Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• हसनपुर के एमआर स्कूल में लगेगा कृषि मेला, फल-सब्जी की खेती, डेयरी और मछली पालन से किसानों की आय बढ़ाने पर रहेगा जोर : ओमप्रकाश धनखड़ • संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : नायब सिंह सैनी • ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा • हरियाणा में जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने सख्त कार्रवाई की मांग की • कुरुक्षेत्र में कश्मीरी स्लीपर बस पर हमले से भड़के ट्रांसपोर्टर, बोले-यहां होता तो हम जेल में होते • भिवानी में भजन संध्या…ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन,वो तो गली गली हरि गुण गाने लगी • अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए उत्तराखंड में 22 अक्टूबर से न्याय यात्रा निकालेगी कांग्रेस : कुमारी सैलजा • परविंदर सिंह झोटा के पिता का संघर्ष सराहनीय, ये पूरे पंजाब की लड़ाई : परगट सिंह • अमित शाह 20 अक्टूबर को करेंगे पंजाब का दौरा, बिट्टू बोले- 'राज्य को नशा-मुक्त बनाने के लिए साथ दे जनता' • कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

हिमाचल प्रदेश

Shimla: नशे के खिलाफ प्रहार, 8,250 से अधिक गिरफ्तार, 37 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त

Updated on Sunday, October 18, 2026 20:15 PM IST

शिमला(हिंद जनपथ ब्यूरो) : हिमाचल प्रदेश में चिट्टा तस्करी के खिलाफ सरकार ने कार्रवाई का दायरा बढ़ाते हुए नशे के नैटवर्क, उससे जुड़े लोगों और अवैध कमाई पर शिकंजा कसने की रणनीति अपनाई है। पिछले 3 वर्षों में एनडीपीएस एक्ट के तहत 5,642 मामले दर्ज किए गए और 8,250 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस अभियान में 139 सरकारी कर्मचारी कार्रवाई के दायरे में आए हैं, जिनमें राज्य सरकार के 15 कर्मचारी और पुलिस विभाग के 22 कर्मियों को सेवा से बर्खास्त किया गया है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार नशा तस्करी के खिलाफ जीरो टॉलरैंस की नीति पर काम कर रही है। अभियान का एक प्रमुख पहलू तस्करों की आर्थिक ताकत पर चोट करना है। वर्ष 2024 से 2026 के दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों और पुलिस जिलों में 115 मामलों में करीब 91.24 करोड़ रुपए की संपत्तियां फ्रीज की गई हैं।

इसके साथ ही नशे की आपूर्ति श्रृंखला, बार-बार अपराध में संलिप्त आरोपियों और संदिग्ध वित्तीय गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाई जा रही है। साथ ही नशा तस्करी के मामलों में वित्तीय जांच को कार्रवाई का अहम हिस्सा बनाया गया है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक पुलिस जिला नूरपुर में 14 मामलों में 22.28 करोड़ रुपए की संपत्तियां फ्रीज की गईं। सोलन में 15 मामलों में 17.86 करोड़ और शिमला में 16 मामलों में 12.61 करोड़ रुपए की संपत्तियों पर कार्रवाई हुई। ऊना में दो मामलों में 10.98 करोड़, सिरमौर में 7 मामलों में 8.84 करोड़ और कांगड़ा में 8 मामलों में 6.24 करोड़ की संपत्तियां फ्रीज की गईं।

मंडी, बद्दी, बिलासपुर, देहरा और कुल्लू में भी संपत्तियों को फ्रीज करने की कार्रवाई हुई। वही वर्ष 2026 में 76 मामलों में 41.42 करोड़ रुपए की संपत्तियां फ्रीज की गईं, जबकि वर्ष 2024 में 12 मामलों में 25.43 करोड़ और वर्ष 2025 में 27 मामलों में 23.98 करोड़ रुपए की संपत्तियों पर कार्रवाई की गई। इसके अलावा पीआईटी-एनडीपीएस कानून के तहत दिसम्बर 2025 तक 46 बड़े नशा तस्करों को निरुद्ध करने और लगभग 46 करोड़ रुपए की अवैध संपत्तियां जब्त की गई हैं।

नशा तस्करी और संगठित अपराध के खिलाफ कानूनी कार्रवाई को मजबूत करने के लिए मार्च 2025 में विधानसभा ने 2 विधेयक पारित किए। इनमें हिमाचल प्रदेश ड्रग्स एंड कंट्रोल्ड सब्सटेंसेज विधेयक, 2025 तथा हिमाचल प्रदेश ऑर्गेनाइज्ड क्राइम्स (प्रिवैंशन एंड कंट्रोल) विधेयक, 2025 शामिल हैं। इनका उद्देश्य मादक पदार्थों की रोकथाम, अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई और संगठित आपराधिक नैटवर्क पर अंकुश लगाने की व्यवस्था को सुदृढ़ करना है।

पंचायत स्तर पर भी निगरानी
पुलिस और प्रवर्तन एजैंसियां नशे की सप्लाई चेन तथा संदिग्ध वित्तीय लेन-देन पर नजर रखने के साथ पंचायत स्तर पर भी निगरानी मजबूत करने की दिशा में काम कर रही हैं। सरकार की मंशा नशे के कारोबार को केवल एक आपराधिक मामले के रूप में देखने के बजाय उससे जुड़े पूरे नैटवर्क की पहचान कर कार्रवाई करने की है।

सूचना देने वालों के लिए 10 लाख तक पुरस्कार
नशा तस्करी के खिलाफ आम लोगों की भागीदारी बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री ने एक दिसम्बर 2025 को धर्मशाला में चिट्टा विरोधी जागरूकता वॉकथॉन के दौरान चिट्टा सूचना पुरस्कार योजना शुरू की थी। इसके तहत सूचना देने वालों को 10 हजार से 10 लाख रुपए तक नकद पुरस्कार देने का प्रावधान है। नागरिक आपातकालीन हैल्पलाइन 112 के माध्यम से सूचना दे सकते हैं। सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखने पर भी जोर दिया गया है।

Have something to say? Post your comment
कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

: कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

: ​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

: Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

: बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

: सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

: पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

: Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

: 'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

X