Sunday, 25 October 2026
BREAKING
• पंजाब रोडवेज, पनबस/PRTC के कच्चे कर्मचारियों की हड़ताल खत्म! बस सर्विस बहाल • चंडीगढ़ में Student नैतिक ह/त्याकांड के शूटर का Encounter! पुलिस ने किए खुलासे • परविंदर झोटा मामले में नया विवाद, पिता भीम सिंह ने लगाए गंभीर आरोप • पंजाब में बच्चों तक कैसे पहुंच रहा नशा, CM Mann दे जवाब : तरुण चुघ • अमित शाह के चंडीगढ़ दौरे की तैयारी शुरू, होने जा रहा बड़ा कार्यक्रम! • ड्रग्स तस्करों की खैर नहीं: हरियाणा में रिकॉर्ड जब्ती, 230% बढ़ी संपत्ति अटैचमेंट की रफ्तार • बिजली हड़ताल खत्म कराने में संकटमोचक बने अनिल विज, रात 2 बजे तक चला मंथन; HERC के फैसले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी • HTET Biometric Verification: 6 व 7 नवम्बर को होगी HTET-2025 बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, अभ्यर्थी ये जरूरी दस्तावेज लाना न भूलें • पटाखों के अस्थायी लाइसेंस लेने वालों के लिए अहम खबर, इस तारीख तक करवा सकते हैं आवेदन • हरियाणा के भूजल उपयोगकर्ताओं को बड़ी राहत: सरकार ने बढ़ाई डेडलाइन और माफ की लेट फीस... आसानी से जमा करें चार्ज

पंजाब

पंजाब में काउंटर इंटेलिजेंस और बीएसएफ ने जब्त की 6.5 किलो हेरोइन, फायरिंग के बाद भागे तस्कर

Updated on Saturday, March 21, 2026 20:24 PM IST

चंडीगढ़ । पंजाब में काउंटर इंटेलिजेंस और बीएसएफ की संयुक्त टीम ने शनिवार को फाजिल्का के पास 6.5 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। शुरुआती जांच में हेरोइन पाकिस्तान से लाने की जानकारी मिली है। डीजीपी पंजाब ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स" पर बताया कि पंजाब में काउंटर इंटेलिजेंस ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के साथ मिलकर गांव महतम नगर सदर फाजिल्का के पास सीमा पार से होने वाली तस्करी की कोशिश को नाकाम किया। तलाशी अभियान में लगभग 6.5 किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई। शुरुआती जांच में यह पता चला कि पाकिस्तान स्थित तस्कर ‘जीरो-लाइन’ पार कर सीमा पर लगी बाड़ तक पहुंचे और अंधेरे का फायदा उठाकर नशीले पदार्थ भारत में भेजने का प्रयास कर रहे थे। काउंटर इंटेलिजेंस से मिली पक्की सूचना के आधार पर बीएसएफ के चौकस जवानों ने घुसपैठ रोकने के लिए कई राउंड फायर किए, जिसके बाद आरोपी फरार हो गए। इसके बाद दोनों बलों ने मिलकर क्षेत्र में गहन तलाशी अभियान चलाया, जिसमें हेरोइन बरामद हुई।


डीजीपी ने कहा कि यह कार्रवाई सीमा पर निगरानी और सुरक्षा को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने दोहराया कि वे सीमा पार से होने वाली तस्करी और नशीले पदार्थों से जुड़े अपराधों के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति को पूरी दृढ़ता से लागू करेंगे। डीजीपी ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तुरंत स्थानीय थाने या बीएसएफ को दें, ताकि तस्करी और अपराधों पर कड़ा नियंत्रण रखा जा सके।


