Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• हरियाणा में ऐतिहासिक स्थानों का बनाएंगे नया कॉरिडोर, आमजन को करेंगे जागरूक : नायब सिंह सैनी • अनिल विज ने मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया से अंबाला के सेक्टर-33 में ईएसआईसी अस्पताल का निर्माण शीघ्र शुरू करवाने का किया आग्रह • हरियाणा भाजपा का तीन महीने का लक्ष्य: हर बूथ पर 11 सदस्यीय समिति और पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति • चंडीगढ़-हरिद्वार के बीच एचवीएसी बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा, 23 अक्तूबर, 2026 से आरंभ होगी बस सेवा : अनिल विज • हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं के बुनियादी ढांचे को मिलेगी नई मजबूती: आरती सिंह राव • स्वर्ण आंदोलन को मंत्री अनिरुद्ध सिंह का खुला समर्थन, प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर न करने का ऐलान • किसानों की आर्थिकी मजबूत करने के लिए प्रदेश सरकार उठा रही प्रभावी कदमः मुख्यमंत्री • एंटी चिट्टा अभियान’ के तहत 48.30 लाख रुपये की संपत्ति जब्त • मुख्यमंत्री के झूठ से जनता के साथ कांग्रेस नेता व मंत्री भी परेशान : जयराम ठाकुर • रेड रन के जरिए एचआईवी-एड्स के प्रति जागरूकता का संदेश

हरियाणा

अनिल विज ने मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया से अंबाला के सेक्टर-33 में ईएसआईसी अस्पताल का निर्माण शीघ्र शुरू करवाने का किया आग्रह

Updated on Thursday, October 22, 2026 20:49 PM IST

चंडीगढ़ : हरियाणा के श्रम मंत्री अनिल विज ने केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया से अंबाला के सेक्टर-33 में प्रस्तावित कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) अस्पताल का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करवाने तथा परियोजना को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के लिए आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया है। उन्होंने इस संबंध में केंद्रीय मंत्री को पत्र लिखकर परियोजना की महत्ता से अवगत करवाया और ईएसआईसी के संबंधित अधिकारियों को आवश्यक प्रशासनिक एवं तकनीकी प्रक्रियाओं में तेजी लाने के निर्देश देने का अनुरोध किया है। अनिल विज ने पत्र में कहा कि अंबाला में ईएसआईसी अस्पताल का निर्माण क्षेत्र के बीमित कर्मचारियों, उनके आश्रितों तथा आसपास के जिलों के लोगों को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा। इस अस्पताल के बनने से लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं प्राप्त करने में सुविधा होगी और उपचार के लिए दूर-दराज के अस्पतालों पर निर्भरता भी कम होगी।


20,974 वर्ग मीटर भूमि का कब्जा ईएसआईसी को सौंपा जा चुका - विज
श्रम मंत्री ने पत्र में उल्लेख किया कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी), अंबाला द्वारा आवंटित 20,974 वर्ग मीटर भूमि का कब्जा कर्मचारी राज्य बीमा निगम के क्षेत्रीय निदेशक, पंचदीप भवन, फरीदाबाद को सौंप दिया है। लगभग 13 करोड रूपए की यह भूमि एचएसवीपी के संपदा अधिकारी, अंबाला द्वारा आवंटित की गई है।
विज ने कहा कि अस्पताल निर्माण के लिए आवश्यक भूमि उपलब्ध हो चुकी है, और अब परियोजना को आगे बढ़ाने में तेजी आवश्यकता है। उन्होंने केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री से अनुरोध किया कि ईएसआईसी के संबंधित अधिकारियों को शेष प्रशासनिक, तकनीकी एवं अन्य आवश्यक औपचारिकताएं प्राथमिकता के आधार पर पूरी करने के निर्देश दिए जाएं, ताकि निर्माण कार्य जल्द शुरू हो सके।


अंबाला और आसपास के जिलों के लोगों को मिलेगा लाभ - विज
श्रम मंत्री ने कहा कि अंबाला में ईएसआईसी अस्पताल स्थापित होने से बीमित कर्मचारियों और उनके परिवारों को समय पर विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध करवाने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही, अंबाला और आसपास के जिलों के मरीजों को बेहतर उपचार के लिए दूरस्थ स्वास्थ्य संस्थानों में जाने की आवश्यकता कम होगी। इससे क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता बढ़ाने और मौजूदा अस्पतालों पर मरीजों के दबाव को कम करने में भी सहायता मिलेगी।
उन्होंने कहा कि श्रमिकों और कर्मचारियों का स्वास्थ्य एवं कल्याण सामाजिक और आर्थिक विकास का अभिन्न हिस्सा है। उन्हें सुलभ, गुणवत्तापूर्ण और किफायती चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाना आवश्यक है। अंबाला में प्रस्तावित ईएसआईसी अस्पताल इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा तथा कर्मचारियों और उनके आश्रितों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करने में सहायक होगा।


निर्माण कार्य शुरू करने और पूरा करने की समय-सीमा तय करने का आग्रह
अनिल विज ने केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री से यह भी आग्रह किया कि परियोजना के निर्माण कार्य को शुरू करने तथा पूरा करने के लिए स्पष्ट समय-सीमा निर्धारित करने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जाए। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि केंद्र सरकार के स्तर पर इस विषय को प्राथमिकता दिए जाने से परियोजना की प्रक्रिया में तेजी आएगी और अंबाला के लोगों को इस बहुप्रतीक्षित स्वास्थ्य सुविधा का लाभ जल्द मिल सकेगा।
श्रम मंत्री ने कहा कि अंबाला के सेक्टर-33 में ईएसआईसी अस्पताल का निर्माण हरियाणा के श्रमिकों, कर्मचारियों और उनके परिवारों के हित में एक महत्वपूर्ण पहल होगी। इसलिए परियोजना को शीघ्र आगे बढ़ाना और इसे समयबद्ध तरीके से पूरा करना आवश्यक है।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा में ऐतिहासिक स्थानों का बनाएंगे नया कॉरिडोर, आमजन को करेंगे जागरूक : नायब सिंह सैनी

: हरियाणा में ऐतिहासिक स्थानों का बनाएंगे नया कॉरिडोर, आमजन को करेंगे जागरूक : नायब सिंह सैनी

हरियाणा भाजपा का तीन महीने का लक्ष्य: हर बूथ पर 11 सदस्यीय समिति और पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति

: हरियाणा भाजपा का तीन महीने का लक्ष्य: हर बूथ पर 11 सदस्यीय समिति और पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति

चंडीगढ़-हरिद्वार के बीच एचवीएसी बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा, 23 अक्तूबर, 2026 से आरंभ होगी बस सेवा : अनिल विज

: चंडीगढ़-हरिद्वार के बीच एचवीएसी बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा, 23 अक्तूबर, 2026 से आरंभ होगी बस सेवा : अनिल विज

हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं के बुनियादी ढांचे को मिलेगी नई मजबूती: आरती सिंह राव

: हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं के बुनियादी ढांचे को मिलेगी नई मजबूती: आरती सिंह राव

जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी

: जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी

हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

: हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’

: राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’

शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज

: शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज

बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा

: बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा

सिंचाई से जुड़ी लंबित समस्याओं का करें प्राथमिकता आधार पर समाधान : श्रुति चौधरी

: सिंचाई से जुड़ी लंबित समस्याओं का करें प्राथमिकता आधार पर समाधान : श्रुति चौधरी

X