Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• चिट्टे के खिलाफ हिमाचल सरकार का निर्णायक प्रहार, नशा तस्करों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति • भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा आज से नौ दिवसीय दौरे पर, दुर्गम क्षेत्रों में करेंगे संगठन की समीक्षा • राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल हजारों वर्ष पुरानी पहचान, आत्मीयता और स्वाभिमान का प्रतीक : नायब सिंह सैनी • पंचकूला में 2 नवंबर को होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण • हरियाणा दिवस पर जाट भवन की नई लिफ्ट का सांसद मनीष तिवारी करेंगे शुभारंभ • हरियाणाः प्राइवेट और पैरा मेडिकल कॉलेजों में तय शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर होगी कार्रवाई • अग्रवाल समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है : अशोक बुवानीवाला • किसान को उद्यमी बनाना हमारा उद्देश्य : धनखड़ • हरसिमरत कौर ने गृह मंत्री शाह को लिखा पत्र, नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या की सीबीआई जांच की मांग की • पंजाब: 'आप' ने अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपियों को सजा देने की मांग की

व्यापार

मजबूत ग्लोबल संकेतों से बाजार में तेजी, सेंसेक्स 76,400 के पार

Updated on Wednesday, March 18, 2026 13:38 PM IST

मजबूत वैश्विक संकेतों से भारतीय शेयर बाजार बुधवार को हरे निशान में खुला। सुबह 9:22 पर सेंसेक्स 353.78 अंक या 0.47 प्रतिशत की तेजी के साथ 76,424.62 और निफ्टी 112.70 अंक या 0.48 प्रतिशत की मजबूती के साथ 23,698 पर था।  

शुरुआती कारोबार में आईटी शेयरों में तेजी बनी हुई है। सूचकांकों में निफ्टी आईटी टॉप गेनर था। इसके अलावा ऑटो, मीडिया, इन्फ्रा, कंजप्शन, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, पीएसयू बैंक, डिफेंस, सर्विसेज, हेल्थकेयर, पीएसई, रियल्टी और फार्मा भी हरे निशान में थे। दूसरी तरफ मेटल और कमोडिटी सूचकांक लाल निशान में थे।

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी तेजी देखी गई है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 544 अंक या 0.99 प्रतिशत की तेजी के साथ 55,718 और निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 555 अंक या 1.01 प्रतिशत की तेजी के साथ 55,729 पर था। 

सेंसेक्स पैक में टीसीएस, इंडिगो, ट्रेंट, एचसीएल टेक, इन्फोसिस, इटरनल, एमएंडएम, टेक महिंद्रा, पावर ग्रिड, अदाणी पोर्ट्स, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, भारती एयरटेल, बीईएल, बजाज फिनसर्व, एलएंडटी, मारुति सुजुकी और एबीआई गेनर्स थे। एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा स्टील और कोटक महिंद्रा बैंक लूजर्स थे।

बाजार में तेजी अमेरिकी फेड के फैसले से पहले देखी जा रही है। ब्याज दरों को लेकर अमेरिकी फेड बुधवार को फैसला सुनाएगी। यह दो-दिवसीय 17 मार्च को शुरू हुई थी। ईरान युद्ध के कारण इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है और इससे बाजार की आगे की चाल तय होगी।

ज्यादातर एशियाई बाजार में तेजी देखी जा रही है। टोक्यो, बैंकॉक, सोल और जकार्ता हरे निशान में थे। वहीं, शंघाई और हांगकांग लाल निशान में थे। अमेरिकी बाजार मंगलवार को हरे निशान में बंद हुए थे। 

विदेशी निवेशकों की बिकवाली जारी है। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 4,741.22 करोड़ रुपए की बिकवाली की थी। वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 5,225.32 करोड़ रुपए का इक्विटी में निवेश किया। 

Have something to say? Post your comment
कच्चे तेल के दबाव के बावजूद रुपया हुआ मजबूत, केंद्रीय बैंक के समर्थन से मुद्रा को मिला सहारा

: कच्चे तेल के दबाव के बावजूद रुपया हुआ मजबूत, केंद्रीय बैंक के समर्थन से मुद्रा को मिला सहारा

वैश्विक तनाव और महंगे कच्चे तेल का असर, गिरावट के साथ कारोबार करने लगा सेंसेक्स-निफ्टी

: वैश्विक तनाव और महंगे कच्चे तेल का असर, गिरावट के साथ कारोबार करने लगा सेंसेक्स-निफ्टी

शेयर बाजार की हालिया कमजोरी का संबंध आसान निकासी से है, लेकिन अर्थव्यवस्था की बुनियाद मजबूत : वित्त मंत्री सीतारमण

: शेयर बाजार की हालिया कमजोरी का संबंध आसान निकासी से है, लेकिन अर्थव्यवस्था की बुनियाद मजबूत : वित्त मंत्री सीतारमण

वैश्विक संकेतों से कीमती धातुओं में लौटी चमक, सोना 1.48 लाख रुपए के पार; चांदी में भी मजबूती

: वैश्विक संकेतों से कीमती धातुओं में लौटी चमक, सोना 1.48 लाख रुपए के पार; चांदी में भी मजबूती

नाशवान खाद्य पदार्थों को लेकर एफएसएसएआई सख्त, कारोबारियों के लिए जारी की नई एडवाइजरी

: नाशवान खाद्य पदार्थों को लेकर एफएसएसएआई सख्त, कारोबारियों के लिए जारी की नई एडवाइजरी

भारत की आर्थिक प्रगति जश्न मनाने लायक, अगले वर्षों में भी मजबूत विकास की संभावनाएं : शीर्ष अर्थशास्त्री

: भारत की आर्थिक प्रगति जश्न मनाने लायक, अगले वर्षों में भी मजबूत विकास की संभावनाएं : शीर्ष अर्थशास्त्री

होर्मुज पर हमले तेज, एक सप्ताह के भीतर 14 जहाज क्षतिग्रस्त

: होर्मुज पर हमले तेज, एक सप्ताह के भीतर 14 जहाज क्षतिग्रस्त

एआई से स्वास्थ्य सेवाएं होंगी अधिक सुलभ और प्रभावी, क्लिनिकल निर्णय लेने में भी मिलेगी मदद : एमईआईटीवाई सचिव

: एआई से स्वास्थ्य सेवाएं होंगी अधिक सुलभ और प्रभावी, क्लिनिकल निर्णय लेने में भी मिलेगी मदद : एमईआईटीवाई सचिव

अगला हफ्ता शेयर बाजार के लिए बेहद अहम, तिमाही नतीजे, एफआईआई निवेश और वैश्विक संकेत तय करेंगे दिशा

: अगला हफ्ता शेयर बाजार के लिए बेहद अहम, तिमाही नतीजे, एफआईआई निवेश और वैश्विक संकेत तय करेंगे दिशा

सोना इस हफ्ते तीन हजार रुपए और चांदी दस हजार रुपए से अधिक सस्ती हुई

: सोना इस हफ्ते तीन हजार रुपए और चांदी दस हजार रुपए से अधिक सस्ती हुई

X