Sunday, 25 October 2026
BREAKING
• पंजाब रोडवेज, पनबस/PRTC के कच्चे कर्मचारियों की हड़ताल खत्म! बस सर्विस बहाल • चंडीगढ़ में Student नैतिक ह/त्याकांड के शूटर का Encounter! पुलिस ने किए खुलासे • परविंदर झोटा मामले में नया विवाद, पिता भीम सिंह ने लगाए गंभीर आरोप • पंजाब में बच्चों तक कैसे पहुंच रहा नशा, CM Mann दे जवाब : तरुण चुघ • अमित शाह के चंडीगढ़ दौरे की तैयारी शुरू, होने जा रहा बड़ा कार्यक्रम! • ड्रग्स तस्करों की खैर नहीं: हरियाणा में रिकॉर्ड जब्ती, 230% बढ़ी संपत्ति अटैचमेंट की रफ्तार • बिजली हड़ताल खत्म कराने में संकटमोचक बने अनिल विज, रात 2 बजे तक चला मंथन; HERC के फैसले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी • HTET Biometric Verification: 6 व 7 नवम्बर को होगी HTET-2025 बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, अभ्यर्थी ये जरूरी दस्तावेज लाना न भूलें • पटाखों के अस्थायी लाइसेंस लेने वालों के लिए अहम खबर, इस तारीख तक करवा सकते हैं आवेदन • हरियाणा के भूजल उपयोगकर्ताओं को बड़ी राहत: सरकार ने बढ़ाई डेडलाइन और माफ की लेट फीस... आसानी से जमा करें चार्ज

पंजाब

पंजाब विधानसभा द्वारा दो अहम बिल पारित

Updated on Monday, March 16, 2026 17:49 PM IST

चंडीगढ़ : पंजाब विधानसभा ने आज दो महत्वपूर्ण बिल पारित किए।

इनमें पहला बिल पंजाब रेगुलेशन ऑफ क्रशर यूनिट्स एंड स्टॉकिस्ट एंड रिटेलर्स (संशोधन) बिल, 2026 है, जिसे पंजाब के जल संसाधन एवं खनन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल द्वारा पेश किया गया और सदन ने इसे बहुमत से पारित कर दिया।

दूसरा बिल श्री गुरु तेग बहादुर वर्ल्ड क्लास यूनिवर्सिटी, पंजाब बिल, 2026 है, जिसे पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस द्वारा पेश किया गया था। इस बिल को सदन ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया।

सदन ने सर्वसम्मति से एक अन्य महत्वपूर्ण प्रस्ताव भी पारित किया, जिसमें केंद्र सरकार से प्रमुख दलित नेता और समाज सुधारक कांशी राम को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न देने की सिफारिश की गई।

सदन ने विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा द्वारा कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ के विरुद्ध की गई अपमानजनक और जातिवादी टिप्पणियों की कड़ी निंदा करते हुए एक प्रस्ताव भी पारित किया। यह प्रस्ताव विधायक मनजीत सिंह बिलासपुर द्वारा पेश किया गया था।

इससे पहले सदन में 11 रिपोर्टें भी प्रस्तुत की गईं, जिनमें भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक द्वारा वर्ष 2023-24 के लिए राज्य के वित्त से संबंधित रिपोर्ट, मार्च 2023 तक के वित्तीय वर्ष के लिए राज्य के सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों पर रिपोर्ट, मार्च 2023 तक के वित्तीय वर्ष के लिए राज्य के राजस्व से संबंधित रिपोर्ट और इसी अवधि के लिए कैग की एक अन्य रिपोर्ट शामिल हैं।

इसके अलावा पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के परफॉर्मेंस ऑडिट तथा पंजाब में शहरी स्थानीय निकायों द्वारा ठोस कचरा प्रबंधन पर कैग
की रिपोर्ट, मार्च 2024 तक के वित्तीय वर्ष के लिए राज्य के राजस्व संबंधी रिपोर्ट, मार्च 2024 तक के वित्तीय वर्ष के लिए एक अन्य रिपोर्ट और मार्च 2023 तक के वित्तीय वर्ष के लिए स्थानीय निकायों से संबंधित रिपोर्ट भी प्रस्तुत की गई।

