Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• चिट्टे के खिलाफ हिमाचल सरकार का निर्णायक प्रहार, नशा तस्करों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति • भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा आज से नौ दिवसीय दौरे पर, दुर्गम क्षेत्रों में करेंगे संगठन की समीक्षा • राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल हजारों वर्ष पुरानी पहचान, आत्मीयता और स्वाभिमान का प्रतीक : नायब सिंह सैनी • पंचकूला में 2 नवंबर को होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण • हरियाणा दिवस पर जाट भवन की नई लिफ्ट का सांसद मनीष तिवारी करेंगे शुभारंभ • हरियाणाः प्राइवेट और पैरा मेडिकल कॉलेजों में तय शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर होगी कार्रवाई • अग्रवाल समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है : अशोक बुवानीवाला • किसान को उद्यमी बनाना हमारा उद्देश्य : धनखड़ • हरसिमरत कौर ने गृह मंत्री शाह को लिखा पत्र, नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या की सीबीआई जांच की मांग की • पंजाब: 'आप' ने अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपियों को सजा देने की मांग की

व्यापार

फेड फैसले से पहले सोना-चांदी में गिरावट

Updated on Wednesday, March 18, 2026 13:39 PM IST

US फेड के फैसले से पहले सोने और चांदी की कीमत में बुधवार के सत्र में कमजोरी देखने को मिली है, जिससे सोने का दाम करीब 0.32 प्रतिशत और चांदी का दाम 0.93 प्रतिशत कम हो गया है।  

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर 9:46 पर 02 अप्रैल 2026 के कॉन्ट्रैक्ट में सोने का दाम 0.32 प्रतिशत या 485 रुपए कम होकर 1,55,500 रुपए हो गया है। 

अब तक कारोबार में सोने ने 1,55,401 रुपए का न्यूनतम स्तर और 1,55,788 रुपए का उच्चतम स्तर बनाया है। 

चांदी की कीमतों में सोने की अपेक्षा अधिक कमजोरी देखी जा रही है। एमसीएक्स पर 5 मई, 2026 के कॉन्ट्रैक्ट में चांदी 0.93 प्रतिशत या 2,363 रुपए की कमजोरी के साथ 2,50,750 रुपए पर थी। 

अब तक के कारोबार में चांदी ने 2,50,181 रुपए का न्यूनतम स्तर और 2,51,639 रुपए का उच्चतम स्तर छुआ है। 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी में गिरावट देखी जा रही है। खबर लिखे जाने तक कॉमेक्स पर सोना की कीमत 0.27 प्रतिशत कम होकर 5,000 डॉलर प्रति औंस से नीचे 4,994 डॉलर प्रति औंस पर आ गई है। चांदी भी 1.45 प्रतिशत की गिरावट के साथ 80 डॉलर प्रति औंस से नीचे 78.745 डॉलर प्रति औंस के आसपास है। 

ब्याज दरों की समीक्षा के लिए अमेरिकी फेड की दो-दिवसीय बैठक 17 मार्च को शुरू हुई थी और 18 मार्च को इसके फैसले का ऐलान किया जाएगा। 

यह बैठक ऐसे समय पर हो रही है, जब कच्चे तेल की कीमत में बढ़ोतरी के कारण महंगाई बढ़ने का खतरा बना हुआ है। ऐसे में फेड की ब्याज दरों पर टिप्पणी काफी अहम होगी। यह बुलियन की आगे की चाल निर्धारित करने में अहम भूमिका निभाएगी।

ईरान-इजरायल युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमतों में बीते एक महीने में 50 प्रतिशत से अधिक का इजाफा हुआ है और इससे दुनियाभर में महंगाई बढ़ने का खतरा पैदा हो गया है।

Have something to say? Post your comment
कच्चे तेल के दबाव के बावजूद रुपया हुआ मजबूत, केंद्रीय बैंक के समर्थन से मुद्रा को मिला सहारा

: कच्चे तेल के दबाव के बावजूद रुपया हुआ मजबूत, केंद्रीय बैंक के समर्थन से मुद्रा को मिला सहारा

वैश्विक तनाव और महंगे कच्चे तेल का असर, गिरावट के साथ कारोबार करने लगा सेंसेक्स-निफ्टी

: वैश्विक तनाव और महंगे कच्चे तेल का असर, गिरावट के साथ कारोबार करने लगा सेंसेक्स-निफ्टी

शेयर बाजार की हालिया कमजोरी का संबंध आसान निकासी से है, लेकिन अर्थव्यवस्था की बुनियाद मजबूत : वित्त मंत्री सीतारमण

: शेयर बाजार की हालिया कमजोरी का संबंध आसान निकासी से है, लेकिन अर्थव्यवस्था की बुनियाद मजबूत : वित्त मंत्री सीतारमण

वैश्विक संकेतों से कीमती धातुओं में लौटी चमक, सोना 1.48 लाख रुपए के पार; चांदी में भी मजबूती

: वैश्विक संकेतों से कीमती धातुओं में लौटी चमक, सोना 1.48 लाख रुपए के पार; चांदी में भी मजबूती

नाशवान खाद्य पदार्थों को लेकर एफएसएसएआई सख्त, कारोबारियों के लिए जारी की नई एडवाइजरी

: नाशवान खाद्य पदार्थों को लेकर एफएसएसएआई सख्त, कारोबारियों के लिए जारी की नई एडवाइजरी

भारत की आर्थिक प्रगति जश्न मनाने लायक, अगले वर्षों में भी मजबूत विकास की संभावनाएं : शीर्ष अर्थशास्त्री

: भारत की आर्थिक प्रगति जश्न मनाने लायक, अगले वर्षों में भी मजबूत विकास की संभावनाएं : शीर्ष अर्थशास्त्री

होर्मुज पर हमले तेज, एक सप्ताह के भीतर 14 जहाज क्षतिग्रस्त

: होर्मुज पर हमले तेज, एक सप्ताह के भीतर 14 जहाज क्षतिग्रस्त

एआई से स्वास्थ्य सेवाएं होंगी अधिक सुलभ और प्रभावी, क्लिनिकल निर्णय लेने में भी मिलेगी मदद : एमईआईटीवाई सचिव

: एआई से स्वास्थ्य सेवाएं होंगी अधिक सुलभ और प्रभावी, क्लिनिकल निर्णय लेने में भी मिलेगी मदद : एमईआईटीवाई सचिव

अगला हफ्ता शेयर बाजार के लिए बेहद अहम, तिमाही नतीजे, एफआईआई निवेश और वैश्विक संकेत तय करेंगे दिशा

: अगला हफ्ता शेयर बाजार के लिए बेहद अहम, तिमाही नतीजे, एफआईआई निवेश और वैश्विक संकेत तय करेंगे दिशा

सोना इस हफ्ते तीन हजार रुपए और चांदी दस हजार रुपए से अधिक सस्ती हुई

: सोना इस हफ्ते तीन हजार रुपए और चांदी दस हजार रुपए से अधिक सस्ती हुई

X