Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

हरियाणा

त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा

Updated on Saturday, October 17, 2026 20:44 PM IST

चंडीगढ़(हिन्द जनपथ ब्यूरो) : सिरसा की सांसद, पूर्व केंद्रीय मंत्री, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं सीडब्ल्यूसी सदस्य कुमारी सैलजा ने त्योहारों के सीजन में बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार की आर्थिक नीतियों पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि दीपावली सहित विभिन्न त्योहारों के अवसर पर आम आदमी को राहत मिलने के बजाय घरेलू बजट की चिंता सता रही है। खाद्य पदार्थों, घरेलू जरूरतों, शिक्षा और स्वास्थ्य पर बढ़ते खर्च ने मध्यम वर्ग, गरीब परिवारों, किसानों तथा छोटे व्यापारियों की आर्थिक परेशानियां बढ़ा दी हैं। महंगाई और बेरोजगारी की दोहरी मार ने आम परिवारों की त्योहारों की खुशियां फीकी कर दी हैं।


कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस की नीति हमेशा आम आदमी की क्रय शक्ति बढ़ाने, रोजगार के अवसर पैदा करने और आवश्यक वस्तुओं को किफायती बनाने की रही है। महंगाई का आकलन केवल सरकारी आंकड़ों से नहीं, बल्कि इस बात से होना चाहिए कि एक परिवार अपनी सीमित आय में कितनी जरूरतें पूरी कर पा रहा है।
सांसद ने कहा कि केंद्र सरकार के अपने आंकड़े महंगाई की गंभीर स्थिति उजागर कर रहे हैं। सितंबर 2026 में खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.54 प्रतिशत पहुंच गई, जबकि अगस्त में यह 4.83 प्रतिशत थी। खाद्य महंगाई 5.97 प्रतिशत से बढ़कर 7.74 प्रतिशत हो गई। ग्रामीण क्षेत्रों में महंगाई 6.08 प्रतिशत दर्ज की गई। प्याज की कीमतों में सालाना 108.09 प्रतिशत, अदरक में 62.85 प्रतिशत और लहसुन में 54.62 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई।


कुमारी सैलजा ने सवाल उठाया कि जब खाने-पीने की आवश्यक वस्तुओं की कीमतें इतनी तेजी से बढ़ रही हैं, तो गरीब और मध्यम वर्ग के परिवार त्योहार कैसे मनाएंगे? क्या सरकार के पास महंगाई रोकने की कोई ठोस कार्ययोजना है? उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को केवल महंगाई के आंकड़ों की व्याख्या करने के बजाय जनता की वास्तविक परेशानियों का समाधान करना चाहिए। कांग्रेस की मांग है कि केंद्र सरकार जमाखोरी और मुनाफाखोरी पर प्रभावी नियंत्रण लगाए, आवश्यक वस्तुओं की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करे तथा गरीब एवं मध्यम वर्ग को राहत देने के लिए ठोस आर्थिक कदम उठाए।
सांसद ने कहा कि त्योहारों की वास्तविक खुशी तभी होगी, जब हर परिवार सम्मानपूर्वक अपनी जरूरतें पूरी कर सके और किसी गरीब को त्योहार मनाने के लिए अपनी आवश्यकताओं से समझौता न करना पड़े।

Have something to say? Post your comment
सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी

: सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी

बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

: बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

विपक्ष को 'लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ' अभियान से मुंहतोड़ जवाब देगी BJP, नायब सरकार के 2 साल पूरे होने पर बोलीं डॉ. अर्चना गुप्ता

: विपक्ष को 'लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ' अभियान से मुंहतोड़ जवाब देगी BJP, नायब सरकार के 2 साल पूरे होने पर बोलीं डॉ. अर्चना गुप्ता

हरियाणा सरकार का बड़ा कदम: साल 2014 की नीतियों के तहत नियमित हुए कर्मचारियों का डेटा तलब, जानिए क्या है वजह

: हरियाणा सरकार का बड़ा कदम: साल 2014 की नीतियों के तहत नियमित हुए कर्मचारियों का डेटा तलब, जानिए क्या है वजह

हरियाणा में सिंगापुर-स्वीडन से 9,500 करोड़ के निवेश पर सहमति, CM बोले- 5 जिलों में बनेंगे ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर, खुलेंगे हजारों रोजगार के रास्ते

: हरियाणा में सिंगापुर-स्वीडन से 9,500 करोड़ के निवेश पर सहमति, CM बोले- 5 जिलों में बनेंगे ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर, खुलेंगे हजारों रोजगार के रास्ते

जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

: जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

: कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

: पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

: हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

हरियाणा सरकार के 2 साल पूरे: 17 अक्टूबर को सीएम नायब सैनी करेंगे बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, कर सकते हैं कई घोषणाएं

: हरियाणा सरकार के 2 साल पूरे: 17 अक्टूबर को सीएम नायब सैनी करेंगे बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, कर सकते हैं कई घोषणाएं

X