Friday, 23 October 2026
BREAKING
• चार वर्षों से विकास में पिछड़े हिमाचल को डबल इंजन सरकार की ज़रूरत : जयराम ठाकुर • कुलदीप सिंह पठानिया को 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच का न्योता • रामपुर बुशहर में स्मार्ट एमएसएमई पर कार्यशाला आयोजित • 79वें वार्षिक निरंकारी संत समागम का भव्य शुभारंभ • किसानों को 24 घंटे में फसल का भुगतान किया जा रहा है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान • पावर कट के बीच 'संकटमोचक' बनी हरियाणा पुलिस, हड़ताल के बीच बहाल कराई बिजली आपूर्ति • सूरजकुंड दिवाली मेले से स्वदेशी उत्पादों और कारीगरों को मिल रहा नया बाजार : नायब सिंह सैनी • रेलवे के बाद पावर सेक्टर को भी निजी हाथों में सौंप रही भाजपा सरकार - दुष्यंत चौटाला • विस अध्यक्ष ने की जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा • बेगमपुरा’ की परिकल्पना भय, भेदभाव और अन्याय से मुक्त समाज का संदेश देती है : राज्यपाल घोष

हरियाणा

पावर कट के बीच 'संकटमोचक' बनी हरियाणा पुलिस, हड़ताल के बीच बहाल कराई बिजली आपूर्ति

Updated on Friday, October 23, 2026 20:08 PM IST

चंडीगढ़। हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के कारण पैदा हुए बिजली संकट के बीच हरियाणा पुलिस संकटमोचक बनकर सामने आई है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए प्रदेश के विभिन्न जिलों में बिजली आपूर्ति बहाल कराने में अहम भूमिका निभाई है। हरियाणा पुलिस के पीआरओ के अनुसार, पुलिस ने सेवानिवृत्त बिजली कर्मचारियों, जूनियर इंजीनियरों और अन्य तकनीकी विशेषज्ञों की मदद से बिजली के फॉल्ट ठीक करवाने और आवश्यक सेवाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। कैथल जिले में बलीयर कलां 66 केवी स्टेशन के 4 में से 3 फीडर चालू कराए गए। वहीं, रेवाड़ी में हरियाणा पुलिस की तत्परता से 20 से अधिक बिजली फीडर चालू कराकर 100 से अधिक गांवों को राहत पहुंचाई गई। पानीपत में भी बिजली आपूर्ति बहाल कराने के लिए पुलिस ने तेजी से प्रयास किए।
हिसार में थाना आदमपुर पुलिस ने बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय कर थाना सहित आसपास के क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बहाल करवाई। इसके अलावा, महावीर कॉलोनी में वाटर वर्क्स का जनरेटर ठीक करवाकर पेयजल आपूर्ति भी शुरू कराई गई, जिससे स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिली।
करनाल जिले में बिजली प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के लिए विभिन्न पावर हाउसों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। साथ ही थाना असंध, थाना निसिंग और चौकी सदर बाजार की पुलिस टीमों ने बिजली संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक समन्वय कर आमजन को राहत पहुंचाने में सहयोग किया।
हरियाणा पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए लिखा, "बिजली संकट के बीच हरियाणा पुलिस संकटमोचक बनी। कैथल में 3 फीडर, रेवाड़ी में 20 से अधिक बिजली फीडर चालू कराए गए। हिसार में बिजली आपूर्ति बहाल करने के साथ महावीर कॉलोनी में पेयजल सप्लाई भी शुरू कराई गई। करनाल में पावर हाउसों की सुरक्षा के साथ बिजली संबंधी समस्याओं के समाधान में सहयोग किया जा रहा है। कानून-व्यवस्था के साथ जनसेवा के लिए भी हरियाणा पुलिस 24×7 तत्पर है।"
हरियाणा पुलिस ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ आमजन को राहत पहुंचाने के लिए हरियाणा पुलिस 24×7 तत्पर है और बिजली संकट के इस दौर में हर संभव मदद जारी रहेगी।

Have something to say? Post your comment
सूरजकुंड दिवाली मेले से स्वदेशी उत्पादों और कारीगरों को मिल रहा नया बाजार : नायब सिंह सैनी

: सूरजकुंड दिवाली मेले से स्वदेशी उत्पादों और कारीगरों को मिल रहा नया बाजार : नायब सिंह सैनी

विस अध्यक्ष ने की जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा

: विस अध्यक्ष ने की जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा

बेगमपुरा’ की परिकल्पना भय, भेदभाव और अन्याय से मुक्त समाज का संदेश देती है : राज्यपाल घोष

: बेगमपुरा’ की परिकल्पना भय, भेदभाव और अन्याय से मुक्त समाज का संदेश देती है : राज्यपाल घोष

आंगनवाड़ी केंद्रों में खेल-खेल में सीखेंगे बच्चे, मजबूत होगी शिक्षा की नींव : श्रुति चौधरी

: आंगनवाड़ी केंद्रों में खेल-खेल में सीखेंगे बच्चे, मजबूत होगी शिक्षा की नींव : श्रुति चौधरी

जीएसटी नंबर जारी करने के बदले 7 हजार रुपये रिश्वत लेते महिला जीएसटी इंस्पेक्टर गिरफ्तार

: जीएसटी नंबर जारी करने के बदले 7 हजार रुपये रिश्वत लेते महिला जीएसटी इंस्पेक्टर गिरफ्तार

हरियाणा सरकार को खुद नहीं मालूम प्रदेश में क्या हो रहा है, बिजली निजीकरण पर सरकार की कथनी और करनी में विरोधाभास : कुमारी सैलजा

: हरियाणा सरकार को खुद नहीं मालूम प्रदेश में क्या हो रहा है, बिजली निजीकरण पर सरकार की कथनी और करनी में विरोधाभास : कुमारी सैलजा

हरियाणा में बिजली संकट पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, निजी कंपनी को दिया गया टेंडर रद्द करने की मांग

: हरियाणा में बिजली संकट पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, निजी कंपनी को दिया गया टेंडर रद्द करने की मांग

चंडीगढ़ की MLA हॉस्टल डिस्पेंसरी को मिले 1.20 करोड़ रुपए के चिकित्सा उपकरण, डॉ. सुमिता मिश्रा ने किया उद्घाटन

: चंडीगढ़ की MLA हॉस्टल डिस्पेंसरी को मिले 1.20 करोड़ रुपए के चिकित्सा उपकरण, डॉ. सुमिता मिश्रा ने किया उद्घाटन

हरियाणाः वीटा मिल्क बूथ आवंटन के लिए 23 नवंबर तक मांगे आवेदन

: हरियाणाः वीटा मिल्क बूथ आवंटन के लिए 23 नवंबर तक मांगे आवेदन

जल्द ही खत्म होगी बिजली कर्मचरियों की हड़ताल, यूनियन के नेता बैठक के लिए तैयारः अनिल विज

: जल्द ही खत्म होगी बिजली कर्मचरियों की हड़ताल, यूनियन के नेता बैठक के लिए तैयारः अनिल विज

X