Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• हरियाणा में ऐतिहासिक स्थानों का बनाएंगे नया कॉरिडोर, आमजन को करेंगे जागरूक : नायब सिंह सैनी • अनिल विज ने मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया से अंबाला के सेक्टर-33 में ईएसआईसी अस्पताल का निर्माण शीघ्र शुरू करवाने का किया आग्रह • हरियाणा भाजपा का तीन महीने का लक्ष्य: हर बूथ पर 11 सदस्यीय समिति और पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति • चंडीगढ़-हरिद्वार के बीच एचवीएसी बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा, 23 अक्तूबर, 2026 से आरंभ होगी बस सेवा : अनिल विज • हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं के बुनियादी ढांचे को मिलेगी नई मजबूती: आरती सिंह राव • स्वर्ण आंदोलन को मंत्री अनिरुद्ध सिंह का खुला समर्थन, प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर न करने का ऐलान • किसानों की आर्थिकी मजबूत करने के लिए प्रदेश सरकार उठा रही प्रभावी कदमः मुख्यमंत्री • एंटी चिट्टा अभियान’ के तहत 48.30 लाख रुपये की संपत्ति जब्त • मुख्यमंत्री के झूठ से जनता के साथ कांग्रेस नेता व मंत्री भी परेशान : जयराम ठाकुर • रेड रन के जरिए एचआईवी-एड्स के प्रति जागरूकता का संदेश

हिमाचल प्रदेश

एसजेवीएन में 29वें अंतर-सीपीएसयू कैरम टूर्नामेंट का शुभारंभ

Updated on Thursday, October 22, 2026 20:18 PM IST

शिमला : एसजेवीएन की मेजबानी में वीरवार को शिमला में 29वें अंतर-सीपीएसयू कैरम टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के अंतर्गत पावर स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्घाटन एसजेवीएन के मुख्य सतर्कता अधिकारी पंकज पोरवाल ने किया। टूर्नामेंट में विद्युत मंत्रालय, केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण और विभिन्न केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों की पुरुष एवं महिला वर्ग की 12 टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता का समापन 26 अक्टूबर को होगा।
 
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए पंकज पोरवाल ने कहा कि इस टूर्नामेंट की मेजबानी एसजेवीएन की खेल संस्कृति को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। ऐसे आयोजन खिलाड़ियों को अपने कौशल और विश्लेषणात्मक क्षमता को निखारने के साथ स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, आपसी भाईचारे और खेल भावना को मजबूत करने का अवसर प्रदान करते हैं।
मानव संसाधन विभाग की प्रमुख सीमा कुमार ने प्रतिभागी टीमों का स्वागत करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं विभिन्न संगठनों के बीच आपसी संबंधों को मजबूत करने, सम्मान की भावना विकसित करने और निष्पक्ष खेल को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
 
प्रतियोगिता में बीबीएमबी, डीवीसी, ग्रिड इंडिया, नीपको, एनएचपीसी, पीएफसी, पीजीसीआईएल, आरईसी, टीएचडीसी और एसजेवीएन सहित विभिन्न संगठनों की टीमें एकल एवं टीम स्पर्धाओं में भाग ले रही हैं। टूर्नामेंट का आयोजन इंडियन कैरम फेडरेशन के नियमों के अनुसार किया जाएगा।
 
एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक भूपेन्द्र गुप्ता ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी टीमों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर एसजेवीएन के कार्यकारी निदेशक (वित्त) बीआर सेठी, विभागाध्यक्ष (सीएफएमडी) दीपक सिन्हा, मुख्य महाप्रबंधक हितेश कपूर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। उत्तराखंड राज्य कैरम एसोसिएशन के मुख्य रेफरी अनिल कुमार गुप्ता तथा हिमाचल प्रदेश राज्य कैरम एसोसिएशन के उप-मुख्य रेफरी एवं महासचिव विनोद कुमार भी समारोह में मौजूद रहे।
 
पावर स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों का खेल निकाय है, जिसे विद्युत मंत्रालय का संरक्षण प्राप्त है। इसका उद्देश्य खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करना और खिलाड़ियों की उपलब्धियों को बढ़ावा देना है।
 
 
Have something to say? Post your comment
स्वर्ण आंदोलन को मंत्री अनिरुद्ध सिंह का खुला समर्थन, प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर न करने का ऐलान

: स्वर्ण आंदोलन को मंत्री अनिरुद्ध सिंह का खुला समर्थन, प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर न करने का ऐलान

किसानों की आर्थिकी मजबूत करने के लिए प्रदेश सरकार उठा रही प्रभावी कदमः मुख्यमंत्री

: किसानों की आर्थिकी मजबूत करने के लिए प्रदेश सरकार उठा रही प्रभावी कदमः मुख्यमंत्री

एंटी चिट्टा अभियान’ के तहत 48.30 लाख रुपये की संपत्ति जब्त

: एंटी चिट्टा अभियान’ के तहत 48.30 लाख रुपये की संपत्ति जब्त

मुख्यमंत्री के झूठ से जनता के साथ कांग्रेस नेता व मंत्री भी परेशान : जयराम ठाकुर

: मुख्यमंत्री के झूठ से जनता के साथ कांग्रेस नेता व मंत्री भी परेशान : जयराम ठाकुर

रेड रन के जरिए एचआईवी-एड्स के प्रति जागरूकता का संदेश

: रेड रन के जरिए एचआईवी-एड्स के प्रति जागरूकता का संदेश

शिक्षक सौरमंडल के सूर्य है : रोहित ठाकुर

: शिक्षक सौरमंडल के सूर्य है : रोहित ठाकुर

हिमाचल में कांग्रेस की विदाई और भाजपा की वापसी तय, कांग्रेस सरकार से परेशान है प्रदेश की जनता : श्रीकांत शर्मा

: हिमाचल में कांग्रेस की विदाई और भाजपा की वापसी तय, कांग्रेस सरकार से परेशान है प्रदेश की जनता : श्रीकांत शर्मा

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने गेओटा संपर्क सड़क का किया लोकार्पण, 90 लाख रुपये से हुआ निर्माण

: शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने गेओटा संपर्क सड़क का किया लोकार्पण, 90 लाख रुपये से हुआ निर्माण

पहली कक्षा से नैतिक शिक्षा पढ़ेंगे विद्यार्थी, 600 जेबीटी पदों पर भर्ती में तेजी के निर्देश

: पहली कक्षा से नैतिक शिक्षा पढ़ेंगे विद्यार्थी, 600 जेबीटी पदों पर भर्ती में तेजी के निर्देश

Bilaspur: चीनी की जमाखोरी पर लगेगा अंकुश, कुल ​इतना स्टॉक रख सकेंगे थोक व्यापारी

: Bilaspur: चीनी की जमाखोरी पर लगेगा अंकुश, कुल ​इतना स्टॉक रख सकेंगे थोक व्यापारी

X