Saturday, 24 October 2026
BREAKING
• पंजाब रोडवेज, पनबस/PRTC के कच्चे कर्मचारियों की हड़ताल खत्म! बस सर्विस बहाल • चंडीगढ़ में Student नैतिक ह/त्याकांड के शूटर का Encounter! पुलिस ने किए खुलासे • परविंदर झोटा मामले में नया विवाद, पिता भीम सिंह ने लगाए गंभीर आरोप • पंजाब में बच्चों तक कैसे पहुंच रहा नशा, CM Mann दे जवाब : तरुण चुघ • अमित शाह के चंडीगढ़ दौरे की तैयारी शुरू, होने जा रहा बड़ा कार्यक्रम! • ड्रग्स तस्करों की खैर नहीं: हरियाणा में रिकॉर्ड जब्ती, 230% बढ़ी संपत्ति अटैचमेंट की रफ्तार • बिजली हड़ताल खत्म कराने में संकटमोचक बने अनिल विज, रात 2 बजे तक चला मंथन; HERC के फैसले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी • HTET Biometric Verification: 6 व 7 नवम्बर को होगी HTET-2025 बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, अभ्यर्थी ये जरूरी दस्तावेज लाना न भूलें • पटाखों के अस्थायी लाइसेंस लेने वालों के लिए अहम खबर, इस तारीख तक करवा सकते हैं आवेदन • हरियाणा के भूजल उपयोगकर्ताओं को बड़ी राहत: सरकार ने बढ़ाई डेडलाइन और माफ की लेट फीस... आसानी से जमा करें चार्ज

हरियाणा

ड्रग्स तस्करों की खैर नहीं: हरियाणा में रिकॉर्ड जब्ती, 230% बढ़ी संपत्ति अटैचमेंट की रफ्तार

Updated on Saturday, October 24, 2026 20:24 PM IST

चंडीगढ़ : हरियाणा में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए जनवरी से सितम्बर 2026 तक 6824 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान नशा तस्करी से जुड़ी 19.52 करोड़ रुपए की संपत्ति अटैच की गई जो पिछले वर्ष की इसी अवधि के 5.92 करोड़ रुपए के मुकाबले करीब 230 प्रतिशत अधिक है। राज्य सरकार ने दिसम्बर 2026 तक 30 करोड़ रुपए की संपत्ति अटैच करने का लक्ष्य रखा है।


यह जानकारी मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की अध्यक्षता में हुई राज्य स्तरीय नार्को समन्वय केंद्र (एन.सी.ओ.आर.डी.) समिति की 14वीं बैठक में दी गई। राज्य नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक संजय कुमार ने बताया कि जनवरी से सितम्बर 2026 दौरान एन.डी.पी.एस. एक्ट तहत दर्ज एफ. आई. आर. की संख्या 2722 से बढ़कर 3809 हो गई। गिरफ्तारियां भी 5393 से बढ़कर 6824 पहुंच गई। अटैच संपतियों से जुड़े लोगों की संख्या 78 से बढ़कर 163 हो गई जबकि 15.09 करोड़ रुपए की अन्य संपत्तियों से संबंधित मामले सक्षम प्राधिकारी के विचाराधीन हैं।


हैरोइन और अफीम की बरामदगी में बढ़ौतरी
नशे के खिलाफ कार्रवाई दौरान हैरोइन की बरामदगी 43.176 किलोग्राम से बढ़कर 84.695 किलोग्राम और अफीम की बरामदगी 235.550 किलोग्राम से बढ़कर 430.300 किलोग्राम हो गई। अभियोजन में दोषसिद्धि दर भी 53.33 प्रतिशत से बढ़कर 58.34 प्रतिशत दर्ज की गई। एन.डी.पी. एस. के 50 मामलों को विशेष निगरानी के लिए चिन्हित किया गया है।


12 तस्करी गिरोहों पर कार्रवाई, 29 भगौड़ों की पहचान
अधिकारियों ने बताया कि 12 नशा तस्करी गिरोहों को ध्वस्त करने के लिए कार्रवाई जारी है, जबकि 29 भगौड़ों की पहचान की गई है। दो ब्लू कॉर्नर औरएक रैड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया है।
वर्ष 2022 से अब तक 163 आदतन नशा अपराधियों को निवारक हिरासत में रखा गया है। वित्तीय जाच मजबूत करने के लिए विशेष प्रकोष्ठ बनाया गया है और 139 पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया है।

 

Have something to say? Post your comment
बिजली हड़ताल खत्म कराने में संकटमोचक बने अनिल विज, रात 2 बजे तक चला मंथन; HERC के फैसले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी

: बिजली हड़ताल खत्म कराने में संकटमोचक बने अनिल विज, रात 2 बजे तक चला मंथन; HERC के फैसले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी

HTET Biometric Verification: 6 व 7 नवम्बर को होगी HTET-2025 बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, अभ्यर्थी ये जरूरी दस्तावेज लाना न भूलें

: HTET Biometric Verification: 6 व 7 नवम्बर को होगी HTET-2025 बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, अभ्यर्थी ये जरूरी दस्तावेज लाना न भूलें

पटाखों के अस्थायी लाइसेंस लेने वालों के लिए अहम खबर, इस तारीख तक करवा सकते हैं आवेदन

: पटाखों के अस्थायी लाइसेंस लेने वालों के लिए अहम खबर, इस तारीख तक करवा सकते हैं आवेदन

हरियाणा के भूजल उपयोगकर्ताओं को बड़ी राहत: सरकार ने बढ़ाई डेडलाइन और माफ की लेट फीस... आसानी से जमा करें चार्ज

: हरियाणा के भूजल उपयोगकर्ताओं को बड़ी राहत: सरकार ने बढ़ाई डेडलाइन और माफ की लेट फीस... आसानी से जमा करें चार्ज

जीआईटीएम में फ्रेशर्स समारोह ‘अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन, शिवा चौधरी की लाइव परफॉर्मेंस ने बांधा समां

: जीआईटीएम में फ्रेशर्स समारोह ‘अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन, शिवा चौधरी की लाइव परफॉर्मेंस ने बांधा समां

पावर कट के बीच 'संकटमोचक' बनी हरियाणा पुलिस, हड़ताल के बीच बहाल कराई बिजली आपूर्ति

: पावर कट के बीच 'संकटमोचक' बनी हरियाणा पुलिस, हड़ताल के बीच बहाल कराई बिजली आपूर्ति

सूरजकुंड दिवाली मेले से स्वदेशी उत्पादों और कारीगरों को मिल रहा नया बाजार : नायब सिंह सैनी

: सूरजकुंड दिवाली मेले से स्वदेशी उत्पादों और कारीगरों को मिल रहा नया बाजार : नायब सिंह सैनी

विस अध्यक्ष ने की जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा

: विस अध्यक्ष ने की जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा

बेगमपुरा’ की परिकल्पना भय, भेदभाव और अन्याय से मुक्त समाज का संदेश देती है : राज्यपाल घोष

: बेगमपुरा’ की परिकल्पना भय, भेदभाव और अन्याय से मुक्त समाज का संदेश देती है : राज्यपाल घोष

आंगनवाड़ी केंद्रों में खेल-खेल में सीखेंगे बच्चे, मजबूत होगी शिक्षा की नींव : श्रुति चौधरी

: आंगनवाड़ी केंद्रों में खेल-खेल में सीखेंगे बच्चे, मजबूत होगी शिक्षा की नींव : श्रुति चौधरी

X