Sunday, 25 October 2026
BREAKING
• पंजाब रोडवेज, पनबस/PRTC के कच्चे कर्मचारियों की हड़ताल खत्म! बस सर्विस बहाल • चंडीगढ़ में Student नैतिक ह/त्याकांड के शूटर का Encounter! पुलिस ने किए खुलासे • परविंदर झोटा मामले में नया विवाद, पिता भीम सिंह ने लगाए गंभीर आरोप • पंजाब में बच्चों तक कैसे पहुंच रहा नशा, CM Mann दे जवाब : तरुण चुघ • अमित शाह के चंडीगढ़ दौरे की तैयारी शुरू, होने जा रहा बड़ा कार्यक्रम! • ड्रग्स तस्करों की खैर नहीं: हरियाणा में रिकॉर्ड जब्ती, 230% बढ़ी संपत्ति अटैचमेंट की रफ्तार • बिजली हड़ताल खत्म कराने में संकटमोचक बने अनिल विज, रात 2 बजे तक चला मंथन; HERC के फैसले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी • HTET Biometric Verification: 6 व 7 नवम्बर को होगी HTET-2025 बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, अभ्यर्थी ये जरूरी दस्तावेज लाना न भूलें • पटाखों के अस्थायी लाइसेंस लेने वालों के लिए अहम खबर, इस तारीख तक करवा सकते हैं आवेदन • हरियाणा के भूजल उपयोगकर्ताओं को बड़ी राहत: सरकार ने बढ़ाई डेडलाइन और माफ की लेट फीस... आसानी से जमा करें चार्ज

पंजाब

पंजाब यूनिवर्सिटी में गोलीबारी मामले का मुख्य शूटर गिरफ्तार, पुलिस ने दी जानकारी

Updated on Thursday, March 26, 2026 21:33 PM IST

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी में बॉटनी विभाग के पास गोलीबारी की घटना में पंजाब की एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने चंडीगढ़ पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में एक आरोपी (शूटर) को गिरफ्तार कर लिया है। पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब की एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने चंडीगढ़ पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में 17 मार्च, 2026 को पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ में छात्र नेता जशनप्रीत सिंह जवंदा पर हुए गोलीबारी के मामले में मुख्य शूटर जसप्रीत सिंह उर्फ जस को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को अमलोह-पातरान रोड पर संक्षिप्त गोलीबारी के बाद गिरफ्तार किया गया, जिसमें वह घायल हो गया और उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि यह हमला बंबीहा गैंग के डोनी बल के इशारे पर किया गया था। घटनाक्रम के प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष संबंध स्थापित करने के लिए आगे की जांच जारी है।

पंजाब पुलिस गैंगस्टरों के नेटवर्क पर नकेल कसने और पूरे पंजाब में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
बता दें कि 17 मार्च की शाम को दो अज्ञात व्यक्ति दोपहिया वाहन पर सवार होकर कैंपस में घुसे और यूनिवर्सिटी के बॉटनी विभाग के पास पार्किंग एरिया में पहुंचकर हवा में दो गोलियां चलाईं। इसके बाद वे अंकुर स्कूल रोड से होते हुए कैंपस के अंदर बने मंदिर की तरफ भाग निकले।

दोनों आरोपियों ने अपना दोपहिया वाहन वहीं छोड़ दिया, मंदिर वाले इलाके को पैदल पार किया और कैंपस से बाहर निकल गए। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, आरोपियों को पंजाब सीमा की तरफ भागने से पहले बंदूक की नोक पर एक मोटरसाइकिल छीनते हुए देखा गया।
चंडीगढ़ की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कंवरदीप कौर ने कहा, "पुलिस ने घटनास्थल से दो खाली कारतूस बरामद किए हैं। शुरुआती जांच से पता चलता है कि गोलियां जशनप्रीत (जशन) सिंह जवंदा नाम के एक व्यक्ति को धमकाने के लिए चलाई गई थीं।

Have something to say? Post your comment
पंजाब रोडवेज, पनबस/PRTC के कच्चे कर्मचारियों की हड़ताल खत्म! बस सर्विस बहाल

: पंजाब रोडवेज, पनबस/PRTC के कच्चे कर्मचारियों की हड़ताल खत्म! बस सर्विस बहाल

परविंदर झोटा मामले में नया विवाद, पिता भीम सिंह ने लगाए गंभीर आरोप

: परविंदर झोटा मामले में नया विवाद, पिता भीम सिंह ने लगाए गंभीर आरोप

पंजाब में बच्चों तक कैसे पहुंच रहा नशा, CM Mann दे जवाब : तरुण चुघ

: पंजाब में बच्चों तक कैसे पहुंच रहा नशा, CM Mann दे जवाब : तरुण चुघ

जालंधर पुरुष एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के लिए तैयार

: जालंधर पुरुष एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के लिए तैयार

'गैंगस्टरां ते वार' का 277वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 527 स्थानों पर छापेमारी; 223 काबू

: 'गैंगस्टरां ते वार' का 277वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 527 स्थानों पर छापेमारी; 223 काबू

खनन विभाग द्वारा श्री आनंदपुर साहिब के गांव भल्लाण में अवैध खनन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई; देर रात छापे के दौरान एक व्यक्ति काबू

: खनन विभाग द्वारा श्री आनंदपुर साहिब के गांव भल्लाण में अवैध खनन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई; देर रात छापे के दौरान एक व्यक्ति काबू

आशीर्वाद योजना से जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के सपनों को मिली नई उड़ान; 12,784 लाभार्थियों को 65.20 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता जारी: डॉ. बलजीत कौर

: आशीर्वाद योजना से जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के सपनों को मिली नई उड़ान; 12,784 लाभार्थियों को 65.20 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता जारी: डॉ. बलजीत कौर

किसानों को 24 घंटे में फसल का भुगतान किया जा रहा है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

: किसानों को 24 घंटे में फसल का भुगतान किया जा रहा है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब में नहरी पानी का उपयोग 26 प्रतिशत से बढ़कर 80 प्रतिशत हुआ, सिंचाई का रकबा 61 लाख एकड़ तक पहुंचा: बरिंदर कुमार गोयल

: पंजाब में नहरी पानी का उपयोग 26 प्रतिशत से बढ़कर 80 प्रतिशत हुआ, सिंचाई का रकबा 61 लाख एकड़ तक पहुंचा: बरिंदर कुमार गोयल

भारत में संस्थाओं की विश्वसनीयता गंभीर संकट में, लोगों को ‘निर्वाचित तानाशाही’ की ओर धकेला जा रहा है: अमन अरोड़ा ने चुनाव आयोग की स्वायत्तता के मुद्दे पर केंद्र सरकार की कड़ी आलोचना की

: भारत में संस्थाओं की विश्वसनीयता गंभीर संकट में, लोगों को ‘निर्वाचित तानाशाही’ की ओर धकेला जा रहा है: अमन अरोड़ा ने चुनाव आयोग की स्वायत्तता के मुद्दे पर केंद्र सरकार की कड़ी आलोचना की

X