Friday, 23 October 2026
BREAKING
• चार वर्षों से विकास में पिछड़े हिमाचल को डबल इंजन सरकार की ज़रूरत : जयराम ठाकुर • कुलदीप सिंह पठानिया को 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच का न्योता • रामपुर बुशहर में स्मार्ट एमएसएमई पर कार्यशाला आयोजित • 79वें वार्षिक निरंकारी संत समागम का भव्य शुभारंभ • किसानों को 24 घंटे में फसल का भुगतान किया जा रहा है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान • पावर कट के बीच 'संकटमोचक' बनी हरियाणा पुलिस, हड़ताल के बीच बहाल कराई बिजली आपूर्ति • सूरजकुंड दिवाली मेले से स्वदेशी उत्पादों और कारीगरों को मिल रहा नया बाजार : नायब सिंह सैनी • रेलवे के बाद पावर सेक्टर को भी निजी हाथों में सौंप रही भाजपा सरकार - दुष्यंत चौटाला • विस अध्यक्ष ने की जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा • बेगमपुरा’ की परिकल्पना भय, भेदभाव और अन्याय से मुक्त समाज का संदेश देती है : राज्यपाल घोष

हिमाचल प्रदेश

कुलदीप सिंह पठानिया को 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच का न्योता

Updated on Friday, October 23, 2026 20:18 PM IST

शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच में भाग लेंगे। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने उन्हें इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल होने के लिए विशेष आमंत्रण दिया है। भारत की संसद की मेजबानी में यह दो दिवसीय सम्मेलन 26 और 27 अक्टूबर, 2026 को नई दिल्ली स्थित संसद भवन में आयोजित होगा। पठानिया 25 अक्टूबर को शिमला से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
 
सम्मेलन का केंद्रीय विषय ऐसी संसदों को मजबूत करना है, जो विकास के केंद्र में व्यक्ति, समाज और उनकी वास्तविक जरूरतों को रखें। इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन में ब्रिक्स के 11 सदस्य देशों और 10 साझेदार देशों की संसदों के पीठासीन अधिकारी तथा संसदीय प्रतिनिधिमंडल भाग लेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी सम्मेलन में विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे और संबोधित करेंगे। सम्मेलन की अध्यक्षता लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला करेंगे।
 
सम्मेलन में बदलती वैश्विक परिस्थितियों के बीच संसदों की क्षमता और सहनशीलता मजबूत करने, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और डिजिटल तकनीकों को मानव-केंद्रित बनाने, वैश्विक शासन व्यवस्था को अधिक प्रतिनिधित्वपूर्ण बनाने तथा सतत एवं समावेशी विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी।
 
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी सम्मेलन में अपना संबोधन देंगे। इस दौरान विभिन्न देशों के संसदीय प्रतिनिधियों के बीच लोकतांत्रिक संस्थाओं को सशक्त बनाने, जनहित को प्राथमिकता देने और विकास की प्रक्रिया को अधिक समावेशी बनाने जैसे मुद्दों पर विचार-विमर्श होगा।
 
 
Have something to say? Post your comment
चार वर्षों से विकास में पिछड़े हिमाचल को डबल इंजन सरकार की ज़रूरत : जयराम ठाकुर

: चार वर्षों से विकास में पिछड़े हिमाचल को डबल इंजन सरकार की ज़रूरत : जयराम ठाकुर

रामपुर बुशहर में स्मार्ट एमएसएमई पर कार्यशाला आयोजित

: रामपुर बुशहर में स्मार्ट एमएसएमई पर कार्यशाला आयोजित

79वें वार्षिक निरंकारी संत समागम का भव्य शुभारंभ

: 79वें वार्षिक निरंकारी संत समागम का भव्य शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने मनाली मैराथन के चौथे संस्करण के लिए टी-शर्ट का अनावरण किया

: मुख्यमंत्री ने मनाली मैराथन के चौथे संस्करण के लिए टी-शर्ट का अनावरण किया

दिवाली से पहले मुख्यमंत्री सुक्खू का कर्मचारियों को तोहफा, 5 फीसदी डीए देने का ऐलान, पहली नवम्बर को खाते में होगा क्रेडिट

: दिवाली से पहले मुख्यमंत्री सुक्खू का कर्मचारियों को तोहफा, 5 फीसदी डीए देने का ऐलान, पहली नवम्बर को खाते में होगा क्रेडिट

भाजपा में गुटबाजी चरम पर: विनय कुमार

: भाजपा में गुटबाजी चरम पर: विनय कुमार

मोदी सरकार ने लाहौल-स्पीति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा, हजारों करोड़ की परियोजनाओं से बदली क्षेत्र की तस्वीर : श्रीकांत शर्मा

: मोदी सरकार ने लाहौल-स्पीति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा, हजारों करोड़ की परियोजनाओं से बदली क्षेत्र की तस्वीर : श्रीकांत शर्मा

केंद्र की उड़ान योजना पर कांग्रेस सरकार की श्रेय लेने की राजनीति शर्मनाक : सुरेश कश्यप

: केंद्र की उड़ान योजना पर कांग्रेस सरकार की श्रेय लेने की राजनीति शर्मनाक : सुरेश कश्यप

स्वर्ण आंदोलन को मंत्री अनिरुद्ध सिंह का खुला समर्थन, प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर न करने का ऐलान

: स्वर्ण आंदोलन को मंत्री अनिरुद्ध सिंह का खुला समर्थन, प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर न करने का ऐलान

किसानों की आर्थिकी मजबूत करने के लिए प्रदेश सरकार उठा रही प्रभावी कदमः मुख्यमंत्री

: किसानों की आर्थिकी मजबूत करने के लिए प्रदेश सरकार उठा रही प्रभावी कदमः मुख्यमंत्री

X