Friday, 23 October 2026
BREAKING
• मुख्यमंत्री ने मनाली मैराथन के चौथे संस्करण के लिए टी-शर्ट का अनावरण किया • दिवाली से पहले मुख्यमंत्री सुक्खू का कर्मचारियों को तोहफा, 5 फीसदी डीए देने का ऐलान, पहली नवम्बर को खाते में होगा क्रेडिट • भाजपा में गुटबाजी चरम पर: विनय कुमार • मोदी सरकार ने लाहौल-स्पीति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा, हजारों करोड़ की परियोजनाओं से बदली क्षेत्र की तस्वीर : श्रीकांत शर्मा • केंद्र की उड़ान योजना पर कांग्रेस सरकार की श्रेय लेने की राजनीति शर्मनाक : सुरेश कश्यप • भारतीय ज्ञान परंपरा और सांस्कृतिक विरासत देश की ताकत, चिन्मय अमृत महोत्सव में बोले प्रधानमंत्री मोदी • पीएम मोदी ने किया चिन्मय अमृत महोत्सव का उद्घाटन, कहा- “चिन्मय मिशन सिर्फ एक संस्था नहीं, चिन्मय विचार है” • मोना अग्रवाल ने एशियाई पैरा खेलों में विश्व रिकॉर्ड के साथ जीता दूसरा स्वर्ण • यमन के तट के पास भारतीयों को ले जा रही नौका से जुड़ी कथित घटना के ‘तथ्यों’ का पता लगा रहे : भारत • एशियन पैरा गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने दी बधाई

हिमाचल प्रदेश

मोदी सरकार ने लाहौल-स्पीति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा, हजारों करोड़ की परियोजनाओं से बदली क्षेत्र की तस्वीर : श्रीकांत शर्मा

Updated on Friday, October 23, 2026 17:24 PM IST

शिमला : भाजपा के प्रदेश प्रभारी एवं मथुरा से विधायक श्रीकांत शर्मा ने स्पीति मंडल की संगठनात्मक बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने लाहौल-स्पीति जैसे दुर्गम एवं सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। केंद्र सरकार की हजारों करोड़ रुपये की परियोजनाओं से सड़क संपर्क, पर्यटन, रोजगार और सामरिक सुरक्षा को नई मजबूती मिली है।

श्रीकांत शर्मा ने कहा कि लगभग 3,200 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 9.02 किलोमीटर लंबी अटल टनल रोहतांग मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि है। वर्ष 2020 में राष्ट्र को समर्पित इस सुरंग से मनाली-लेह की दूरी लगभग 46 किलोमीटर कम हुई और यात्रा समय में चार से पांच घंटे की बचत संभव हुई। इससे लाहौल घाटी के लोगों को बड़ी सुविधा मिली है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लगभग 1,400 करोड़ रुपये की सुमदो-काजा-ग्राम्फू सड़क चौड़ीकरण परियोजना स्पीति क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। सीमा सड़क संगठन के माध्यम से इस रणनीतिक मार्ग को बेहतर बनाने की योजना है। इसके अतिरिक्त केंद्र सरकार के वाइब्रेंट विलेजेज कार्यक्रम में स्पीति क्षेत्र के 20 गांव शामिल किए गए हैं, जिनमें सड़क, संचार, पर्यटन और आजीविका सुविधाओं को विकसित करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

श्रीकांत शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण में हिमाचल प्रदेश के लिए 2,247 करोड़ रुपये से अधिक की 294 सड़क परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं, जिनमें लाहौल-स्पीति की दो सड़कें भी शामिल हैं।

बैठक में नशे और चिट्टे के बढ़ते कारोबार पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए श्रीकांत शर्मा ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी के खिलाफ पर्याप्त कठोर कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब और हिमाचल में नशे के नेटवर्क को समाप्त करने के लिए सरकारों को राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर काम करना चाहिए।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री ने मनाली मैराथन के चौथे संस्करण के लिए टी-शर्ट का अनावरण किया

: मुख्यमंत्री ने मनाली मैराथन के चौथे संस्करण के लिए टी-शर्ट का अनावरण किया

दिवाली से पहले मुख्यमंत्री सुक्खू का कर्मचारियों को तोहफा, 5 फीसदी डीए देने का ऐलान, पहली नवम्बर को खाते में होगा क्रेडिट

: दिवाली से पहले मुख्यमंत्री सुक्खू का कर्मचारियों को तोहफा, 5 फीसदी डीए देने का ऐलान, पहली नवम्बर को खाते में होगा क्रेडिट

भाजपा में गुटबाजी चरम पर: विनय कुमार

: भाजपा में गुटबाजी चरम पर: विनय कुमार

केंद्र की उड़ान योजना पर कांग्रेस सरकार की श्रेय लेने की राजनीति शर्मनाक : सुरेश कश्यप

: केंद्र की उड़ान योजना पर कांग्रेस सरकार की श्रेय लेने की राजनीति शर्मनाक : सुरेश कश्यप

स्वर्ण आंदोलन को मंत्री अनिरुद्ध सिंह का खुला समर्थन, प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर न करने का ऐलान

: स्वर्ण आंदोलन को मंत्री अनिरुद्ध सिंह का खुला समर्थन, प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर न करने का ऐलान

किसानों की आर्थिकी मजबूत करने के लिए प्रदेश सरकार उठा रही प्रभावी कदमः मुख्यमंत्री

: किसानों की आर्थिकी मजबूत करने के लिए प्रदेश सरकार उठा रही प्रभावी कदमः मुख्यमंत्री

एंटी चिट्टा अभियान’ के तहत 48.30 लाख रुपये की संपत्ति जब्त

: एंटी चिट्टा अभियान’ के तहत 48.30 लाख रुपये की संपत्ति जब्त

मुख्यमंत्री के झूठ से जनता के साथ कांग्रेस नेता व मंत्री भी परेशान : जयराम ठाकुर

: मुख्यमंत्री के झूठ से जनता के साथ कांग्रेस नेता व मंत्री भी परेशान : जयराम ठाकुर

रेड रन के जरिए एचआईवी-एड्स के प्रति जागरूकता का संदेश

: रेड रन के जरिए एचआईवी-एड्स के प्रति जागरूकता का संदेश

एसजेवीएन में 29वें अंतर-सीपीएसयू कैरम टूर्नामेंट का शुभारंभ

: एसजेवीएन में 29वें अंतर-सीपीएसयू कैरम टूर्नामेंट का शुभारंभ

X