इसके अतिरिक्त वर्ष 2024-25 के लिए पंजाब सरकार के वित्त खाते (भाग-1), वित्त खाते (भाग-2) और विनियोजन खाते भी सदन के समक्ष रखे गए। इसके साथ ही बुद्धा दरिया और घग्गर दरिया के संबंध में चेयरमैन समिति की रिपोर्ट भी प्रस्तुत की गई।

इसके अलावा वर्ष 2026-27 के लिए चयनित समितियों के गठन के संबंध में एक प्रस्ताव भी सदन में प्रस्तुत किया गया।

Have something to say? Post your comment
पंजाब रोडवेज, पनबस/PRTC के कच्चे कर्मचारियों की हड़ताल खत्म! बस सर्विस बहाल

: पंजाब रोडवेज, पनबस/PRTC के कच्चे कर्मचारियों की हड़ताल खत्म! बस सर्विस बहाल

परविंदर झोटा मामले में नया विवाद, पिता भीम सिंह ने लगाए गंभीर आरोप

: परविंदर झोटा मामले में नया विवाद, पिता भीम सिंह ने लगाए गंभीर आरोप

पंजाब में बच्चों तक कैसे पहुंच रहा नशा, CM Mann दे जवाब : तरुण चुघ

: पंजाब में बच्चों तक कैसे पहुंच रहा नशा, CM Mann दे जवाब : तरुण चुघ

जालंधर पुरुष एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के लिए तैयार

: जालंधर पुरुष एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के लिए तैयार

'गैंगस्टरां ते वार' का 277वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 527 स्थानों पर छापेमारी; 223 काबू

: 'गैंगस्टरां ते वार' का 277वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 527 स्थानों पर छापेमारी; 223 काबू

खनन विभाग द्वारा श्री आनंदपुर साहिब के गांव भल्लाण में अवैध खनन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई; देर रात छापे के दौरान एक व्यक्ति काबू

: खनन विभाग द्वारा श्री आनंदपुर साहिब के गांव भल्लाण में अवैध खनन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई; देर रात छापे के दौरान एक व्यक्ति काबू

आशीर्वाद योजना से जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के सपनों को मिली नई उड़ान; 12,784 लाभार्थियों को 65.20 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता जारी: डॉ. बलजीत कौर

: आशीर्वाद योजना से जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के सपनों को मिली नई उड़ान; 12,784 लाभार्थियों को 65.20 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता जारी: डॉ. बलजीत कौर

किसानों को 24 घंटे में फसल का भुगतान किया जा रहा है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

: किसानों को 24 घंटे में फसल का भुगतान किया जा रहा है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब में नहरी पानी का उपयोग 26 प्रतिशत से बढ़कर 80 प्रतिशत हुआ, सिंचाई का रकबा 61 लाख एकड़ तक पहुंचा: बरिंदर कुमार गोयल

: पंजाब में नहरी पानी का उपयोग 26 प्रतिशत से बढ़कर 80 प्रतिशत हुआ, सिंचाई का रकबा 61 लाख एकड़ तक पहुंचा: बरिंदर कुमार गोयल

भारत में संस्थाओं की विश्वसनीयता गंभीर संकट में, लोगों को ‘निर्वाचित तानाशाही’ की ओर धकेला जा रहा है: अमन अरोड़ा ने चुनाव आयोग की स्वायत्तता के मुद्दे पर केंद्र सरकार की कड़ी आलोचना की

: भारत में संस्थाओं की विश्वसनीयता गंभीर संकट में, लोगों को ‘निर्वाचित तानाशाही’ की ओर धकेला जा रहा है: अमन अरोड़ा ने चुनाव आयोग की स्वायत्तता के मुद्दे पर केंद्र सरकार की कड़ी आलोचना की

X