Sunday, 25 October 2026
BREAKING
• पंजाब रोडवेज, पनबस/PRTC के कच्चे कर्मचारियों की हड़ताल खत्म! बस सर्विस बहाल • चंडीगढ़ में Student नैतिक ह/त्याकांड के शूटर का Encounter! पुलिस ने किए खुलासे • परविंदर झोटा मामले में नया विवाद, पिता भीम सिंह ने लगाए गंभीर आरोप • पंजाब में बच्चों तक कैसे पहुंच रहा नशा, CM Mann दे जवाब : तरुण चुघ • अमित शाह के चंडीगढ़ दौरे की तैयारी शुरू, होने जा रहा बड़ा कार्यक्रम! • ड्रग्स तस्करों की खैर नहीं: हरियाणा में रिकॉर्ड जब्ती, 230% बढ़ी संपत्ति अटैचमेंट की रफ्तार • बिजली हड़ताल खत्म कराने में संकटमोचक बने अनिल विज, रात 2 बजे तक चला मंथन; HERC के फैसले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी • HTET Biometric Verification: 6 व 7 नवम्बर को होगी HTET-2025 बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, अभ्यर्थी ये जरूरी दस्तावेज लाना न भूलें • पटाखों के अस्थायी लाइसेंस लेने वालों के लिए अहम खबर, इस तारीख तक करवा सकते हैं आवेदन • हरियाणा के भूजल उपयोगकर्ताओं को बड़ी राहत: सरकार ने बढ़ाई डेडलाइन और माफ की लेट फीस... आसानी से जमा करें चार्ज

पंजाब

पंजाब: सीमा पार से नशा तस्करी पर प्रहार, 9 किलो हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

Updated on Monday, March 09, 2026 19:54 PM IST

अमृतसर : पंजाब में सीमा पार से हो रही नशा तस्करी के खिलाफ पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर की टीम ने एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 9 किलो हेरोइन बरामद की है। जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर की टीम ने संदिग्ध तस्कर को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से भारी मात्रा में हेरोइन बरामद की गई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपये आंकी जा रही है। इस बरामदगी को सीमा पार से संचालित नशा तस्करी नेटवर्क के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि गिरफ्तार आरोपी का संपर्क पाकिस्तान में बैठे एक ड्रग तस्कर से था। आरोपी पाकिस्तानी हैंडलर्स के निर्देश पर पंजाब में नशीले पदार्थों की खेप को आगे सप्लाई करने का काम कर रहा था। पुलिस को आशंका है कि यह नेटवर्क अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संचालित हो रहा है और इसमें कई अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं।

इस संबंध में राज्य विशेष ऑपरेशन सेल अमृतसर के पुलिस स्टेशन में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की कड़ियों को खंगालने में जुट गई है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस तस्करी में किन-किन लोगों की भूमिका है और नशे की यह खेप कहां-कहां पहुंचाई जानी थी। अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान और भी अहम खुलासे हो सकते हैं।

पुलिस ने कहा कि राज्य में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पंजाब ने यह स्पष्ट किया है कि वह पंजाब को सुरक्षित और नशा मुक्त बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Have something to say? Post your comment
पंजाब रोडवेज, पनबस/PRTC के कच्चे कर्मचारियों की हड़ताल खत्म! बस सर्विस बहाल

: पंजाब रोडवेज, पनबस/PRTC के कच्चे कर्मचारियों की हड़ताल खत्म! बस सर्विस बहाल

परविंदर झोटा मामले में नया विवाद, पिता भीम सिंह ने लगाए गंभीर आरोप

: परविंदर झोटा मामले में नया विवाद, पिता भीम सिंह ने लगाए गंभीर आरोप

पंजाब में बच्चों तक कैसे पहुंच रहा नशा, CM Mann दे जवाब : तरुण चुघ

: पंजाब में बच्चों तक कैसे पहुंच रहा नशा, CM Mann दे जवाब : तरुण चुघ

जालंधर पुरुष एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के लिए तैयार

: जालंधर पुरुष एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के लिए तैयार

'गैंगस्टरां ते वार' का 277वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 527 स्थानों पर छापेमारी; 223 काबू

: 'गैंगस्टरां ते वार' का 277वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 527 स्थानों पर छापेमारी; 223 काबू

खनन विभाग द्वारा श्री आनंदपुर साहिब के गांव भल्लाण में अवैध खनन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई; देर रात छापे के दौरान एक व्यक्ति काबू

: खनन विभाग द्वारा श्री आनंदपुर साहिब के गांव भल्लाण में अवैध खनन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई; देर रात छापे के दौरान एक व्यक्ति काबू

आशीर्वाद योजना से जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के सपनों को मिली नई उड़ान; 12,784 लाभार्थियों को 65.20 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता जारी: डॉ. बलजीत कौर

: आशीर्वाद योजना से जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के सपनों को मिली नई उड़ान; 12,784 लाभार्थियों को 65.20 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता जारी: डॉ. बलजीत कौर

किसानों को 24 घंटे में फसल का भुगतान किया जा रहा है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

: किसानों को 24 घंटे में फसल का भुगतान किया जा रहा है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब में नहरी पानी का उपयोग 26 प्रतिशत से बढ़कर 80 प्रतिशत हुआ, सिंचाई का रकबा 61 लाख एकड़ तक पहुंचा: बरिंदर कुमार गोयल

: पंजाब में नहरी पानी का उपयोग 26 प्रतिशत से बढ़कर 80 प्रतिशत हुआ, सिंचाई का रकबा 61 लाख एकड़ तक पहुंचा: बरिंदर कुमार गोयल

भारत में संस्थाओं की विश्वसनीयता गंभीर संकट में, लोगों को ‘निर्वाचित तानाशाही’ की ओर धकेला जा रहा है: अमन अरोड़ा ने चुनाव आयोग की स्वायत्तता के मुद्दे पर केंद्र सरकार की कड़ी आलोचना की

: भारत में संस्थाओं की विश्वसनीयता गंभीर संकट में, लोगों को ‘निर्वाचित तानाशाही’ की ओर धकेला जा रहा है: अमन अरोड़ा ने चुनाव आयोग की स्वायत्तता के मुद्दे पर केंद्र सरकार की कड़ी आलोचना की

X