Sunday, 25 October 2026
BREAKING
• पंजाब रोडवेज, पनबस/PRTC के कच्चे कर्मचारियों की हड़ताल खत्म! बस सर्विस बहाल • चंडीगढ़ में Student नैतिक ह/त्याकांड के शूटर का Encounter! पुलिस ने किए खुलासे • परविंदर झोटा मामले में नया विवाद, पिता भीम सिंह ने लगाए गंभीर आरोप • पंजाब में बच्चों तक कैसे पहुंच रहा नशा, CM Mann दे जवाब : तरुण चुघ • अमित शाह के चंडीगढ़ दौरे की तैयारी शुरू, होने जा रहा बड़ा कार्यक्रम! • ड्रग्स तस्करों की खैर नहीं: हरियाणा में रिकॉर्ड जब्ती, 230% बढ़ी संपत्ति अटैचमेंट की रफ्तार • बिजली हड़ताल खत्म कराने में संकटमोचक बने अनिल विज, रात 2 बजे तक चला मंथन; HERC के फैसले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी • HTET Biometric Verification: 6 व 7 नवम्बर को होगी HTET-2025 बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, अभ्यर्थी ये जरूरी दस्तावेज लाना न भूलें • पटाखों के अस्थायी लाइसेंस लेने वालों के लिए अहम खबर, इस तारीख तक करवा सकते हैं आवेदन • हरियाणा के भूजल उपयोगकर्ताओं को बड़ी राहत: सरकार ने बढ़ाई डेडलाइन और माफ की लेट फीस... आसानी से जमा करें चार्ज

पंजाब

अमृतसर में पुलिस ने 300 खोए हुए मोबाइल फोन मालिकों को लौटाए, कीमत करीब 1.5 करोड़

Updated on Friday, March 13, 2026 20:50 PM IST

अमृतसर : पंजाब की अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने चोरी हुए मोबाइल फोनों को ढूंढने में एक बार फिर बड़ी कामयाबी हासिल की है। शुक्रवार को एसएसपी सुहेल मीर खान की अगुवाई में आयोजित विशेष समारोह में करीब 300 खोए और चोरी हुए मोबाइल फोन उनके मालिकों को वापस किए गए। इन फोन की कुल कीमत करीब 1.5 करोड़ रुपए बताई जा रही है। एसएसपी सुहेल मीर खान ने आईएएनएस से बातचीत में बताया, "आज लगभग 300 मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को सौंप दिए गए हैं। फोन की कीमत 15,000 रुपए से लेकर 2 लाख रुपए तक थी।" उन्होंने बताया कि यह दूसरा ऐसा मोबाइल वितरण कार्यक्रम है, पहले जनवरी में भी इसी तरह करीब 300 मोबाइल फोन लौटाए गए थे। इस बार भी तकनीकी मदद से और विभिन्न पुलिस स्टेशनों की टीमों के सहयोग से फोन ट्रेस कर मालिकों तक पहुंचाए गए।

उन्होंने कहा कि कई बार फोन अन्य जिलों या राज्यों में पहुंच जाते हैं, इसलिए इन्हें ढूंढना चुनौतीपूर्ण होता है, लेकिन पुलिस की समन्वित कोशिशों और मेहनत से सभी फोन सफलतापूर्वक बरामद किए गए।
एसएसपी खान ने कहा कि बहुत से लोग मानते हैं कि मोबाइल खो जाने पर वापस नहीं मिल सकता, लेकिन आज का कार्यक्रम इस बात का सबूत है कि अगर सही तरीके से शिकायत दर्ज कराई जाए तो फोन वापस मिल सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि मोबाइल फोन में अक्सर जरूरी व्यक्तिगत और पेशेवर डाटा होता है और कई मामलों में लोग अपने कारोबार के लिए भी इन पर निर्भर होते हैं। इसलिए पुलिस इस तरह की शिकायतों को गंभीरता से लेती है।