इसी क्रम में 15 मार्च को अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा पार हथियारों और ड्रग्स तस्करी के मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर 6 अत्याधुनिक पिस्टल बरामद की थी। आरोपियों के कब्जे से 60 कारतूस और 3.513 किलोग्राम हेरोइन भी बरामद की गई थी। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने इस कार्रवाई को अमृतसर सीमा क्षेत्र में चल रहे नशा और हथियार तस्करी के खिलाफ पुलिस की सतत मुहिम का हिस्सा बताया था।


पंजाब डीजीपी के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बरामद हथियार और हेरोइन का संबंध पाकिस्तान के तस्करों से है, जो भारत-पाकिस्तान सीमा के पास हथियारों और नशीले पदार्थों की आपूर्ति में मदद कर रहे थे। आरोपी सीमा पार से आने वाले एक दलाल के अधीन काम कर रहे थे, जिससे एक बड़े संगठित तस्करी नेटवर्क का संकेत मिलता है।

Have something to say? Post your comment
पंजाब रोडवेज, पनबस/PRTC के कच्चे कर्मचारियों की हड़ताल खत्म! बस सर्विस बहाल

: पंजाब रोडवेज, पनबस/PRTC के कच्चे कर्मचारियों की हड़ताल खत्म! बस सर्विस बहाल

परविंदर झोटा मामले में नया विवाद, पिता भीम सिंह ने लगाए गंभीर आरोप

: परविंदर झोटा मामले में नया विवाद, पिता भीम सिंह ने लगाए गंभीर आरोप

पंजाब में बच्चों तक कैसे पहुंच रहा नशा, CM Mann दे जवाब : तरुण चुघ

: पंजाब में बच्चों तक कैसे पहुंच रहा नशा, CM Mann दे जवाब : तरुण चुघ

जालंधर पुरुष एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के लिए तैयार

: जालंधर पुरुष एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के लिए तैयार

'गैंगस्टरां ते वार' का 277वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 527 स्थानों पर छापेमारी; 223 काबू

: 'गैंगस्टरां ते वार' का 277वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 527 स्थानों पर छापेमारी; 223 काबू

खनन विभाग द्वारा श्री आनंदपुर साहिब के गांव भल्लाण में अवैध खनन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई; देर रात छापे के दौरान एक व्यक्ति काबू

: खनन विभाग द्वारा श्री आनंदपुर साहिब के गांव भल्लाण में अवैध खनन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई; देर रात छापे के दौरान एक व्यक्ति काबू

आशीर्वाद योजना से जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के सपनों को मिली नई उड़ान; 12,784 लाभार्थियों को 65.20 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता जारी: डॉ. बलजीत कौर

: आशीर्वाद योजना से जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के सपनों को मिली नई उड़ान; 12,784 लाभार्थियों को 65.20 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता जारी: डॉ. बलजीत कौर

किसानों को 24 घंटे में फसल का भुगतान किया जा रहा है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

: किसानों को 24 घंटे में फसल का भुगतान किया जा रहा है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब में नहरी पानी का उपयोग 26 प्रतिशत से बढ़कर 80 प्रतिशत हुआ, सिंचाई का रकबा 61 लाख एकड़ तक पहुंचा: बरिंदर कुमार गोयल

: पंजाब में नहरी पानी का उपयोग 26 प्रतिशत से बढ़कर 80 प्रतिशत हुआ, सिंचाई का रकबा 61 लाख एकड़ तक पहुंचा: बरिंदर कुमार गोयल

भारत में संस्थाओं की विश्वसनीयता गंभीर संकट में, लोगों को ‘निर्वाचित तानाशाही’ की ओर धकेला जा रहा है: अमन अरोड़ा ने चुनाव आयोग की स्वायत्तता के मुद्दे पर केंद्र सरकार की कड़ी आलोचना की

: भारत में संस्थाओं की विश्वसनीयता गंभीर संकट में, लोगों को ‘निर्वाचित तानाशाही’ की ओर धकेला जा रहा है: अमन अरोड़ा ने चुनाव आयोग की स्वायत्तता के मुद्दे पर केंद्र सरकार की कड़ी आलोचना की

X