Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• चिट्टे के खिलाफ हिमाचल सरकार का निर्णायक प्रहार, नशा तस्करों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति • भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा आज से नौ दिवसीय दौरे पर, दुर्गम क्षेत्रों में करेंगे संगठन की समीक्षा • राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल हजारों वर्ष पुरानी पहचान, आत्मीयता और स्वाभिमान का प्रतीक : नायब सिंह सैनी • पंचकूला में 2 नवंबर को होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण • हरियाणा दिवस पर जाट भवन की नई लिफ्ट का सांसद मनीष तिवारी करेंगे शुभारंभ • हरियाणाः प्राइवेट और पैरा मेडिकल कॉलेजों में तय शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर होगी कार्रवाई • अग्रवाल समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है : अशोक बुवानीवाला • किसान को उद्यमी बनाना हमारा उद्देश्य : धनखड़ • हरसिमरत कौर ने गृह मंत्री शाह को लिखा पत्र, नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या की सीबीआई जांच की मांग की • पंजाब: 'आप' ने अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपियों को सजा देने की मांग की

व्यापार

डॉलर की तेजी से कीमती धातुओं में हलचल, सोना सस्ता, चांदी महंगी

Updated on Tuesday, February 24, 2026 20:30 PM IST

अमेरिकी डॉलर में मजबूती और पिछले सत्र में भारी बढ़त के बाद मुनाफावसूली (प्रॉफिट बुकिंग) के चलते मंगलवार को शुरुआती कारोबार में कीमती धातुओं यानी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि बाद में चांदी में उछाल देखने को मिली।

निवेशकों ने टैरिफ को लेकर अनिश्चितता और अमेरिका-ईरान के बीच जारी शांति वार्ता पर भी नजर रखी, जिससे कीमतों में बड़ी गिरावट सीमित रही। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर अप्रैल डिलीवरी के लिए सोने का वायदा भाव खबर लिखे जाने तक (दोपहर करीब 12:06 बजे) 0.65 प्रतिशत गिरकर 1,60,541 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं, एमसीएक्स पर मार्च डिलीवरी वाली चांदी में शुरुआती कारोबार में गिरावट देखने को मिली थी, लेकिन बाद में खबर लिखे जाने तक इसमें 0.46 प्रतिशत की उछाल देखने को मिली और यह 2,66,542 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

कॉमेक्स पर अप्रैल डिलीवरी वाले सोने का वायदा भाव 1.1 प्रतिशत गिरकर 5,170.70 डॉलर प्रति औंस पर आ गया, जबकि स्पॉट गोल्ड 1.5 प्रतिशत गिरकर 5,150.38 डॉलर प्रति औंस पर रहा। दिन में इससे पहले सोना तीन सप्ताह के उच्च स्तर पर पहुंचा था। स्पॉट सिल्वर 3.1 प्रतिशत गिरकर 85.50 डॉलर प्रति औंस पर आ गया, जो पिछले सत्र में दो सप्ताह के उच्च स्तर पर था। डॉलर इंडेक्स में इंट्रा-डे आधार पर 10.19 प्रतिशत की तेजी आई और यह 97.89 पर पहुंच गया, जिससे अन्य मुद्राओं के धारकों के लिए सोना-चांदी महंगा हो गया।

विश्लेषकों का कहना है कि अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट द्वारा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आपातकालीन टैरिफ के खिलाफ दिए गए फैसले के बाद टैरिफ से जुड़ी अनिश्चितता बनी हुई है, जिससे भू-राजनीतिक जोखिमों के खिलाफ बचाव (हेज) के रूप में सोने की मांग को समर्थन मिल सकता है। राष्ट्रपति ट्रंप ने चेतावनी दी है कि जो देश व्यापार समझौतों से पीछे हटेंगे, उन पर अधिक टैरिफ लगाया जाएगा।

विश्लेषकों ने यह भी कहा कि ईरान के साथ ‘सार्थक समझौते’ के लिए राष्ट्रपति ट्रंप की 10 दिन की समय-सीमा नजदीक आने से भू-राजनीतिक तनाव बढ़ा है, जो अल्पकाल में सोने की कीमतों को सहारा दे सकता है।

