Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• चिट्टे के खिलाफ हिमाचल सरकार का निर्णायक प्रहार, नशा तस्करों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति • भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा आज से नौ दिवसीय दौरे पर, दुर्गम क्षेत्रों में करेंगे संगठन की समीक्षा • राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल हजारों वर्ष पुरानी पहचान, आत्मीयता और स्वाभिमान का प्रतीक : नायब सिंह सैनी • पंचकूला में 2 नवंबर को होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण • हरियाणा दिवस पर जाट भवन की नई लिफ्ट का सांसद मनीष तिवारी करेंगे शुभारंभ • हरियाणाः प्राइवेट और पैरा मेडिकल कॉलेजों में तय शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर होगी कार्रवाई • अग्रवाल समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है : अशोक बुवानीवाला • किसान को उद्यमी बनाना हमारा उद्देश्य : धनखड़ • हरसिमरत कौर ने गृह मंत्री शाह को लिखा पत्र, नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या की सीबीआई जांच की मांग की • पंजाब: 'आप' ने अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपियों को सजा देने की मांग की

व्यापार

एशियाई बाजारों की मजबूती से भारतीय बाजार में जोरदार शुरुआत

Updated on Tuesday, March 10, 2026 17:00 PM IST

वैश्विक बाजारों से मजबूत संकेतों के चलते भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत मंगलवार को तेजी के साथ हुई। बीएसई सेंसेक्स 809 अंक या करीब एक प्रतिशत बढ़कर 78,375.73 और एनएसई निफ्टी 252 अंक या करीब एक प्रतिशत की मजबूती के साथ 24,280.80 पर खुला।

शुरुआती कारोबार में बाजार की तेजी का नेतृत्व कंज्यूमर ड्यूरेबल्स शेयर कर रहे थे। सूचकांकों में निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल 2 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ टॉप गेनर था। इसके अलावा, ऑटो, पीएसयू बैंक, रियल्टी, मैन्युफैक्चरिंग,मेटल, फार्मा, डिफेंस, हेल्थकेयर, मीडिया, कमोडिटी और एनर्जी सूचकांक में तेजी थी। दूसरी तरफ आईटी और ऑयल एंड गैस सूचकांक लाल निशान में थे।

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप भी हरे निशान में थे। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 618 अंक या 1.10 प्रतिशत की तेजी के साथ 56,884 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 224 अंक या 1.39 प्रतिशत की तेजी के साथ 16,357 पर था।

सेंसेक्स पैक में इंडिगो, अल्ट्राटेक सीमेंट, एशियन पेंट्स, एमएंडएम, अदाणी पोर्ट्स, टाइटन, टाटा स्टील,एलएंडटी, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, मारुति सुजुकी, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक, एचयूएल, ट्रेंट, कोटक महिंद्रा बैंक, बीईएल और सन फार्म गेनर्स थे। इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, इटरनल, पावर ग्रिड, भारती एयरटेल, आईटीसी, पावर ग्रिड और एक्सिस बैंक लूजर्स थे।

ज्यादातर एशियाई बाजारों में तेजी देखी जा रही है। टोक्यो, शंघाई, हांगकांग, बैंकॉक, जकार्ता और सोल के बाजार हरे निशान में खुले थे। अमेरिकी बाजार भी सोमवार के सत्र में हरे निशान में बंद हुए थे। डाओ में 0.50 प्रतिशत और टेक्नोलॉजी इंडेक्स नैस्डैक में 1.38 प्रतिशत की मजबूती थी।

विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार के सत्र में 6,345.57 करोड़ रुपए की बिकवाली की। वहीं, दूसरी तरफ घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 9,013.80 करोड़ रुपए का इक्विटी में निवेश किया।

इसके अतिरिक्त, बड़ी तेजी के बाद कच्चे तेल में नरमी देखी जा रही है। खबर लिखे जाने तक डब्ल्यूटीआई क्रूड 6.30 प्रतिशत की गिरावट के साथ 88.80 डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट क्रूड 6.34 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 92.69 डॉलर प्रति बैरल पर था।

Have something to say? Post your comment
कच्चे तेल के दबाव के बावजूद रुपया हुआ मजबूत, केंद्रीय बैंक के समर्थन से मुद्रा को मिला सहारा

: कच्चे तेल के दबाव के बावजूद रुपया हुआ मजबूत, केंद्रीय बैंक के समर्थन से मुद्रा को मिला सहारा

वैश्विक तनाव और महंगे कच्चे तेल का असर, गिरावट के साथ कारोबार करने लगा सेंसेक्स-निफ्टी

: वैश्विक तनाव और महंगे कच्चे तेल का असर, गिरावट के साथ कारोबार करने लगा सेंसेक्स-निफ्टी

शेयर बाजार की हालिया कमजोरी का संबंध आसान निकासी से है, लेकिन अर्थव्यवस्था की बुनियाद मजबूत : वित्त मंत्री सीतारमण

: शेयर बाजार की हालिया कमजोरी का संबंध आसान निकासी से है, लेकिन अर्थव्यवस्था की बुनियाद मजबूत : वित्त मंत्री सीतारमण

वैश्विक संकेतों से कीमती धातुओं में लौटी चमक, सोना 1.48 लाख रुपए के पार; चांदी में भी मजबूती

: वैश्विक संकेतों से कीमती धातुओं में लौटी चमक, सोना 1.48 लाख रुपए के पार; चांदी में भी मजबूती

नाशवान खाद्य पदार्थों को लेकर एफएसएसएआई सख्त, कारोबारियों के लिए जारी की नई एडवाइजरी

: नाशवान खाद्य पदार्थों को लेकर एफएसएसएआई सख्त, कारोबारियों के लिए जारी की नई एडवाइजरी

भारत की आर्थिक प्रगति जश्न मनाने लायक, अगले वर्षों में भी मजबूत विकास की संभावनाएं : शीर्ष अर्थशास्त्री

: भारत की आर्थिक प्रगति जश्न मनाने लायक, अगले वर्षों में भी मजबूत विकास की संभावनाएं : शीर्ष अर्थशास्त्री

होर्मुज पर हमले तेज, एक सप्ताह के भीतर 14 जहाज क्षतिग्रस्त

: होर्मुज पर हमले तेज, एक सप्ताह के भीतर 14 जहाज क्षतिग्रस्त

एआई से स्वास्थ्य सेवाएं होंगी अधिक सुलभ और प्रभावी, क्लिनिकल निर्णय लेने में भी मिलेगी मदद : एमईआईटीवाई सचिव

: एआई से स्वास्थ्य सेवाएं होंगी अधिक सुलभ और प्रभावी, क्लिनिकल निर्णय लेने में भी मिलेगी मदद : एमईआईटीवाई सचिव

अगला हफ्ता शेयर बाजार के लिए बेहद अहम, तिमाही नतीजे, एफआईआई निवेश और वैश्विक संकेत तय करेंगे दिशा

: अगला हफ्ता शेयर बाजार के लिए बेहद अहम, तिमाही नतीजे, एफआईआई निवेश और वैश्विक संकेत तय करेंगे दिशा

सोना इस हफ्ते तीन हजार रुपए और चांदी दस हजार रुपए से अधिक सस्ती हुई

: सोना इस हफ्ते तीन हजार रुपए और चांदी दस हजार रुपए से अधिक सस्ती हुई

X