Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• हसनपुर के एमआर स्कूल में लगेगा कृषि मेला, फल-सब्जी की खेती, डेयरी और मछली पालन से किसानों की आय बढ़ाने पर रहेगा जोर : ओमप्रकाश धनखड़ • संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : नायब सिंह सैनी • ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा • हरियाणा में जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने सख्त कार्रवाई की मांग की • कुरुक्षेत्र में कश्मीरी स्लीपर बस पर हमले से भड़के ट्रांसपोर्टर, बोले-यहां होता तो हम जेल में होते • भिवानी में भजन संध्या…ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन,वो तो गली गली हरि गुण गाने लगी • अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए उत्तराखंड में 22 अक्टूबर से न्याय यात्रा निकालेगी कांग्रेस : कुमारी सैलजा • परविंदर सिंह झोटा के पिता का संघर्ष सराहनीय, ये पूरे पंजाब की लड़ाई : परगट सिंह • अमित शाह 20 अक्टूबर को करेंगे पंजाब का दौरा, बिट्टू बोले- 'राज्य को नशा-मुक्त बनाने के लिए साथ दे जनता' • कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

हरियाणा

हरियाणा में जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने सख्त कार्रवाई की मांग की

Updated on Sunday, October 18, 2026 20:35 PM IST

चंडीगढ़(हिंद जनपथ ब्यूरो) : जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने हरियाणा में श्रीनगर जा रही एक यात्री बस पर कथित हमले को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए राज्य सरकार से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। इस घटना में एक बुजुर्ग कश्मीरी यात्री के घायल होने और बस के शीशे टूटने की खबर है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि जम्मू-कश्मीर जाने वाली बस से जुड़ी इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना को लेकर हरियाणा सरकार के समक्ष यात्रियों की सुरक्षा और उनकी कुशलक्षेम का मुद्दा उठाया गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय के मुताबिक, हरियाणा प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि कानून के अनुसार जल्द और सख्त कार्रवाई की जाएगी। जम्मू-कश्मीर सरकार प्रभावित यात्रियों के साथ खड़ी है और स्थिति पर करीबी नजर रख रही है।
उमर अब्दुल्ला ने भी अपने एक्स हैंडल पर घटना का एक वीडियो साझा करते हुए लिखा, “यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना कभी नहीं होनी चाहिए थी। मुझे उम्मीद है कि नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली हरियाणा सरकार और हरियाणा पुलिस दोषियों को पकड़ेंगी और यह सुनिश्चित करने के लिए कार्रवाई करेंगी कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।”


वहीं, वरिष्ठ धार्मिक नेता और कश्मीर के मुख्य धर्मगुरु मीरवाइज उमर फारूक ने भी घटना पर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में कश्मीर जा रही बस पर हमले में एक बुजुर्ग यात्री घायल हुआ और अन्य यात्री भी दहशत में आ गए।
मीरवाइज उमर फारूक ने एक्स पर लिखा कि कश्मीर जा रही बस पर हमले की खबर से वह परेशान हैं। जम्मू-कश्मीर में पंजीकृत वाहनों को धमकियां दिए जाने की खबरें भी लोगों के बीच चिंता पैदा कर रही हैं। उन्होंने अधिकारियों से कश्मीरी यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ त्वरित एवं सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।


रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली से श्रीनगर जा रही स्टार वर्ल्ड वेंचर्स की एक यात्री बस पर 17 और 18 अक्टूबर की दरम्यानी रात हरियाणा के कुरुक्षेत्र के पास पत्थरों और ईंटों से हमला किया गया। घटना के समय बस में करीब 40 यात्री सवार थे। बताया गया है कि शनिवार रात करीब 10:45 बजे कुरुक्षेत्र और करनाल क्षेत्र में मार्ग पर स्थित डिवाइन स्टार ढाबा के पास बस रुकी थी। इसी दौरान कार से पहुंचे कुछ लोगों ने कथित तौर पर बस चालक के साथ गाली-गलौज और मारपीट की।


आरोप है कि कुछ समय बाद हमलावर मोटरसाइकिलों पर लौटे और बस पर पत्थर तथा ईंटें फेंकीं। इससे बस के शीशे टूट गए और एक बुजुर्ग यात्री घायल हो गया। रिपोर्ट के मुताबिक, हमलावर तीसरी बार भी लौटे और कथित तौर पर धमकी दी कि हरियाणा में जम्मू-कश्मीर के पंजीकरण वाले वाहनों को चलने नहीं दिया जाएगा। इसके बाद कुछ देर तक टकराव की स्थिति बनी। पुलिस ने कुछ यात्रियों को अस्थायी रूप से हिरासत में लिया, हालांकि बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। घटना के बाद जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और मीरवाइज उमर फारूक ने यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

 

Have something to say? Post your comment
हसनपुर के एमआर स्कूल में लगेगा कृषि मेला, फल-सब्जी की खेती, डेयरी और मछली पालन से किसानों की आय बढ़ाने पर रहेगा जोर : ओमप्रकाश धनखड़

: हसनपुर के एमआर स्कूल में लगेगा कृषि मेला, फल-सब्जी की खेती, डेयरी और मछली पालन से किसानों की आय बढ़ाने पर रहेगा जोर : ओमप्रकाश धनखड़

संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : नायब सिंह सैनी

: संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : नायब सिंह सैनी

ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा

: ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा

कुरुक्षेत्र में कश्मीरी स्लीपर बस पर हमले से भड़के ट्रांसपोर्टर, बोले-यहां होता तो हम जेल में होते

: कुरुक्षेत्र में कश्मीरी स्लीपर बस पर हमले से भड़के ट्रांसपोर्टर, बोले-यहां होता तो हम जेल में होते

भिवानी में भजन संध्या…ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन,वो तो गली गली हरि गुण गाने लगी

: भिवानी में भजन संध्या…ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन,वो तो गली गली हरि गुण गाने लगी

अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए उत्तराखंड में 22 अक्टूबर से न्याय यात्रा निकालेगी कांग्रेस : कुमारी सैलजा

: अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए उत्तराखंड में 22 अक्टूबर से न्याय यात्रा निकालेगी कांग्रेस : कुमारी सैलजा

नमो भारत को 'राष्ट्र-नमन' से जोड़कर मनोहर लाल ने दी नई मिसाल; केंद्रीय मंत्री ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों को दी जानकारी

: नमो भारत को 'राष्ट्र-नमन' से जोड़कर मनोहर लाल ने दी नई मिसाल; केंद्रीय मंत्री ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों को दी जानकारी

हरियाणा में CM नायब सैनी का बड़ा निर्देश; सड़कों के किनारे से हटाए जा रहे पुराने बिजली खंभे...31 दिसंबर तक डेडलाइन

: हरियाणा में CM नायब सैनी का बड़ा निर्देश; सड़कों के किनारे से हटाए जा रहे पुराने बिजली खंभे...31 दिसंबर तक डेडलाइन

सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी

: सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी

त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा

: त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा

X