Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• चिट्टे के खिलाफ हिमाचल सरकार का निर्णायक प्रहार, नशा तस्करों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति • भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा आज से नौ दिवसीय दौरे पर, दुर्गम क्षेत्रों में करेंगे संगठन की समीक्षा • राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल हजारों वर्ष पुरानी पहचान, आत्मीयता और स्वाभिमान का प्रतीक : नायब सिंह सैनी • पंचकूला में 2 नवंबर को होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण • हरियाणा दिवस पर जाट भवन की नई लिफ्ट का सांसद मनीष तिवारी करेंगे शुभारंभ • हरियाणाः प्राइवेट और पैरा मेडिकल कॉलेजों में तय शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर होगी कार्रवाई • अग्रवाल समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है : अशोक बुवानीवाला • किसान को उद्यमी बनाना हमारा उद्देश्य : धनखड़ • हरसिमरत कौर ने गृह मंत्री शाह को लिखा पत्र, नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या की सीबीआई जांच की मांग की • पंजाब: 'आप' ने अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपियों को सजा देने की मांग की

व्यापार

बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद फरवरी में रिटेल एसआईपी निवेश में लगभग 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई: रिपोर्ट

Updated on Tuesday, March 17, 2026 12:11 PM IST

नई दिल्ली : शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद म्यूचुअल फंड में रिटेल निवेशकों की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। सोमवार को जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, फरवरी 2026 में सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (एसआईपी) के जरिए निवेश लगभग 14.79 प्रतिशत बढ़ा है, जो फरवरी 2025 की तुलना में करीब 14.79 प्रतिशत ज्यादा है।
आईसीआरए एनालिटिक्स की रिपोर्ट के मुताबिक, फरवरी 2026 में एसआईपी के जरिए निवेश बढ़कर 29,845 करोड़ रुपए हो गया, जबकि एक साल पहले यह 25,999 करोड़ रुपए था। हालांकि महीने-दर-महीने आधार पर जनवरी 2026 के 31,002 करोड़ रुपए की तुलना में इसमें 3.73 प्रतिशत की हल्की गिरावट देखी गई।

रिपोर्ट में बताया गया कि एसआईपी के जरिए नियमित निवेश करने वाले खातों की संख्या 9.44 करोड़ तक पहुंच गई है, जो एक साल पहले 8.26 करोड़ थी। वहीं कुल सक्रिय एसआईपी खातों की संख्या बढ़कर 10.45 करोड़ हो गई, जो पहले 10.17 करोड़ थी।
एसआईपी योजनाओं के तहत एसेट अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) लगभग 16.64 लाख करोड़ रुपए रही, जो म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री के कुल एयूएम का करीब 20.29 प्रतिशत है।
रिपोर्ट के अनुसार, इसमें हल्की गिरावट मार्केट में उतार-चढ़ाव (मार्क-टू-मार्केट करेक्शन) के कारण आई है, न कि निवेशकों की रुचि कम होने से।

रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में रिटेल निवेशकों की म्यूचुअल फंड में दिलचस्पी तेजी से बढ़ रही है, जो पिछले कुछ वर्षों में आर्थिक और व्यवहारिक बदलावों के कारण मजबूत हुई है।
कई उद्योग रिपोर्ट और नियामक आंकड़े बताते हैं कि म्यूचुअल फंड, खासकर इक्विटी-आधारित स्कीम्स और एसआईपी, लंबे समय के निवेश के लिए निवेशकों के पसंदीदा विकल्प बनते जा रहे हैं।
इससे पहले एएमएफआई के आंकड़ों के अनुसार, जनवरी 2026 में एसआईपी निवेश सालाना आधार पर 17 प्रतिशत बढ़कर लगभग 31,000 करोड़ रुपए हो गया था, जबकि जनवरी 2025 में यह 26,400 करोड़ रुपए था।

