Sunday, 25 October 2026
BREAKING
• पंजाब रोडवेज, पनबस/PRTC के कच्चे कर्मचारियों की हड़ताल खत्म! बस सर्विस बहाल • चंडीगढ़ में Student नैतिक ह/त्याकांड के शूटर का Encounter! पुलिस ने किए खुलासे • परविंदर झोटा मामले में नया विवाद, पिता भीम सिंह ने लगाए गंभीर आरोप • पंजाब में बच्चों तक कैसे पहुंच रहा नशा, CM Mann दे जवाब : तरुण चुघ • अमित शाह के चंडीगढ़ दौरे की तैयारी शुरू, होने जा रहा बड़ा कार्यक्रम! • ड्रग्स तस्करों की खैर नहीं: हरियाणा में रिकॉर्ड जब्ती, 230% बढ़ी संपत्ति अटैचमेंट की रफ्तार • बिजली हड़ताल खत्म कराने में संकटमोचक बने अनिल विज, रात 2 बजे तक चला मंथन; HERC के फैसले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी • HTET Biometric Verification: 6 व 7 नवम्बर को होगी HTET-2025 बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, अभ्यर्थी ये जरूरी दस्तावेज लाना न भूलें • पटाखों के अस्थायी लाइसेंस लेने वालों के लिए अहम खबर, इस तारीख तक करवा सकते हैं आवेदन • हरियाणा के भूजल उपयोगकर्ताओं को बड़ी राहत: सरकार ने बढ़ाई डेडलाइन और माफ की लेट फीस... आसानी से जमा करें चार्ज

पंजाब

भगवंत मान सरकार कर्मचारियों की शिकायतों को शीघ्र और निष्पक्ष तरीके से हल करने के लिए प्रतिबद्ध: हरपाल सिंह चीमा

Updated on Wednesday, March 25, 2026 19:10 PM IST

चंडीगढ़ : पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारियों की शिकायतों के समाधान के लिए गठित कैबिनेट सब-कमेटी के चेयरमैन के रूप में आज पंजाब भर की विभिन्न कर्मचारी यूनियनों के प्रतिनिधियों की लंबित मांगों और चिंताओं को हल करने के लिए अपने कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठकें कीं।

इन बैठकों के दौरान वित्त मंत्री ने मेरिटोरियस स्कूल टीचर्स यूनियन, अध्यापक इंसाफ कमेटी, फायर ब्रिगेड आउटसोर्स कर्मचारी यूनियन, फायर ब्रिगेड कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी यूनियन तथा जंगलात विभाग वर्कर्स यूनियन सहित कई यूनियनों के प्रतिनिधिमंडलों के साथ सीधी बातचीत की।

वित्त मंत्री ने संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में उनके मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की और यह सुनिश्चित करने के लिए स्पष्ट निर्देश जारी किए कि यूनियनों द्वारा उठाई गई सभी जायज़ मांगों पर जल्द से जल्द विचार कर उनका समाधान किया जाए।

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा, “मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार कर्मचारियों के कल्याण को सुरक्षित करने और यह सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है कि उनकी जायज़ मांगों को समयबद्ध तरीके से हल किया जाए।”
भगवंत मान सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए उन्होंने जोर देकर कहा कि कैबिनेट सब-कमेटी कर्मचारी प्रतिनिधियों के साथ सक्रिय रूप से समन्वय कर रही है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि एक पारदर्शी और जवाबदेह प्रणाली के माध्यम से उनकी चिंताओं को सुना और हल किया जाए।

इन बैठकों के दौरान मेरिटोरियस स्कूल टीचर्स यूनियन से डॉ. टीना और अजय कुमार, अध्यापक इंसाफ कमेटी से विक्रम देव सिंह, दिग्विजय पाल शर्मा, सुखविंदर सिंह चाहल और बाज सिंह, फायर ब्रिगेड आउटसोर्स कर्मचारी यूनियन से साहिब सिंह, गुरविर्यम सिंह और सुखजीत सिंह, फायर ब्रिगेड कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी यूनियन से सोभा सिंह, तथा जंगलात वर्कर्स यूनियन से मख्खन सिंह वाहिदपुरी, अमरीक सिंह, जसविंदर सिंह, सतनाम सिंह, रवि कुमार और शिंदरपाल सिंह ने अपनी-अपनी यूनियनों के मुद्दे प्रस्तुत किए।

Have something to say? Post your comment
पंजाब रोडवेज, पनबस/PRTC के कच्चे कर्मचारियों की हड़ताल खत्म! बस सर्विस बहाल

: पंजाब रोडवेज, पनबस/PRTC के कच्चे कर्मचारियों की हड़ताल खत्म! बस सर्विस बहाल

परविंदर झोटा मामले में नया विवाद, पिता भीम सिंह ने लगाए गंभीर आरोप

: परविंदर झोटा मामले में नया विवाद, पिता भीम सिंह ने लगाए गंभीर आरोप

पंजाब में बच्चों तक कैसे पहुंच रहा नशा, CM Mann दे जवाब : तरुण चुघ

: पंजाब में बच्चों तक कैसे पहुंच रहा नशा, CM Mann दे जवाब : तरुण चुघ

जालंधर पुरुष एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के लिए तैयार

: जालंधर पुरुष एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के लिए तैयार

'गैंगस्टरां ते वार' का 277वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 527 स्थानों पर छापेमारी; 223 काबू

: 'गैंगस्टरां ते वार' का 277वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 527 स्थानों पर छापेमारी; 223 काबू

खनन विभाग द्वारा श्री आनंदपुर साहिब के गांव भल्लाण में अवैध खनन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई; देर रात छापे के दौरान एक व्यक्ति काबू

: खनन विभाग द्वारा श्री आनंदपुर साहिब के गांव भल्लाण में अवैध खनन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई; देर रात छापे के दौरान एक व्यक्ति काबू

आशीर्वाद योजना से जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के सपनों को मिली नई उड़ान; 12,784 लाभार्थियों को 65.20 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता जारी: डॉ. बलजीत कौर

: आशीर्वाद योजना से जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के सपनों को मिली नई उड़ान; 12,784 लाभार्थियों को 65.20 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता जारी: डॉ. बलजीत कौर

किसानों को 24 घंटे में फसल का भुगतान किया जा रहा है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

: किसानों को 24 घंटे में फसल का भुगतान किया जा रहा है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब में नहरी पानी का उपयोग 26 प्रतिशत से बढ़कर 80 प्रतिशत हुआ, सिंचाई का रकबा 61 लाख एकड़ तक पहुंचा: बरिंदर कुमार गोयल

: पंजाब में नहरी पानी का उपयोग 26 प्रतिशत से बढ़कर 80 प्रतिशत हुआ, सिंचाई का रकबा 61 लाख एकड़ तक पहुंचा: बरिंदर कुमार गोयल

भारत में संस्थाओं की विश्वसनीयता गंभीर संकट में, लोगों को ‘निर्वाचित तानाशाही’ की ओर धकेला जा रहा है: अमन अरोड़ा ने चुनाव आयोग की स्वायत्तता के मुद्दे पर केंद्र सरकार की कड़ी आलोचना की

: भारत में संस्थाओं की विश्वसनीयता गंभीर संकट में, लोगों को ‘निर्वाचित तानाशाही’ की ओर धकेला जा रहा है: अमन अरोड़ा ने चुनाव आयोग की स्वायत्तता के मुद्दे पर केंद्र सरकार की कड़ी आलोचना की

X