Sunday, 25 October 2026
BREAKING
• पंजाब रोडवेज, पनबस/PRTC के कच्चे कर्मचारियों की हड़ताल खत्म! बस सर्विस बहाल • चंडीगढ़ में Student नैतिक ह/त्याकांड के शूटर का Encounter! पुलिस ने किए खुलासे • परविंदर झोटा मामले में नया विवाद, पिता भीम सिंह ने लगाए गंभीर आरोप • पंजाब में बच्चों तक कैसे पहुंच रहा नशा, CM Mann दे जवाब : तरुण चुघ • अमित शाह के चंडीगढ़ दौरे की तैयारी शुरू, होने जा रहा बड़ा कार्यक्रम! • ड्रग्स तस्करों की खैर नहीं: हरियाणा में रिकॉर्ड जब्ती, 230% बढ़ी संपत्ति अटैचमेंट की रफ्तार • बिजली हड़ताल खत्म कराने में संकटमोचक बने अनिल विज, रात 2 बजे तक चला मंथन; HERC के फैसले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी • HTET Biometric Verification: 6 व 7 नवम्बर को होगी HTET-2025 बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, अभ्यर्थी ये जरूरी दस्तावेज लाना न भूलें • पटाखों के अस्थायी लाइसेंस लेने वालों के लिए अहम खबर, इस तारीख तक करवा सकते हैं आवेदन • हरियाणा के भूजल उपयोगकर्ताओं को बड़ी राहत: सरकार ने बढ़ाई डेडलाइन और माफ की लेट फीस... आसानी से जमा करें चार्ज

पंजाब

पंजाब बजट : हर महीने 1,000 रुपए की उम्मीद से महिलाओं में खुशी, विपक्ष ने उठाए सवाल

Updated on Sunday, March 08, 2026 18:17 PM IST

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार के 2026-27 राज्य बजट में महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपए देने की योजना की घोषणा होने की उम्मीद के बीच राज्य में इस मुद्दे को लेकर चर्चा तेज हो गई है। कई महिलाओं ने इसे आम आदमी पार्टी की चुनावी गारंटी पूरी होने की दिशा में बड़ा कदम बताया है, वहीं विपक्ष ने अभी तक किसी को लाभ नहीं मिलने की बात कहकर सरकार पर सवाल उठाए हैं। एक महिला ने आईएएनएस से कहा कि आज आम आदमी पार्टी अपनी आखिरी बची हुई गारंटी को पूरा करने जा रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने 2021 के चुनाव से पहले महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपए देने का वादा किया था और अब सरकार उस वादे को पूरा कर रही है। एक अन्य महिला ने इसे राज्य की महिलाओं के लिए 'बहुत अच्छा तोहफा' बताया। उन्होंने कहा कि इससे पहले बिजली गारंटी योजना के कारण भी परिवार को हर महीने पैसे की बचत हो रही है। उनके अनुसार पहले बिजली बिल में राहत मिलने से हर महीने करीब 2,000 से 2,500 रुपए तक की बचत हो जाती है।

वहीं, एक अन्य महिला ने कहा कि सबसे पहले सभी को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि आज का दिन बेहद खास और गर्व का दिन है क्योंकि लंबे इंतजार के बाद महिलाओं को यह योजना मिलने जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं की ताकत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि रविवार के दिन भी विधानसभा का सत्र चल रहा है।
चंडीगढ़ की स्थानीय निवासी प्रभजोत कौर ने भी इस योजना को लेकर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि वह सभी महिलाओं को, खासकर उन महिलाओं को बधाई देना चाहती हैं जो गृहिणी हैं। उनके मुताबिक यह उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण दिन है क्योंकि आम आदमी पार्टी ने सत्ता में आने से पहले जो वादा किया था, वह अब पूरा होने जा रहा है।