इसी बीच फरवरी में म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री में कुल 94,530 करोड़ रुपए का शुद्ध निवेश दर्ज किया गया, जिसमें इक्विटी फंड, डेट स्कीम और पैसिव प्रोडक्ट्स में निवेशकों की मजबूत दिलचस्पी देखने को मिली।
फरवरी के अंत तक म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री का कुल एयूएम लगभग 82.03 लाख करोड़ रुपए रहा, जबकि महीने का औसत एयूएम करीब 83.43 लाख करोड़ रुपए रहा।
इक्विटी आधारित स्कीमों में निवेशकों की भागीदारी मजबूत बनी रही, जहां फरवरी में 25,978 करोड़ रुपए का शुद्ध निवेश आया।
इक्विटी कैटेगरी में फ्लेक्सी-कैप फंड में सबसे ज्यादा 6,924.65 करोड़ रुपए का निवेश हुआ, इसके बाद मिड-कैप फंड में 4,003 करोड़ रुपए और स्मॉल-कैप फंड में 3,881 करोड़ रुपए का निवेश दर्ज किया गया।

Have something to say? Post your comment
कच्चे तेल के दबाव के बावजूद रुपया हुआ मजबूत, केंद्रीय बैंक के समर्थन से मुद्रा को मिला सहारा

: कच्चे तेल के दबाव के बावजूद रुपया हुआ मजबूत, केंद्रीय बैंक के समर्थन से मुद्रा को मिला सहारा

वैश्विक तनाव और महंगे कच्चे तेल का असर, गिरावट के साथ कारोबार करने लगा सेंसेक्स-निफ्टी

: वैश्विक तनाव और महंगे कच्चे तेल का असर, गिरावट के साथ कारोबार करने लगा सेंसेक्स-निफ्टी

शेयर बाजार की हालिया कमजोरी का संबंध आसान निकासी से है, लेकिन अर्थव्यवस्था की बुनियाद मजबूत : वित्त मंत्री सीतारमण

: शेयर बाजार की हालिया कमजोरी का संबंध आसान निकासी से है, लेकिन अर्थव्यवस्था की बुनियाद मजबूत : वित्त मंत्री सीतारमण

वैश्विक संकेतों से कीमती धातुओं में लौटी चमक, सोना 1.48 लाख रुपए के पार; चांदी में भी मजबूती

: वैश्विक संकेतों से कीमती धातुओं में लौटी चमक, सोना 1.48 लाख रुपए के पार; चांदी में भी मजबूती

नाशवान खाद्य पदार्थों को लेकर एफएसएसएआई सख्त, कारोबारियों के लिए जारी की नई एडवाइजरी

: नाशवान खाद्य पदार्थों को लेकर एफएसएसएआई सख्त, कारोबारियों के लिए जारी की नई एडवाइजरी

भारत की आर्थिक प्रगति जश्न मनाने लायक, अगले वर्षों में भी मजबूत विकास की संभावनाएं : शीर्ष अर्थशास्त्री

: भारत की आर्थिक प्रगति जश्न मनाने लायक, अगले वर्षों में भी मजबूत विकास की संभावनाएं : शीर्ष अर्थशास्त्री

होर्मुज पर हमले तेज, एक सप्ताह के भीतर 14 जहाज क्षतिग्रस्त

: होर्मुज पर हमले तेज, एक सप्ताह के भीतर 14 जहाज क्षतिग्रस्त

एआई से स्वास्थ्य सेवाएं होंगी अधिक सुलभ और प्रभावी, क्लिनिकल निर्णय लेने में भी मिलेगी मदद : एमईआईटीवाई सचिव

: एआई से स्वास्थ्य सेवाएं होंगी अधिक सुलभ और प्रभावी, क्लिनिकल निर्णय लेने में भी मिलेगी मदद : एमईआईटीवाई सचिव

अगला हफ्ता शेयर बाजार के लिए बेहद अहम, तिमाही नतीजे, एफआईआई निवेश और वैश्विक संकेत तय करेंगे दिशा

: अगला हफ्ता शेयर बाजार के लिए बेहद अहम, तिमाही नतीजे, एफआईआई निवेश और वैश्विक संकेत तय करेंगे दिशा

सोना इस हफ्ते तीन हजार रुपए और चांदी दस हजार रुपए से अधिक सस्ती हुई

: सोना इस हफ्ते तीन हजार रुपए और चांदी दस हजार रुपए से अधिक सस्ती हुई

X