Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• चिट्टे के खिलाफ हिमाचल सरकार का निर्णायक प्रहार, नशा तस्करों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति • भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा आज से नौ दिवसीय दौरे पर, दुर्गम क्षेत्रों में करेंगे संगठन की समीक्षा • राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल हजारों वर्ष पुरानी पहचान, आत्मीयता और स्वाभिमान का प्रतीक : नायब सिंह सैनी • पंचकूला में 2 नवंबर को होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण • हरियाणा दिवस पर जाट भवन की नई लिफ्ट का सांसद मनीष तिवारी करेंगे शुभारंभ • हरियाणाः प्राइवेट और पैरा मेडिकल कॉलेजों में तय शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर होगी कार्रवाई • अग्रवाल समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है : अशोक बुवानीवाला • किसान को उद्यमी बनाना हमारा उद्देश्य : धनखड़ • हरसिमरत कौर ने गृह मंत्री शाह को लिखा पत्र, नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या की सीबीआई जांच की मांग की • पंजाब: 'आप' ने अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपियों को सजा देने की मांग की

व्यापार

जनवरी में कमर्शियल व्हीकल की बिक्री में जोरदार उछाल, वित्त वर्ष 2026 में 7-9 प्रतिशत वृद्धि का अनुमान

Updated on Tuesday, February 24, 2026 17:29 PM IST

भारतीय कमर्शियल व्हीकल (सीवी) उद्योग में जनवरी में थोक बिक्री (होलसेल) में 27 प्रतिशत की सालाना वृद्धि दर्ज की गई और कुल 99,544 यूनिट्स की बिक्री हुई। यह दिसंबर 2025 में दर्ज 97,682 यूनिट्स के मुकाबले 1.9 प्रतिशत की क्रमिक बढ़ोतरी भी दर्शाती है।

आईसीआरए की रिपोर्ट के अनुसार, यह सालाना वृद्धि मुख्य रूप से 22 सितंबर 2025 से जीएसटी दर 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत किए जाने के कारण हुई। साथ ही, माल ढुलाई गतिविधियों में बढ़ोतरी ने भी इस वृद्धि को समर्थन दिया।

मीडियम और हैवी कमर्शियल व्हीकल (एम एंड एचसीवी) सेगमेंट में जनवरी के दौरान रिटेल बिक्री में सालाना आधार पर 15.4 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि दर्ज की गई। वहीं, क्रमिक आधार पर इसमें 22.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।

वित्त वर्ष 2026 के पहले 10 महीनों में एम एंड एचसीवी सेगमेंट की रिटेल बिक्री में 6.3 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, जो जीएसटी दरों में कटौती के बाद मांग में सुधार का संकेत देती है।

रिपोर्ट के मुताबिक, लाइट कमर्शियल व्हीकल (एलसीवी) सेगमेंट में जनवरी के दौरान रिटेल बिक्री में 14.9 प्रतिशत की सालाना वृद्धि हुई। वित्त वर्ष 2026 के पहले 10 महीनों में एलसीवी सेगमेंट की रिटेल बिक्री 11.1 प्रतिशत बढ़ी।

रिपोर्ट में कहा गया है कि कुल मिलाकर, वित्त वर्ष 2026 के पहले 10 महीनों के दौरान घरेलू सीवी थोक बिक्री में 11.3 प्रतिशत की सालाना वृद्धि दर्ज की गई, जबकि इसी अवधि में रिटेल बिक्री में 8.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।

घरेलू सीवी उद्योग वित्त वर्ष 2026 में थोक बिक्री में 7-9 प्रतिशत की मध्यम सालाना वृद्धि दर्ज कर सकता है। वित्त वर्ष 2027 में यह वृद्धि 4-6 प्रतिशत रहने का अनुमान है।

एम एंड एचसीवी (ट्रक) सेगमेंट में 7-9 प्रतिशत और एलसीवी (ट्रक) सेगमेंट में 9-11 प्रतिशत सालाना वृद्धि की संभावना है। रिपोर्ट के मुताबिक, बस सेगमेंट में चालू वित्त वर्ष के दौरान 8-10 प्रतिशत की सालाना वृद्धि देखने को मिल सकती है।

Have something to say? Post your comment
कच्चे तेल के दबाव के बावजूद रुपया हुआ मजबूत, केंद्रीय बैंक के समर्थन से मुद्रा को मिला सहारा

: कच्चे तेल के दबाव के बावजूद रुपया हुआ मजबूत, केंद्रीय बैंक के समर्थन से मुद्रा को मिला सहारा

वैश्विक तनाव और महंगे कच्चे तेल का असर, गिरावट के साथ कारोबार करने लगा सेंसेक्स-निफ्टी

: वैश्विक तनाव और महंगे कच्चे तेल का असर, गिरावट के साथ कारोबार करने लगा सेंसेक्स-निफ्टी

शेयर बाजार की हालिया कमजोरी का संबंध आसान निकासी से है, लेकिन अर्थव्यवस्था की बुनियाद मजबूत : वित्त मंत्री सीतारमण

: शेयर बाजार की हालिया कमजोरी का संबंध आसान निकासी से है, लेकिन अर्थव्यवस्था की बुनियाद मजबूत : वित्त मंत्री सीतारमण

वैश्विक संकेतों से कीमती धातुओं में लौटी चमक, सोना 1.48 लाख रुपए के पार; चांदी में भी मजबूती

: वैश्विक संकेतों से कीमती धातुओं में लौटी चमक, सोना 1.48 लाख रुपए के पार; चांदी में भी मजबूती

नाशवान खाद्य पदार्थों को लेकर एफएसएसएआई सख्त, कारोबारियों के लिए जारी की नई एडवाइजरी

: नाशवान खाद्य पदार्थों को लेकर एफएसएसएआई सख्त, कारोबारियों के लिए जारी की नई एडवाइजरी

भारत की आर्थिक प्रगति जश्न मनाने लायक, अगले वर्षों में भी मजबूत विकास की संभावनाएं : शीर्ष अर्थशास्त्री

: भारत की आर्थिक प्रगति जश्न मनाने लायक, अगले वर्षों में भी मजबूत विकास की संभावनाएं : शीर्ष अर्थशास्त्री

होर्मुज पर हमले तेज, एक सप्ताह के भीतर 14 जहाज क्षतिग्रस्त

: होर्मुज पर हमले तेज, एक सप्ताह के भीतर 14 जहाज क्षतिग्रस्त

एआई से स्वास्थ्य सेवाएं होंगी अधिक सुलभ और प्रभावी, क्लिनिकल निर्णय लेने में भी मिलेगी मदद : एमईआईटीवाई सचिव

: एआई से स्वास्थ्य सेवाएं होंगी अधिक सुलभ और प्रभावी, क्लिनिकल निर्णय लेने में भी मिलेगी मदद : एमईआईटीवाई सचिव

अगला हफ्ता शेयर बाजार के लिए बेहद अहम, तिमाही नतीजे, एफआईआई निवेश और वैश्विक संकेत तय करेंगे दिशा

: अगला हफ्ता शेयर बाजार के लिए बेहद अहम, तिमाही नतीजे, एफआईआई निवेश और वैश्विक संकेत तय करेंगे दिशा

सोना इस हफ्ते तीन हजार रुपए और चांदी दस हजार रुपए से अधिक सस्ती हुई

: सोना इस हफ्ते तीन हजार रुपए और चांदी दस हजार रुपए से अधिक सस्ती हुई

X