Monday, 19 October 2026
BREAKING
• राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल हजारों वर्ष पुरानी पहचान, आत्मीयता और स्वाभिमान का प्रतीक : नायब सिंह सैनी • पंचकूला में 2 नवंबर को होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण • हरियाणा दिवस पर जाट भवन की नई लिफ्ट का सांसद मनीष तिवारी करेंगे शुभारंभ • हरियाणाः प्राइवेट और पैरा मेडिकल कॉलेजों में तय शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर होगी कार्रवाई • अग्रवाल समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है : अशोक बुवानीवाला • किसान को उद्यमी बनाना हमारा उद्देश्य : धनखड़ • हरसिमरत कौर ने गृह मंत्री शाह को लिखा पत्र, नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या की सीबीआई जांच की मांग की • पंजाब: 'आप' ने अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपियों को सजा देने की मांग की • पंजाब: अमृतसर पुलिस ने नशीले पदार्थों और अवैध हथियार तस्करी के गिरोह का किया भंडाफोड़ • भगवंत मान के फ्रांस दौरे पर हरसिमरत कौर बादल ने उठाए सवाल, बोलीं-सीएम ने लोगों को उनके हाल पर छोड़ा

हिमाचल प्रदेश

Kangra: 2027 चुनावों में नौजवानों को भी मिलेगा अवसर : जयराम

Updated on Monday, October 19, 2026 18:59 PM IST

शाहपुर(हिंद जनपथ ब्यूरो) : हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। भाजपा ने पंचायत एवं शहरी निकाय चुनावों में पार्टी के प्रदर्शन को आगामी विधानसभा चुनावों के लिए सकारात्मक संकेत बताते हुए कांग्रेस सरकार पर हमला तेज कर दिया है। शाहपुर में नवनिर्वाचित पंचायती राज संस्थाओं और शहरी निकायों के जनप्रतिनिधियों के सम्मान में आयोजित समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर विकास कार्यों में रुकावट, बढ़ते कर्ज और चुनावी गारंटियों को लेकर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में भाजपा के पक्ष में माहौल बन रहा है और वर्ष 2027 में पार्टी सत्ता में वापसी करेगी। युवाओं को आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट दिए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी में नौजवानों को अवसर मिलेगा।


जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर निशाना साधते हुए उन्हें ‘लोकप्रिय’ और ‘लोनप्रिय’ मुख्यमंत्री करार दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास कार्यों पर ताला लगा हुआ है, इसलिए उन्होंने मुख्यमंत्री के लिए ‘लोकप्रिय’ शब्द का इस्तेमाल किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में विकास की गति प्रभावित हुई है। जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा ने चुनावी तैयारी का दौर शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि करीब 25 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया जा चुका है और इन क्षेत्रों में भाजपा के पक्ष में माहौल दिखाई दे रहा है।


‘वोट चोरी’ के आरोपों पर कांग्रेस को घेरा
दिल्ली में कांग्रेस की ओर से लगाए जा रहे ‘वोट चोरी’ के आरोपों और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रदर्शन में शामिल होने के लिए बसें ले जाने के सवाल पर जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि जिस चुनाव आयोग पर कांग्रेस सवाल उठा रही है, उसी आयोग ने हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव करवाए थे और कांग्रेस सत्ता में आई थी।

 

Have something to say? Post your comment
हिमाचल में 'रेजिडेंट डॉक्टर्स पॉलिसी-2025' में संशोधन, अब बिना परीक्षा-इंटरव्यू मिलेगी नियुक्ति; जानें किन्हें मिलेगा फायदा

: हिमाचल में 'रेजिडेंट डॉक्टर्स पॉलिसी-2025' में संशोधन, अब बिना परीक्षा-इंटरव्यू मिलेगी नियुक्ति; जानें किन्हें मिलेगा फायदा

हिमाचल में इस वर्ष सेब कारोबार आधा, खरीद में भी 84 फीसदी की गिरावट

: हिमाचल में इस वर्ष सेब कारोबार आधा, खरीद में भी 84 फीसदी की गिरावट

कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

: कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

Shimla: नशे के खिलाफ प्रहार, 8,250 से अधिक गिरफ्तार, 37 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त

: Shimla: नशे के खिलाफ प्रहार, 8,250 से अधिक गिरफ्तार, 37 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त

​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

: ​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

: Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

: बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

: सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

: पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

X