Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• चिट्टे के खिलाफ हिमाचल सरकार का निर्णायक प्रहार, नशा तस्करों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति • भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा आज से नौ दिवसीय दौरे पर, दुर्गम क्षेत्रों में करेंगे संगठन की समीक्षा • राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल हजारों वर्ष पुरानी पहचान, आत्मीयता और स्वाभिमान का प्रतीक : नायब सिंह सैनी • पंचकूला में 2 नवंबर को होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण • हरियाणा दिवस पर जाट भवन की नई लिफ्ट का सांसद मनीष तिवारी करेंगे शुभारंभ • हरियाणाः प्राइवेट और पैरा मेडिकल कॉलेजों में तय शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर होगी कार्रवाई • अग्रवाल समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है : अशोक बुवानीवाला • किसान को उद्यमी बनाना हमारा उद्देश्य : धनखड़ • हरसिमरत कौर ने गृह मंत्री शाह को लिखा पत्र, नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या की सीबीआई जांच की मांग की • पंजाब: 'आप' ने अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपियों को सजा देने की मांग की

व्यापार

पेंट कंपनियों की होली हुई बेरंग! बाजार खुलते ही आज फिर औंधे मुंह गिरे स्टॉक्स

Updated on Wednesday, March 04, 2026 18:30 PM IST

देशभर में होली का उत्सव मनाया जा रहा है, लेकिन शेयर बाजार में पेंट सेक्टर के लिए माहौल उत्साहजनक नहीं है। त्योहार के दिन बाजार खुला जरूर है, मगर निवेशकों ने पेंट कंपनियों से दूरी बना रखी है। पिछले कारोबारी सत्र में आई तेज गिरावट के बाद 4 मार्च को भी इस सेक्टर में दबाव बना हुआ है।

दिग्गज कंपनियों के शेयर लाल निशान में

बाजार खुलने के साथ ही पेंट कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखने को मिली। एशियन पेंट का शेयर शुरुआती कारोबार में करीब 2.5% टूटकर 2,250 रुपये के आसपास पहुंच गया,जबकि बर्गर पेंट के शेयरों में भी लगभग ढाई प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई और भाव 430 रुपये के करीब रहे। वहीं इंडिगो पेंट में करीब 1.5% की कमजोरी देखी गई और शेयर 900 रुपये के आसपास कारोबार करते नजर आए। इससे पहले 2 मार्च के कारोबारी दिन भी इन कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट दर्ज की गई थी, जिसके बाद से निवेशकों का रुख सतर्क बना हुआ है।

कच्चे तेल की कीमतों ने बढ़ाई चिंता

पेंट उद्योग काफी हद तक पेट्रोलियम आधारित कच्चे माल पर निर्भर करता है। ऐसे में जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें बढ़ती हैं, तो कंपनियों की लागत पर सीधा असर पड़ता है। हालिया घटनाक्रम में ब्रेंट क्रूड की कीमतों में तेज उछाल आया है और यह 77 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया है। मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और अहम समुद्री मार्गों पर खतरे की आशंका से तेल आपूर्ति प्रभावित होने की चिंता बढ़ गई है। विश्लेषकों का कहना है कि यदि कच्चे तेल की कीमतें ऊंचे स्तर पर बनी रहती हैं, तो पेंट कंपनियों के मार्जिन पर दबाव आ सकता है। इसी आशंका के चलते निवेशक फिलहाल इन शेयरों में मुनाफावसूली कर रहे हैं। हाल के सत्रों में कुछ कंपनियों के शेयर कई महीनों के निचले स्तर तक पहुंच चुके हैं, जो बाजार में बनी अनिश्चितता को दर्शाता है।

जानें आने वाले दिनों में क्या रहेगा हाल?

बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, पेंट सेक्टर की दिशा आने वाले दिनों में कच्चे तेल की चाल और वैश्विक हालात पर निर्भर करेगी। यदि तेल की कीमतों में स्थिरता आती है, तो शेयरों में सुधार की संभावना बन सकती है, अन्यथा दबाव जारी रह सकता है।

 
Have something to say? Post your comment
कच्चे तेल के दबाव के बावजूद रुपया हुआ मजबूत, केंद्रीय बैंक के समर्थन से मुद्रा को मिला सहारा

: कच्चे तेल के दबाव के बावजूद रुपया हुआ मजबूत, केंद्रीय बैंक के समर्थन से मुद्रा को मिला सहारा

वैश्विक तनाव और महंगे कच्चे तेल का असर, गिरावट के साथ कारोबार करने लगा सेंसेक्स-निफ्टी

: वैश्विक तनाव और महंगे कच्चे तेल का असर, गिरावट के साथ कारोबार करने लगा सेंसेक्स-निफ्टी

शेयर बाजार की हालिया कमजोरी का संबंध आसान निकासी से है, लेकिन अर्थव्यवस्था की बुनियाद मजबूत : वित्त मंत्री सीतारमण

: शेयर बाजार की हालिया कमजोरी का संबंध आसान निकासी से है, लेकिन अर्थव्यवस्था की बुनियाद मजबूत : वित्त मंत्री सीतारमण

वैश्विक संकेतों से कीमती धातुओं में लौटी चमक, सोना 1.48 लाख रुपए के पार; चांदी में भी मजबूती

: वैश्विक संकेतों से कीमती धातुओं में लौटी चमक, सोना 1.48 लाख रुपए के पार; चांदी में भी मजबूती

नाशवान खाद्य पदार्थों को लेकर एफएसएसएआई सख्त, कारोबारियों के लिए जारी की नई एडवाइजरी

: नाशवान खाद्य पदार्थों को लेकर एफएसएसएआई सख्त, कारोबारियों के लिए जारी की नई एडवाइजरी

भारत की आर्थिक प्रगति जश्न मनाने लायक, अगले वर्षों में भी मजबूत विकास की संभावनाएं : शीर्ष अर्थशास्त्री

: भारत की आर्थिक प्रगति जश्न मनाने लायक, अगले वर्षों में भी मजबूत विकास की संभावनाएं : शीर्ष अर्थशास्त्री

होर्मुज पर हमले तेज, एक सप्ताह के भीतर 14 जहाज क्षतिग्रस्त

: होर्मुज पर हमले तेज, एक सप्ताह के भीतर 14 जहाज क्षतिग्रस्त

एआई से स्वास्थ्य सेवाएं होंगी अधिक सुलभ और प्रभावी, क्लिनिकल निर्णय लेने में भी मिलेगी मदद : एमईआईटीवाई सचिव

: एआई से स्वास्थ्य सेवाएं होंगी अधिक सुलभ और प्रभावी, क्लिनिकल निर्णय लेने में भी मिलेगी मदद : एमईआईटीवाई सचिव

अगला हफ्ता शेयर बाजार के लिए बेहद अहम, तिमाही नतीजे, एफआईआई निवेश और वैश्विक संकेत तय करेंगे दिशा

: अगला हफ्ता शेयर बाजार के लिए बेहद अहम, तिमाही नतीजे, एफआईआई निवेश और वैश्विक संकेत तय करेंगे दिशा

सोना इस हफ्ते तीन हजार रुपए और चांदी दस हजार रुपए से अधिक सस्ती हुई

: सोना इस हफ्ते तीन हजार रुपए और चांदी दस हजार रुपए से अधिक सस्ती हुई

X