद रंग की मारुति ग्रैंड विटारा कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
आरोप है कि कार चालक शराब के नशे में था और हादसे के बाद घायल को कार के नीचे छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने अस्पताल से घायल की मेडिकल रिपोर्ट प्राप्त की, जिसमें ठुड्डी, सिर, हाथ और दोनों घुटनों सहित शरीर पर पांच चोटें दर्ज थीं। इसके बाद खेड़ीपुल थाना पुलिस ने भी कार नंबर के आधार पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया।

Have something to say? Post your comment
मन की बात” परिवार मिलन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जैविक खेती बारे प्रेरित किया, किसान 25 प्रतिशत जमीन पर जैविक खेती करे : अनिल विज

: मन की बात” परिवार मिलन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जैविक खेती बारे प्रेरित किया, किसान 25 प्रतिशत जमीन पर जैविक खेती करे : अनिल विज

जब हर नागरिक कहेगा कि देश के लिए मेरा भी योगदान है, तब भारत की प्रगति को कोई नहीं रोक सकता : नायब सिंह सैनी

: जब हर नागरिक कहेगा कि देश के लिए मेरा भी योगदान है, तब भारत की प्रगति को कोई नहीं रोक सकता : नायब सिंह सैनी

विकसित भारत का सपना साकार करना है तो युवाओं को नशे से बचाना होगा : राज्यपाल

: विकसित भारत का सपना साकार करना है तो युवाओं को नशे से बचाना होगा : राज्यपाल

पंचकूला में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो आरोपियों को लगी गोली, पुलिसकर्मी भी घायल

: पंचकूला में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो आरोपियों को लगी गोली, पुलिसकर्मी भी घायल

हरियाणा को विकास में अव्वल बनाने के बजाय साइबर अपराधों में अव्वल बना रही भाजपा सरकार : कुमारी सैलजा

: हरियाणा को विकास में अव्वल बनाने के बजाय साइबर अपराधों में अव्वल बना रही भाजपा सरकार : कुमारी सैलजा

किसानों को समय पर खाद, बीज, बिजली उपलब्ध कराने में भाजपा सरकार नाकाम : दुष्यंत चौटाला

: किसानों को समय पर खाद, बीज, बिजली उपलब्ध कराने में भाजपा सरकार नाकाम : दुष्यंत चौटाला

: "30 अक्टूबर को INDIA गठबंधन मॉक पार्लियामेंट में मॉक प्रस्ताव ही पास करेगा", अनिल विज ने विपक्ष पर कसा तंज

ड्रग्स तस्करों की खैर नहीं: हरियाणा में रिकॉर्ड जब्ती, 230% बढ़ी संपत्ति अटैचमेंट की रफ्तार

: ड्रग्स तस्करों की खैर नहीं: हरियाणा में रिकॉर्ड जब्ती, 230% बढ़ी संपत्ति अटैचमेंट की रफ्तार

बिजली हड़ताल खत्म कराने में संकटमोचक बने अनिल विज, रात 2 बजे तक चला मंथन; HERC के फैसले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी

: बिजली हड़ताल खत्म कराने में संकटमोचक बने अनिल विज, रात 2 बजे तक चला मंथन; HERC के फैसले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी

HTET Biometric Verification: 6 व 7 नवम्बर को होगी HTET-2025 बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, अभ्यर्थी ये जरूरी दस्तावेज लाना न भूलें

: HTET Biometric Verification: 6 व 7 नवम्बर को होगी HTET-2025 बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, अभ्यर्थी ये जरूरी दस्तावेज लाना न भूलें

X