Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• चिट्टे के खिलाफ हिमाचल सरकार का निर्णायक प्रहार, नशा तस्करों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति • भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा आज से नौ दिवसीय दौरे पर, दुर्गम क्षेत्रों में करेंगे संगठन की समीक्षा • राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल हजारों वर्ष पुरानी पहचान, आत्मीयता और स्वाभिमान का प्रतीक : नायब सिंह सैनी • पंचकूला में 2 नवंबर को होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण • हरियाणा दिवस पर जाट भवन की नई लिफ्ट का सांसद मनीष तिवारी करेंगे शुभारंभ • हरियाणाः प्राइवेट और पैरा मेडिकल कॉलेजों में तय शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर होगी कार्रवाई • अग्रवाल समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है : अशोक बुवानीवाला • किसान को उद्यमी बनाना हमारा उद्देश्य : धनखड़ • हरसिमरत कौर ने गृह मंत्री शाह को लिखा पत्र, नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या की सीबीआई जांच की मांग की • पंजाब: 'आप' ने अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपियों को सजा देने की मांग की

व्यापार

आईटी सेक्टर में भारी गिरावट से बाजार सहमा, सेंसेक्स 1,068 अंक गिरकर बंद

Updated on Tuesday, February 24, 2026 20:31 PM IST

भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार के कारोबारी सत्र में बड़ी बिकवाली हुई। दिन के अंत में सेंसेक्स 1,068.74 अंक या 1.28 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 82,225.92 और निफ्टी 288.35 अंक या 1.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,424.65 पर बंद हुआ।

बाजार में गिरावट की वजह एआई कंपनी एथ्रोंपिक के दावों के कारण आईटी शेयरों में भारी बिकवाली को माना जा रहा है। दिन के दौरान निफ्टी आईटी 4.74 प्रतिशत की गिरावट के साथ सूचकांकों में टॉप लूजर था। एथ्रोंपिक ने कहा कि उसने अपने क्लाउडे कोट के लिए एक नया टूल पेश किया है, जो कोबोल कोड को मॉडर्न बनाने में मदद करेगा। इससे माना जा रहा है कि सॉफ्टवेयर सर्विसेज की मांग कम हो सकती है।

इसके अलावा, निफ्टी रियल्टी 2.54 प्रतिशत, निफ्टी सर्विसेज 1.46 प्रतिशत, निफ्टी मीडिया 1.31 प्रतिशत, निफ्टी कंजप्शन 0.86 प्रतिशत और निफ्टी इन्फ्रा 0.72 प्रतिशत की गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुआ। निफ्टी मेटल 0.93 प्रतिशत, निफ्टी एनर्जी 0.78 प्रतिशत, निफ्टी कमोडिटीज 0.70 प्रतिशत, निफ्टी पीएसई 0.56 प्रतिशत और निफ्टी पीएसयू बैंक 0.29 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ।

लार्ज कैप की अपेक्षा मिडकैप और स्मॉलकैप में बिकवाली धीमी रही। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 189.30 अंक या 0.32 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59,066.35 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 93.30 अंक या 0.55 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 16,958.65 पर था।

सेंसेक्स पैक में एनटीपीसी, एचयूएल, टाटा स्टील, पावर ग्रिड, टाइटन, एक्सिस बैंक और सन फार्मा टॉप गेनर्स थे। टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, इटरनल, इन्फोसिस, टीसीएस, एलएंडटी, ट्रेंट, भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक और बीईएल टॉप लूजर्स थे।

एसबीआई सिक्योरिटीज में टेक्निकल और डेरेवेटिव्स रिसर्च प्रमुख सुदीप शाह ने कहा कि निफ्टी की शुरुआत बड़ी गिरावट के साथ हुई थी और सत्र के दौरान कमजोरी बढ़ी और इसने 25,328 का इंट्र-डे लो बनाया। दिन के अंत में यह 1.12 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 25,425 पर बंद हुआ।

उन्होंने आगे कहा कि निफ्टी के लिए 25,370 से लेकर 25,350 का स्तर सपोर्ट जोन है। अगर निफ्टी इस स्तर को तोड़ता है तो यह 25,150 और 24,950 के स्तर तक भी जा सकता है। तेजी की स्थिति में 25,600-25,650 रुकावट का स्तर है।

Have something to say? Post your comment
कच्चे तेल के दबाव के बावजूद रुपया हुआ मजबूत, केंद्रीय बैंक के समर्थन से मुद्रा को मिला सहारा

: कच्चे तेल के दबाव के बावजूद रुपया हुआ मजबूत, केंद्रीय बैंक के समर्थन से मुद्रा को मिला सहारा

वैश्विक तनाव और महंगे कच्चे तेल का असर, गिरावट के साथ कारोबार करने लगा सेंसेक्स-निफ्टी

: वैश्विक तनाव और महंगे कच्चे तेल का असर, गिरावट के साथ कारोबार करने लगा सेंसेक्स-निफ्टी

शेयर बाजार की हालिया कमजोरी का संबंध आसान निकासी से है, लेकिन अर्थव्यवस्था की बुनियाद मजबूत : वित्त मंत्री सीतारमण

: शेयर बाजार की हालिया कमजोरी का संबंध आसान निकासी से है, लेकिन अर्थव्यवस्था की बुनियाद मजबूत : वित्त मंत्री सीतारमण

वैश्विक संकेतों से कीमती धातुओं में लौटी चमक, सोना 1.48 लाख रुपए के पार; चांदी में भी मजबूती

: वैश्विक संकेतों से कीमती धातुओं में लौटी चमक, सोना 1.48 लाख रुपए के पार; चांदी में भी मजबूती

नाशवान खाद्य पदार्थों को लेकर एफएसएसएआई सख्त, कारोबारियों के लिए जारी की नई एडवाइजरी

: नाशवान खाद्य पदार्थों को लेकर एफएसएसएआई सख्त, कारोबारियों के लिए जारी की नई एडवाइजरी

भारत की आर्थिक प्रगति जश्न मनाने लायक, अगले वर्षों में भी मजबूत विकास की संभावनाएं : शीर्ष अर्थशास्त्री

: भारत की आर्थिक प्रगति जश्न मनाने लायक, अगले वर्षों में भी मजबूत विकास की संभावनाएं : शीर्ष अर्थशास्त्री

होर्मुज पर हमले तेज, एक सप्ताह के भीतर 14 जहाज क्षतिग्रस्त

: होर्मुज पर हमले तेज, एक सप्ताह के भीतर 14 जहाज क्षतिग्रस्त

एआई से स्वास्थ्य सेवाएं होंगी अधिक सुलभ और प्रभावी, क्लिनिकल निर्णय लेने में भी मिलेगी मदद : एमईआईटीवाई सचिव

: एआई से स्वास्थ्य सेवाएं होंगी अधिक सुलभ और प्रभावी, क्लिनिकल निर्णय लेने में भी मिलेगी मदद : एमईआईटीवाई सचिव

अगला हफ्ता शेयर बाजार के लिए बेहद अहम, तिमाही नतीजे, एफआईआई निवेश और वैश्विक संकेत तय करेंगे दिशा

: अगला हफ्ता शेयर बाजार के लिए बेहद अहम, तिमाही नतीजे, एफआईआई निवेश और वैश्विक संकेत तय करेंगे दिशा

सोना इस हफ्ते तीन हजार रुपए और चांदी दस हजार रुपए से अधिक सस्ती हुई

: सोना इस हफ्ते तीन हजार रुपए और चांदी दस हजार रुपए से अधिक सस्ती हुई

X