Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• 'लोग राजनीतिक फायदे के लिए फ्रांस का इस्तेमाल कर रहे हैं', व‍िदेशी नेताओं की ट‍िप्‍पणी पर मैक्रों भड़के • 'विदेशी स्कैम सेंटरों के ख‍िलाफ आक्रामक साइबर क्षमताओं का इस्तेमाल', ट्रंप प्रशासन का दावा • आरबीआई एमपीसी मिनट्स: अर्थशास्त्रियों ने दिसंबर में लगातार दूसरी बार रेपो रेट में बढ़ोतरी की जताई उम्मीद • भारत-ब्रिटेन व्यापार: द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के लिए टीपीसीआई और यूकेआईबीसी ने किया समझौता • हिमाचल में कांग्रेस की विदाई और भाजपा की वापसी तय, कांग्रेस सरकार से परेशान है प्रदेश की जनता : श्रीकांत शर्मा • कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते कीमती धातुओं पर बढ़ा दबाव, सोना 1.28 प्रतिशत फिसला; चांदी में 5,600 रुपए की गिरावट • एलन मस्क की टेस्ला का तीसरी तिमाही में मुनाफा 44 प्रतिशत गिरा, राजस्व रहा स्थिर • कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 366 अंक टूटा; निफ्टी में 0.54 प्रतिशत की गिरावट • टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: दो महिलाओं को पैसे देकर भेजा मुंबई, 20 दिन तक शहर में रहकर रेकी करता रहा आरोपी • तीन-चार साल की उम्र में पुलिस के चक्कर में फंस गई थीं उमा थर्मन, लाल हाई हील्स खरीदने के लिए घर से चुराए थे पैसे

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में कांग्रेस की विदाई और भाजपा की वापसी तय, कांग्रेस सरकार से परेशान है प्रदेश की जनता : श्रीकांत शर्मा

Updated on Thursday, October 22, 2026 14:04 PM IST

 

शिमला : हिमाचल भाजपा के प्रदेश प्रभारी एवं मथुरा से विधायक श्रीकांत शर्मा ने किन्नौर जिले के पूह मंडल की संगठनात्मक बैठक को नाको में संबोधित करते हुए कांग्रेस सरकार पर तीखा राजनीतिक प्रहार किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार के खिलाफ जनता में व्यापक असंतोष है और आने वाले विधानसभा चुनावों में प्रदेश की जनता बदलाव का निर्णय लेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि हिमाचल में कांग्रेस की विदाई और भाजपा की वापसी होगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में आम जनता विभिन्न समस्याओं से जूझ रही है। प्रदेश का युवा रोजगार के अवसरों को लेकर चिंतित है, कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर परेशान हैं और किसान-बागवान भी अनेक चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनसमस्याओं के समाधान के बजाय राजनीतिक बयानबाजी में अधिक व्यस्त है।

विमल नेगी की मौत के मामले का उल्लेख करते हुए श्रीकांत शर्मा ने कहा कि इस प्रकरण ने प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था और जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मामले में प्रभावशाली व्यक्तियों को बचाने तथा कथित भ्रष्टाचार से जुड़े पहलुओं को दबाने के प्रयासों की आशंका को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने विमल नेगी को न्याय दिलाने की मांग लगातार उठाई है और आगे भी इस मामले में निष्पक्ष जांच तथा जिम्मेदार व्यक्तियों के विरुद्ध कानूनसम्मत कार्रवाई की मांग करती रहेगी। उन्होंने कहा कि सरकार की जिम्मेदारी है कि जांच निष्पक्ष, पारदर्शी और किसी भी प्रकार के राजनीतिक हस्तक्षेप से मुक्त हो।

श्रीकांत शर्मा ने कहा कि किसी भी कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु अत्यंत गंभीर विषय है। ऐसे मामलों में सच्चाई सामने आनी चाहिए और पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार इस मामले में जनता की शंकाओं का संतोषजनक समाधान नहीं कर पाई है।

संगठनात्मक बैठक में श्रीकांत शर्मा ने बूथ सशक्तीकरण पर विशेष जोर देते हुए कहा कि ‘अपना बूथ, सबसे मजबूत’ केवल एक नारा नहीं, बल्कि संगठन की कार्यप्रणाली का मूल आधार है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ समितियों को सक्रिय रखने, नियमित बैठकों का आयोजन करने तथा स्थानीय समस्याओं को संगठन के माध्यम से उठाने का आग्रह किया।

Have something to say? Post your comment
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने गेओटा संपर्क सड़क का किया लोकार्पण, 90 लाख रुपये से हुआ निर्माण

: शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने गेओटा संपर्क सड़क का किया लोकार्पण, 90 लाख रुपये से हुआ निर्माण

पहली कक्षा से नैतिक शिक्षा पढ़ेंगे विद्यार्थी, 600 जेबीटी पदों पर भर्ती में तेजी के निर्देश

: पहली कक्षा से नैतिक शिक्षा पढ़ेंगे विद्यार्थी, 600 जेबीटी पदों पर भर्ती में तेजी के निर्देश

Bilaspur: चीनी की जमाखोरी पर लगेगा अंकुश, कुल ​इतना स्टॉक रख सकेंगे थोक व्यापारी

: Bilaspur: चीनी की जमाखोरी पर लगेगा अंकुश, कुल ​इतना स्टॉक रख सकेंगे थोक व्यापारी

Himachal: अब मिनटों में तय होगा शिमला से रामपुर-किन्नौर का सफर, CM सुक्खू ने शुरू की हैलीकॉप्टर सेवा

: Himachal: अब मिनटों में तय होगा शिमला से रामपुर-किन्नौर का सफर, CM सुक्खू ने शुरू की हैलीकॉप्टर सेवा

Chamba: डिपुओं के आटे की गुणवत्ता पर सवाल, पकाने के बाद सख्त हो रही रोटियां

: Chamba: डिपुओं के आटे की गुणवत्ता पर सवाल, पकाने के बाद सख्त हो रही रोटियां

Kangra: पंचायतों की निधि पर सरकार सख्त, सभा निधि का अलग बैंक खाता खोलने के निर्देश

: Kangra: पंचायतों की निधि पर सरकार सख्त, सभा निधि का अलग बैंक खाता खोलने के निर्देश

नवरात्रों में हिमाचल के शक्तिपीठों में 10.25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने टेका माथा, CM ने थपथपाई पुलिस की पीठ

: नवरात्रों में हिमाचल के शक्तिपीठों में 10.25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने टेका माथा, CM ने थपथपाई पुलिस की पीठ

चिट्टे के खिलाफ हिमाचल सरकार का निर्णायक प्रहार, नशा तस्करों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति

: चिट्टे के खिलाफ हिमाचल सरकार का निर्णायक प्रहार, नशा तस्करों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति

भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा आज से नौ दिवसीय दौरे पर, दुर्गम क्षेत्रों में करेंगे संगठन की समीक्षा

: भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा आज से नौ दिवसीय दौरे पर, दुर्गम क्षेत्रों में करेंगे संगठन की समीक्षा

हिमाचल में 'रेजिडेंट डॉक्टर्स पॉलिसी-2025' में संशोधन, अब बिना परीक्षा-इंटरव्यू मिलेगी नियुक्ति; जानें किन्हें मिलेगा फायदा

: हिमाचल में 'रेजिडेंट डॉक्टर्स पॉलिसी-2025' में संशोधन, अब बिना परीक्षा-इंटरव्यू मिलेगी नियुक्ति; जानें किन्हें मिलेगा फायदा

X