Wednesday, 21 October 2026
BREAKING
• शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने गेओटा संपर्क सड़क का किया लोकार्पण, 90 लाख रुपये से हुआ निर्माण • पहली कक्षा से नैतिक शिक्षा पढ़ेंगे विद्यार्थी, 600 जेबीटी पदों पर भर्ती में तेजी के निर्देश • जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी • हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार • राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’ • शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज • बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा • सिंचाई से जुड़ी लंबित समस्याओं का करें प्राथमिकता आधार पर समाधान : श्रुति चौधरी • एक आदमी की एक वोट हो, यह देखना चुनाव आयोग का काम है और चुनाव आयोग अपना धर्म निभा रहा है : अनिल विज • त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा निगरानी अभियान तेज करें : आरती सिंह राव

हिमाचल प्रदेश

Himachal: अब मिनटों में तय होगा शिमला से रामपुर-किन्नौर का सफर, CM सुक्खू ने शुरू की हैलीकॉप्टर सेवा

Updated on Wednesday, October 21, 2026 20:23 PM IST

शिमला : हिमाचल प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय क्षेत्रों को मुख्यधारा से जोड़ने और पर्यटन को पंख लगाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक बड़ा रणनीतिक कदम उठाया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को संजौली हैलीपोर्ट से रामपुर-रिकांगपिओ और शिमला के बीच बहुप्रतीक्षित हैलीकॉप्टर सेवा का शुभारंभ किया। यह पहल केंद्र की उड़ान योजना और राज्य की क्षेत्रीय कनैक्टिविटी नीति का संयुक्त परिणाम है।


पर्यटन और आपातकालीन परिवहन को मिलेगा बूस्ट
इस नई सेवा के शुरू होने से न केवल रामपुर और किन्नौर (रिकांगपिओ) के स्थानीय निवासियों को शिमला आने-जाने के लिए एक सुलभ और तेज वैकल्पिक साधन मिला है, बल्कि सड़क मार्ग की थका देने वाली लंबी यात्रा से भी निजात मिलेगी। पर्यटन उद्योग के जानकारों का मानना है कि इस हवाई रूट से जनजातीय क्षेत्रों में हाई-एंड टूरिज्म (उच्च स्तरीय पर्यटन) को भारी बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री सुक्खू ने रामपुर विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान इस सेवा का वायदा किया था, जिसे अब अमलीजामा पहना दिया गया है।


सप्ताह में 3 दिन उड़ान भरेगा हैलीकॉप्टर
परिवहन विभाग द्वारा जारी शैड्यूल के अनुसार यह हैलीकॉप्टर सेवा सप्ताह में तीन दिन सोमवार, शुक्रवार और शनिवार को संचालित की जाएगी। केंद्र सरकार की क्षेत्रीय संपर्क योजना उड़ान 5.1 के तहत इन दुर्गम हवाई मार्गों का आबंटन हैरिटेज एविएशन और पवन हंस लिमिटेड को किया गया है। वर्तमान में हैरिटेज एविएशन शिमला-रिकांगपिओ, शिमला-कुल्लू-शिमला और चंडीगढ़-मंडी (वाया कुल्लू) मार्गों पर सेवाएं दे रहा है।


वीजीएफ का पूरा खर्च उठा रही राज्य सरकार
इस हवाई नेटवर्क को सुचारू रूप से चलाने के लिए राज्य सरकार बड़ा वित्तीय बोझ भी उठा रही है। पवन हंस लिमिटेड द्वारा संजौली और चंडीगढ़ के बीच सप्ताह में तीन दिन सेवा दी जा रही है। इसके अलावा, राज्य क्षेत्रीय कनेक्टिविटी योजना के तहत हर हफ्ते 9 अतिरिक्त उड़ानें संचालित की जा रही हैं। इन 9 उड़ानों को आर्थिक रूप से व्यवहार्य बनाने के लिए वायबिलिटी गैप फंडिंग की पूरी राशि राज्य सरकार वहन कर रही है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, इस अंतर वित्तपोषण पर राज्य सरकार प्रतिमाह लगभग 35.70 लाख रुपए खर्च कर रही है। सरकार के इस निवेश के चलते ही अब शिमला और चंडीगढ़ के बीच सप्ताह के 6 दिन हवाई संपर्क उपलब्ध हो सका है।

 

Have something to say? Post your comment
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने गेओटा संपर्क सड़क का किया लोकार्पण, 90 लाख रुपये से हुआ निर्माण

: शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने गेओटा संपर्क सड़क का किया लोकार्पण, 90 लाख रुपये से हुआ निर्माण

पहली कक्षा से नैतिक शिक्षा पढ़ेंगे विद्यार्थी, 600 जेबीटी पदों पर भर्ती में तेजी के निर्देश

: पहली कक्षा से नैतिक शिक्षा पढ़ेंगे विद्यार्थी, 600 जेबीटी पदों पर भर्ती में तेजी के निर्देश

Bilaspur: चीनी की जमाखोरी पर लगेगा अंकुश, कुल ​इतना स्टॉक रख सकेंगे थोक व्यापारी

: Bilaspur: चीनी की जमाखोरी पर लगेगा अंकुश, कुल ​इतना स्टॉक रख सकेंगे थोक व्यापारी

Chamba: डिपुओं के आटे की गुणवत्ता पर सवाल, पकाने के बाद सख्त हो रही रोटियां

: Chamba: डिपुओं के आटे की गुणवत्ता पर सवाल, पकाने के बाद सख्त हो रही रोटियां

Kangra: पंचायतों की निधि पर सरकार सख्त, सभा निधि का अलग बैंक खाता खोलने के निर्देश

: Kangra: पंचायतों की निधि पर सरकार सख्त, सभा निधि का अलग बैंक खाता खोलने के निर्देश

नवरात्रों में हिमाचल के शक्तिपीठों में 10.25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने टेका माथा, CM ने थपथपाई पुलिस की पीठ

: नवरात्रों में हिमाचल के शक्तिपीठों में 10.25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने टेका माथा, CM ने थपथपाई पुलिस की पीठ

चिट्टे के खिलाफ हिमाचल सरकार का निर्णायक प्रहार, नशा तस्करों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति

: चिट्टे के खिलाफ हिमाचल सरकार का निर्णायक प्रहार, नशा तस्करों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति

भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा आज से नौ दिवसीय दौरे पर, दुर्गम क्षेत्रों में करेंगे संगठन की समीक्षा

: भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा आज से नौ दिवसीय दौरे पर, दुर्गम क्षेत्रों में करेंगे संगठन की समीक्षा

हिमाचल में 'रेजिडेंट डॉक्टर्स पॉलिसी-2025' में संशोधन, अब बिना परीक्षा-इंटरव्यू मिलेगी नियुक्ति; जानें किन्हें मिलेगा फायदा

: हिमाचल में 'रेजिडेंट डॉक्टर्स पॉलिसी-2025' में संशोधन, अब बिना परीक्षा-इंटरव्यू मिलेगी नियुक्ति; जानें किन्हें मिलेगा फायदा

Kangra: 2027 चुनावों में नौजवानों को भी मिलेगा अवसर : जयराम

: Kangra: 2027 चुनावों में नौजवानों को भी मिलेगा अवसर : जयराम

X