Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• चिट्टे के खिलाफ हिमाचल सरकार का निर्णायक प्रहार, नशा तस्करों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति • भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा आज से नौ दिवसीय दौरे पर, दुर्गम क्षेत्रों में करेंगे संगठन की समीक्षा • राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल हजारों वर्ष पुरानी पहचान, आत्मीयता और स्वाभिमान का प्रतीक : नायब सिंह सैनी • पंचकूला में 2 नवंबर को होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण • हरियाणा दिवस पर जाट भवन की नई लिफ्ट का सांसद मनीष तिवारी करेंगे शुभारंभ • हरियाणाः प्राइवेट और पैरा मेडिकल कॉलेजों में तय शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर होगी कार्रवाई • अग्रवाल समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है : अशोक बुवानीवाला • किसान को उद्यमी बनाना हमारा उद्देश्य : धनखड़ • हरसिमरत कौर ने गृह मंत्री शाह को लिखा पत्र, नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या की सीबीआई जांच की मांग की • पंजाब: 'आप' ने अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपियों को सजा देने की मांग की

व्यापार

इक्विटी इनफ्लो फरवरी में बढ़कर 25,977.91 करोड़ रुपए हुआ, एयूएम 82 लाख करोड़ रुपए के पार

Updated on Tuesday, March 10, 2026 14:35 PM IST

भारतीय शेयर बाजार में नेट इक्विटी इनफ्लो फरवरी में बढ़कर 25,977.91 करोड़ रुपए हो गया है, जो कि जनवरी में 24,028.59 करोड़ रुपए था। यह जानकारी एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के डेटा में मंगलवार को दी गई।

एम्फी के मुताबिक, फरवरी के अंत तक म्यूचुअल फंड्स का इक्विटी एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) बढ़कर 35,39,475.91 करोड़ रुपए हो गया है, जो कि जनवरी में 34,86,777.63 करोड़ रुपए था। फरवरी में मल्टीकैप फंड में 1,933.53 रुपए का नेट इक्विटी इनफ्लो दर्ज किया गया है।

लार्ज कैप फंड में 2,111.68 करोड़ रुपए का नेट इक्विटी इनफ्लो आया है। वहीं, यह आंकड़ा लार्ज एंड मिड कैप फंड के लिए 3,137.73 करोड़ रुपए, मिड कैप फंड के लिए 4,002.99 करोड़ रुपए, स्मॉलकैप फंड के लिए 3,881.06 करोड़ रुपए और सेक्टोरल/थीमैटिक फंड के लिए 2,987.29 करोड़ रुपए रहा है।

फरवरी में सबसे अधिक इक्विटी इनफ्लो फ्लेक्सी कैप फंड में दर्ज किया गया है, जो कि 6,924.65 करोड़ रुपए रहा है। फरवरी हाइब्रिड स्कीम में कुल 11,983.37 करोड़ रुपए का नेट इनफ्लो आया है, जो कि जनवरी में 17,356.02 करोड़ रुपए था। डेट स्कीम को मिला कुल इनफ्लो फरवरी में 94,530 करोड़ रुपए रहा है, जो कि जनवरी के कुल इनफ्लो 1,56,458.63 करोड़ रुपए से कम है।

फरवरी में नेट इनफ्लो गोल्ड ईटीएफ में 5,254.95 करोड़ रुपए, इंडेक्स फंड्स में 3,233.44 करोड़ रुपए और अन्य ईटीएफ में 4,487.15 करोड़ रुपए रहा। डेट को मिलाकर कुल एयूएम फरवरी के अंत में 82,02,956.35 करोड़ रुपए रहा है। पूरी फरवरी में औसत एयूएम 83,42,616.57 करोड़ रुपए रहा है।

जनवरी के अंत में एयूएम 81,01,305.58 करोड़ रुपए था और पूरी जनवरी में औसत एयूएम 82,01,174.62 करोड़ रुपए रहा था। फरवरी में 21 नए फंड्स लॉन्च हुए हैं। इसमें 8 इक्विटी, 1-1 डेट और हाइब्रिड स्कीम, 4 इंडेक्स फंड्स और 7 ईटीएफ स्कीम शामिल हैं। वहीं, जनवरी में 12 नए फंड्स लॉन्च हुए थे।

Have something to say? Post your comment
कच्चे तेल के दबाव के बावजूद रुपया हुआ मजबूत, केंद्रीय बैंक के समर्थन से मुद्रा को मिला सहारा

: कच्चे तेल के दबाव के बावजूद रुपया हुआ मजबूत, केंद्रीय बैंक के समर्थन से मुद्रा को मिला सहारा

वैश्विक तनाव और महंगे कच्चे तेल का असर, गिरावट के साथ कारोबार करने लगा सेंसेक्स-निफ्टी

: वैश्विक तनाव और महंगे कच्चे तेल का असर, गिरावट के साथ कारोबार करने लगा सेंसेक्स-निफ्टी

शेयर बाजार की हालिया कमजोरी का संबंध आसान निकासी से है, लेकिन अर्थव्यवस्था की बुनियाद मजबूत : वित्त मंत्री सीतारमण

: शेयर बाजार की हालिया कमजोरी का संबंध आसान निकासी से है, लेकिन अर्थव्यवस्था की बुनियाद मजबूत : वित्त मंत्री सीतारमण

वैश्विक संकेतों से कीमती धातुओं में लौटी चमक, सोना 1.48 लाख रुपए के पार; चांदी में भी मजबूती

: वैश्विक संकेतों से कीमती धातुओं में लौटी चमक, सोना 1.48 लाख रुपए के पार; चांदी में भी मजबूती

नाशवान खाद्य पदार्थों को लेकर एफएसएसएआई सख्त, कारोबारियों के लिए जारी की नई एडवाइजरी

: नाशवान खाद्य पदार्थों को लेकर एफएसएसएआई सख्त, कारोबारियों के लिए जारी की नई एडवाइजरी

भारत की आर्थिक प्रगति जश्न मनाने लायक, अगले वर्षों में भी मजबूत विकास की संभावनाएं : शीर्ष अर्थशास्त्री

: भारत की आर्थिक प्रगति जश्न मनाने लायक, अगले वर्षों में भी मजबूत विकास की संभावनाएं : शीर्ष अर्थशास्त्री

होर्मुज पर हमले तेज, एक सप्ताह के भीतर 14 जहाज क्षतिग्रस्त

: होर्मुज पर हमले तेज, एक सप्ताह के भीतर 14 जहाज क्षतिग्रस्त

एआई से स्वास्थ्य सेवाएं होंगी अधिक सुलभ और प्रभावी, क्लिनिकल निर्णय लेने में भी मिलेगी मदद : एमईआईटीवाई सचिव

: एआई से स्वास्थ्य सेवाएं होंगी अधिक सुलभ और प्रभावी, क्लिनिकल निर्णय लेने में भी मिलेगी मदद : एमईआईटीवाई सचिव

अगला हफ्ता शेयर बाजार के लिए बेहद अहम, तिमाही नतीजे, एफआईआई निवेश और वैश्विक संकेत तय करेंगे दिशा

: अगला हफ्ता शेयर बाजार के लिए बेहद अहम, तिमाही नतीजे, एफआईआई निवेश और वैश्विक संकेत तय करेंगे दिशा

सोना इस हफ्ते तीन हजार रुपए और चांदी दस हजार रुपए से अधिक सस्ती हुई

: सोना इस हफ्ते तीन हजार रुपए और चांदी दस हजार रुपए से अधिक सस्ती हुई

X