हालांकि विपक्ष ने इस मुद्दे पर सरकार को घेरा है। शिरोमणि अकाली दल की विधायक गनीव कौर मजीठिया ने कहा कि अब तक किसी को कोई पैसा नहीं मिला है। उन्होंने कहा, "अब देखना होगा कि सरकार वास्तव में क्या करती है।"

पंजाब सरकार के बजट में इस योजना की औपचारिक घोषणा होने की संभावना है। अगर यह लागू होती है तो राज्य की महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपए की आर्थिक सहायता मिलेगी।

Readers' Comments
ਹਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ 6/6/2024 5:38:16 PM

ਦਿੱਲੀ ਵਾਲਿਆਂ ਦੀ ਸੇਵਾ ਨਿਰੰਤਰ ਜਾਰੀ ਰਹੇਗੀ।

Have something to say? Post your comment
पंजाब रोडवेज, पनबस/PRTC के कच्चे कर्मचारियों की हड़ताल खत्म! बस सर्विस बहाल

: पंजाब रोडवेज, पनबस/PRTC के कच्चे कर्मचारियों की हड़ताल खत्म! बस सर्विस बहाल

परविंदर झोटा मामले में नया विवाद, पिता भीम सिंह ने लगाए गंभीर आरोप

: परविंदर झोटा मामले में नया विवाद, पिता भीम सिंह ने लगाए गंभीर आरोप

पंजाब में बच्चों तक कैसे पहुंच रहा नशा, CM Mann दे जवाब : तरुण चुघ

: पंजाब में बच्चों तक कैसे पहुंच रहा नशा, CM Mann दे जवाब : तरुण चुघ

जालंधर पुरुष एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के लिए तैयार

: जालंधर पुरुष एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के लिए तैयार

'गैंगस्टरां ते वार' का 277वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 527 स्थानों पर छापेमारी; 223 काबू

: 'गैंगस्टरां ते वार' का 277वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 527 स्थानों पर छापेमारी; 223 काबू

खनन विभाग द्वारा श्री आनंदपुर साहिब के गांव भल्लाण में अवैध खनन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई; देर रात छापे के दौरान एक व्यक्ति काबू

: खनन विभाग द्वारा श्री आनंदपुर साहिब के गांव भल्लाण में अवैध खनन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई; देर रात छापे के दौरान एक व्यक्ति काबू

आशीर्वाद योजना से जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के सपनों को मिली नई उड़ान; 12,784 लाभार्थियों को 65.20 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता जारी: डॉ. बलजीत कौर

: आशीर्वाद योजना से जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के सपनों को मिली नई उड़ान; 12,784 लाभार्थियों को 65.20 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता जारी: डॉ. बलजीत कौर

किसानों को 24 घंटे में फसल का भुगतान किया जा रहा है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

: किसानों को 24 घंटे में फसल का भुगतान किया जा रहा है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब में नहरी पानी का उपयोग 26 प्रतिशत से बढ़कर 80 प्रतिशत हुआ, सिंचाई का रकबा 61 लाख एकड़ तक पहुंचा: बरिंदर कुमार गोयल

: पंजाब में नहरी पानी का उपयोग 26 प्रतिशत से बढ़कर 80 प्रतिशत हुआ, सिंचाई का रकबा 61 लाख एकड़ तक पहुंचा: बरिंदर कुमार गोयल

भारत में संस्थाओं की विश्वसनीयता गंभीर संकट में, लोगों को ‘निर्वाचित तानाशाही’ की ओर धकेला जा रहा है: अमन अरोड़ा ने चुनाव आयोग की स्वायत्तता के मुद्दे पर केंद्र सरकार की कड़ी आलोचना की

: भारत में संस्थाओं की विश्वसनीयता गंभीर संकट में, लोगों को ‘निर्वाचित तानाशाही’ की ओर धकेला जा रहा है: अमन अरोड़ा ने चुनाव आयोग की स्वायत्तता के मुद्दे पर केंद्र सरकार की कड़ी आलोचना की

X