चीन में लूनर न्यू ईयर अवकाश के बाद कीमती धातुओं का वायदा बाजार फिर से खुल गया है, जिससे वैश्विक तरलता की स्थिति बेहतर हुई है। विश्लेषकों के अनुसार, चांदी पश्चिमी स्पॉट कीमतों के मुकाबले प्रीमियम पर कारोबार कर रही है, जो स्थानीय आपूर्ति की कमी और मजबूत औद्योगिक मांग को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि उतार-चढ़ाव के बावजूद मध्यम और दीर्घकालिक दृष्टिकोण सकारात्मक बना हुआ है, जिसे औद्योगिक मांग और संरचनात्मक आपूर्ति सीमाओं का समर्थन मिल रहा है। एक एक्सपर्ट के अनुसार, सोने को 1,60,600 रुपए और 1,58,800 रुपए पर सपोर्ट मिल सकता है, जबकि 1,63,300 रुपए और 1,65,000 रुपए पर रेजिस्टेंस है। वहीं, एमसीएक्स चांदी के लिए 2,61,000 रुपए और 2,56,600 रुपए सपोर्ट स्तर हैं, जबकि 2,70,000 रुपए और 2,78,000 रुपए रेजिस्टेंस स्तर हैं।

Have something to say? Post your comment
कच्चे तेल के दबाव के बावजूद रुपया हुआ मजबूत, केंद्रीय बैंक के समर्थन से मुद्रा को मिला सहारा

: कच्चे तेल के दबाव के बावजूद रुपया हुआ मजबूत, केंद्रीय बैंक के समर्थन से मुद्रा को मिला सहारा

वैश्विक तनाव और महंगे कच्चे तेल का असर, गिरावट के साथ कारोबार करने लगा सेंसेक्स-निफ्टी

: वैश्विक तनाव और महंगे कच्चे तेल का असर, गिरावट के साथ कारोबार करने लगा सेंसेक्स-निफ्टी

शेयर बाजार की हालिया कमजोरी का संबंध आसान निकासी से है, लेकिन अर्थव्यवस्था की बुनियाद मजबूत : वित्त मंत्री सीतारमण

: शेयर बाजार की हालिया कमजोरी का संबंध आसान निकासी से है, लेकिन अर्थव्यवस्था की बुनियाद मजबूत : वित्त मंत्री सीतारमण

वैश्विक संकेतों से कीमती धातुओं में लौटी चमक, सोना 1.48 लाख रुपए के पार; चांदी में भी मजबूती

: वैश्विक संकेतों से कीमती धातुओं में लौटी चमक, सोना 1.48 लाख रुपए के पार; चांदी में भी मजबूती

नाशवान खाद्य पदार्थों को लेकर एफएसएसएआई सख्त, कारोबारियों के लिए जारी की नई एडवाइजरी

: नाशवान खाद्य पदार्थों को लेकर एफएसएसएआई सख्त, कारोबारियों के लिए जारी की नई एडवाइजरी

भारत की आर्थिक प्रगति जश्न मनाने लायक, अगले वर्षों में भी मजबूत विकास की संभावनाएं : शीर्ष अर्थशास्त्री

: भारत की आर्थिक प्रगति जश्न मनाने लायक, अगले वर्षों में भी मजबूत विकास की संभावनाएं : शीर्ष अर्थशास्त्री

होर्मुज पर हमले तेज, एक सप्ताह के भीतर 14 जहाज क्षतिग्रस्त

: होर्मुज पर हमले तेज, एक सप्ताह के भीतर 14 जहाज क्षतिग्रस्त

एआई से स्वास्थ्य सेवाएं होंगी अधिक सुलभ और प्रभावी, क्लिनिकल निर्णय लेने में भी मिलेगी मदद : एमईआईटीवाई सचिव

: एआई से स्वास्थ्य सेवाएं होंगी अधिक सुलभ और प्रभावी, क्लिनिकल निर्णय लेने में भी मिलेगी मदद : एमईआईटीवाई सचिव

अगला हफ्ता शेयर बाजार के लिए बेहद अहम, तिमाही नतीजे, एफआईआई निवेश और वैश्विक संकेत तय करेंगे दिशा

: अगला हफ्ता शेयर बाजार के लिए बेहद अहम, तिमाही नतीजे, एफआईआई निवेश और वैश्विक संकेत तय करेंगे दिशा

सोना इस हफ्ते तीन हजार रुपए और चांदी दस हजार रुपए से अधिक सस्ती हुई

: सोना इस हफ्ते तीन हजार रुपए और चांदी दस हजार रुपए से अधिक सस्ती हुई

X