Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी • पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात • कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

हिमाचल प्रदेश

Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

Updated on Friday, October 16, 2026 20:55 PM IST

चम्बा : विधानसभा चुनाव सिर पर आ गए हैं तो अब नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं। हाल ही में हुए पंचायती राज और स्थानीय निकायों के चुनाव में प्रदेश के लोगों ने अपना मूड बता दिया है। अब मुख्यमंत्री कुछ भी कर लें, लोगों को बरगलाने के कितने भी प्रयास कर लें, उससे कुछ भी नहीं होने वाला। अब कांग्रेस सरकार की विदाई की शहनाई बज चुकी है। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने चम्बा में कही। उन्हाेंने कहा कि प्रदेश के लोग इस सरकार के जाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पंचायत चुनाव के मामले में उन्हें पता है कि तालाबंदी के अलावा उन्होंने 4 वर्षों में कोई काम नहीं किया, इसलिए प्रदेश के लोग भी कांग्रेस की तालाबंदी करेंगे। इसलिए उन्होंने पंचायत चुनाव रोकने के लिए हरसंभव षड्यंत्र किया, लेकिन भाजपा ने संविधान की रक्षा के लिए सर्वोच्च न्यायालय तक लड़ाई लड़ी और सरकार को चुनाव करवाने के लिए विवश किया।

50 से अधिक लॉन्चिंग फेल होने के बाद अराजकता फैला रहे राहुल गांधी
जयराम ठाकुर ने कहा कि 50 से ज्यादा की लॉन्चिंग फेल होने के बाद अब राहुल गांधी देश में अराजकता का माहौल खड़ा करके सत्ता हासिल करना चाहते हैं। उन्हें यह याद रखना चाहिए कि देश की जनता, युवा और देश की जेन-जी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हैं। जिन लोगों ने कांग्रेस और उससे पहले की भ्रष्टाचार और अराजकता में आकंठ डूबी सरकारों को देखा नहीं होगा उन्होंने उनके बारे में पढ़ा और जाना जरूर है। आज देश का युवा देख रहा है कि मेरा देश बदल रहा है। फ्रैजाइल फाइव से टॉप फोर इकोनॉमी तक का सफर हो या देश का दुनिया के हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन। विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के आंकड़े सीनियर सिटीजन होने की उम्र में युवा नेता बनकर घूम रहे राहुल गांधी के झूठ में दब नहीं पाएंगे। देश की भावनाएं और देशवासियों का आशीर्वाद प्रधानमंत्री के साथ है। इसलिए कांग्रेस अपनी कुंठा से बाहर निकलकर देश को अराजकता की आग में झोंकने का प्रयास करने से बाज आए।

टैक्सी परमिट की अवधि 15 साल करने का वायदा हुआ पूरा
जयराम ठाकुर ने कहा कि टैक्सी परमिट की समय सीमा 12 साल से बढ़ाकर 15 साल करवाने का उनका वायदा पूरा हुआ है। केंद्र सरकार के समक्ष टैक्सी ऑप्रेटरों की पूरी बात रखी। प्रदेश सरकार यदि पहले से ही पूरी ईमानदारी और गंभीरता से प्रयास करती, तो यह काम बिना किसी आंदोलन और अनशन के भी हो सकता था। जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश एक पर्यटन आधारित राज्य है और पर्यटन को बढ़ावा देने में टैक्सी ऑप्रेटरों की महत्वपूर्ण भूमिका है। कोरोना काल में जब पाबंदियों के कारण पर्यटन ठप्प पड़ गया था, टैक्सियां नहीं चल रही थीं और परिवहन क्षेत्र प्रभावित हुआ था, तब उनकी सरकार ने ऑप्रेटरों की समस्याओं को समझते हुए टैक्सियों, बसों और ट्रकों का दो साल का टैक्स माफ किया था। इतना ही नहीं, जिन ऑप्रेटरों ने पहले ही टैक्स जमा करवा दिया था, उन्हें उनका पैसा वापस भी किया गया था।

 

Have something to say? Post your comment
जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

: बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

: सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

: पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

: 'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

: मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

गारंटियों में विफलता और नए शगूफे छोड़ जनता को छलने में जुटी सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

: गारंटियों में विफलता और नए शगूफे छोड़ जनता को छलने में जुटी सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

: सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

: नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

X