पुलिस ने जनता से अपील की कि अगर उनका मोबाइल खो जाए या चोरी हो जाए तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। एसएसपी ने कहा, "अगर आपका मोबाइल फोन गायब हो जाए, तो तुरंत पुलिस से संपर्क करें। इसे ट्रेस करना हमारी जिम्मेदारी है। पंजाब पुलिस की कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत हम बेहतर सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध हैं और भविष्य में ऐसे अभियान जारी रहेंगे।"

इस मौके पर फोन वापस पाने वालों में जालंधर की अमनप्रीत कौर भी थीं। उन्होंने कहा कि उनका फोन करीब 15 दिन पहले खो गया था, लेकिन अमृतसर रूरल पुलिस ने इसे ढूंढकर वापस कर दिया। उन्होंने पुलिस प्रशासन की तारीफ करते हुए कहा कि मोबाइल में बहुत जरूरी डेटा होता है और फोन जल्दी वापस मिलने से उन्हें बड़ी राहत मिली है।

Have something to say? Post your comment
पंजाब रोडवेज, पनबस/PRTC के कच्चे कर्मचारियों की हड़ताल खत्म! बस सर्विस बहाल

: पंजाब रोडवेज, पनबस/PRTC के कच्चे कर्मचारियों की हड़ताल खत्म! बस सर्विस बहाल

परविंदर झोटा मामले में नया विवाद, पिता भीम सिंह ने लगाए गंभीर आरोप

: परविंदर झोटा मामले में नया विवाद, पिता भीम सिंह ने लगाए गंभीर आरोप

पंजाब में बच्चों तक कैसे पहुंच रहा नशा, CM Mann दे जवाब : तरुण चुघ

: पंजाब में बच्चों तक कैसे पहुंच रहा नशा, CM Mann दे जवाब : तरुण चुघ

जालंधर पुरुष एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के लिए तैयार

: जालंधर पुरुष एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के लिए तैयार

'गैंगस्टरां ते वार' का 277वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 527 स्थानों पर छापेमारी; 223 काबू

: 'गैंगस्टरां ते वार' का 277वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 527 स्थानों पर छापेमारी; 223 काबू

खनन विभाग द्वारा श्री आनंदपुर साहिब के गांव भल्लाण में अवैध खनन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई; देर रात छापे के दौरान एक व्यक्ति काबू

: खनन विभाग द्वारा श्री आनंदपुर साहिब के गांव भल्लाण में अवैध खनन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई; देर रात छापे के दौरान एक व्यक्ति काबू

आशीर्वाद योजना से जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के सपनों को मिली नई उड़ान; 12,784 लाभार्थियों को 65.20 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता जारी: डॉ. बलजीत कौर

: आशीर्वाद योजना से जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के सपनों को मिली नई उड़ान; 12,784 लाभार्थियों को 65.20 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता जारी: डॉ. बलजीत कौर

किसानों को 24 घंटे में फसल का भुगतान किया जा रहा है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

: किसानों को 24 घंटे में फसल का भुगतान किया जा रहा है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब में नहरी पानी का उपयोग 26 प्रतिशत से बढ़कर 80 प्रतिशत हुआ, सिंचाई का रकबा 61 लाख एकड़ तक पहुंचा: बरिंदर कुमार गोयल

: पंजाब में नहरी पानी का उपयोग 26 प्रतिशत से बढ़कर 80 प्रतिशत हुआ, सिंचाई का रकबा 61 लाख एकड़ तक पहुंचा: बरिंदर कुमार गोयल

भारत में संस्थाओं की विश्वसनीयता गंभीर संकट में, लोगों को ‘निर्वाचित तानाशाही’ की ओर धकेला जा रहा है: अमन अरोड़ा ने चुनाव आयोग की स्वायत्तता के मुद्दे पर केंद्र सरकार की कड़ी आलोचना की

: भारत में संस्थाओं की विश्वसनीयता गंभीर संकट में, लोगों को ‘निर्वाचित तानाशाही’ की ओर धकेला जा रहा है: अमन अरोड़ा ने चुनाव आयोग की स्वायत्तता के मुद्दे पर केंद्र सरकार की कड़ी आलोचना की

X